Apni Baat

क्या जंगलराज- 02 की शुरुआत हो चुकी है?

वर्तमान समय में राज्य बिहार की शासन-सत्ता को देखकर ऐसा लगता है कि, एक बार पुनः राज्य बिहार में जंगलराज -02 की शुरुआत हो चुकी है? वर्तमान समय में राज्य बिहार में बड़बोले मुख्यमंत्री के हाथों में सत्ता है. बड़बोले मुख्यमंत्री को देखकर ऐसा लगता है कि, वो सिर्फ बातों के ही शेर हैं धरातल पर उतना ही उलटा है. जब से सत्ता की बागडोर ली है तभी से राज्य बिहार में अपराध की संख्या में काफी इजाफा हुआ है. बड़बोले मुख्यमंत्री के कारनामें से राज्य की जनता में काफी असंतोष है. जबकि पूर्व मुख्यमंत्री के राज्य की पुलिस का सिर्फ एक ही काम था पब्लिक से उगाही करना. पूर्व मुख्यमंत्री ने लम्बे समय तक राज्य बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए बाहुबली को समाप्त किया लेकिन, यहाँ के बच्चों व युवाओं को नशेड़ी बनाने में अहम् भूमिका का निर्वहन किया.

पूर्व मुख्यमंत्री के उत्तराधिकारी जो वर्तमान समय के मुख्यमंत्री है वो बड़बोलेपन के शिकार हैं. पहले ने पुलिस को छूट दी तो जमकर उगाही की और दूसरे ने छूट दी तब एक बेगुनाह को सरेआम गोली मार कर फेक एनकाउंटर घोषित किया. कल तक बड़बोले मुख्यमंत्री डिपार्टमेंट को शाबासी दे रहे थे और वर्तमान में खुद की कुर्सी सरकती नजर आ रही है.

हमने ऊपर एक शब्द का प्रयोग किया है वो है “जंगलराज”. राजनीति की प्रयोगशाला कहे जाने वाले बिहार में कभी जंगलराज हुआ करता था. जंगलराज शब्द की आते ही वर्ष 1990-2005 का समय याद आता है उस वक्त बिहार में  लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी मुख्यमंत्री हुआ करते थे. उस दौर में बाहुबली का बहुत ही जोर था साथ ही अपराध के कई कीर्तिमान भी स्थापित हुए थे.  बताते चलें कि,’जंगलराज’ केवल अपराध की अराजकता नहीं थी, बल्कि यह बिहार के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य में एक बड़े बदलाव का प्रतिबिंब था. वर्ष 1990 के दशक में पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का राजनीतिक उदय हुआ था. उस दौर में ओबीसी विधायकों की संख्या में काफी तेजी से इजाफा हुआ था वहीं उच्च जाति के विधायकों की संख्या में काफी गिरावट दर्ज हुई थी. इसी सामाजिक क्रांति ने सत्ता के पुराने समीकरण को उलट दिया, जिससे उच्च जाति के वर्ग में भय और आक्रोश पैदा हुआ जिसे हम सभी “जंगल राज ” के नाम से जानते हैं. वहीं, दूसरी ओर इस दौर में हिंसा का एक पक्ष सामंती उच्च जाति के जमींदारों द्वारा दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार के खिलाफ विद्रोह का भी था. 

वर्ष 2005 में जब पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी, तो उन्होंने ‘सुशासन’ का नारा दिया और कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए काफी प्रयास किये गये. सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जिस ‘जंगलराज’ के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्ष 2005 में सत्ता में आए थे, अब उसी शब्द का इस्तेमाल अब पूर्व मुख्यमंत्री व उनके प्रशासन के खिलाफ भी होने लगा है.  वैसे भी  ‘जंगलराज’ का नारा वर्तमान समय के बिहार की राजनीति में अब भी जीवित है चूकिं, बीजेपी नेतृत्व या यूँ कहें कि एनडीए गठबंधन इस शब्द का इस्तेमाल राजनीती के लिए करती है. चुनाव रैलियों अक्सर ही लोगों को “जंगलराज” की याद दिलाई जाती है.

बताते चलें कि, राज्य बिहार के 1.6 करोड़ युवा मतदाताओं के लिए जिन्होंने 1990 के दशक का ‘जंगलराज’ नहीं देखा है और उनके लिए एक गॉसिप है. वहीं, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. लेकिन बीते कुछ महीने पूर्व में हुई घटनाओं जैसे- दवा व्यवसायी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या और एक अस्पताल में एक बदमाश की ब्रॉड-डे-लाइट हत्या जैसी घटनाओं ने सनसनी फैला दी. साथ ही सामूहिक दुष्कर्म के मामलों में भी काफी इजाफा हुआ. हाल के दिनों में हत्या, लूट, डकैती और विशेषकर व्यापारियों व जमीन से जुड़े मामलों में हत्याओं की घटनाओं ने लोगों का ध्यान खींचा।

बताते चलें कि, वर्ष 2016 में राज्य बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुई जिसके बाद राज्य में ‘अवैध शराब तस्करी’ का एक बड़ा नेटवर्क खड़ा हुआ. विश्लेषकों के अनुसार, शराबबंदी के बाद राज्य की पुलिस और अपराधियों के बीच गठबंधन बनाकर एक समानांतर अर्थव्यवस्था बनाया गया. दूसरी तरफ नदियों से अवैध बालू खनन को लेकर माफिया और पुलिस के बीच हिंसक झड़पें अक्सर सामने आती रहती हैं.

ज्ञात है कि, पिछले कुछ वर्षों में बिहार की राजनीति में गठबंधन (जेड्यू-आरजेडी, फिर जेडीयू-भाजपा) बार-बार बदले जिसके परिणामस्वरूप बार-बार सरकार बदलने से प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान कानून-व्यवस्था से हटकर राजनीतिक समीकरणों पर चला जाता है. वर्तमान में बिहार पुलिस का आधुनिकीकरण हुआ है। ‘डायल 112’ (ERSS) जैसी आपातकालीन सेवाओं की शुरुआत से पुलिस की प्रक्रिया में काफी सुधार हुआ है.  बताते चलें कि, 90 के दशक में जिस तरह से जातीय नरसंहार होते थे उन पर रोक लगी है. वहीं, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार, देश के कई अन्य बड़े राज्यों की तुलना में बिहार में प्रति लाख जनसंख्या पर अपराध दर के कई मामलों में कम या राष्ट्रीय औसत के आसपास है.

वर्तमान स्थिति उस ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य से भिन्न है लेकिन सुरक्षित नहीं है. हालाँकि राजनीतिक सत्ता में कोई बड़ा जातीय उलटफेर नहीं हुआ है, लेकिन कानून-व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास कम हो रहा है. बढ़ती अपराध की घटनाएं, संगठित गैंगों का उदय, फेक एन्काउंटर और यौन हिंसा की गंभीर घटनाएं यह दर्शाती हैं कि राज्य अपने नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल हो रहा है. वहीं, पुलिस की निष्क्रियता के आरोप और बदमाशों का बढ़ता साहस इस चिंता को और गहरा करता है. सरकार और प्रशासन ने इस गिरावट को रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए, तो बिहार एक बार फिर ‘जंगलराज’ के अंधकार में डूब सकता है.

संजय कुमार सिंह,

पोलिटिकल एडिटर. 

==========  =========  ===========

Has Jungle Raj-2 begun in Bihar?

Looking at the current governance of Bihar, it seems that Jungle Raj-2 has once again begun in Bihar. Currently, power is in the hands of a loudmouth Chief Minister. Looking at this loudmouth Chief Minister, it seems that he is only a lion in words, but on the ground, he is just as utterly vindictive. Since he assumed power, the number of crimes in Bihar has increased significantly. The actions of the loudmouth Chief Minister have caused considerable dissatisfaction among the people of the state. The former Chief Minister’s long-term police force eliminated the gangs, but he also played a significant role in turning the state’s children and youth into drug addicts.

The former Chief Minister’s successor, the current Chief Minister, is a victim of his own loudmouth. The first gave the police a free hand and indulged in extortion, while the second, when granted a free hand, shot an innocent man in public and declared it a fake encounter. The boastful Chief Minister was praising the department until yesterday, but now his own position seems to be slipping away.

We used a word above: “Jungle Raj.” Bihar, known as the laboratory of politics, once experienced a period of jungle raj. The mention of the word “Jungle Raj” evokes the period from 1990 to 2005, when Lalu Prasad Yadav and Rabri Devi were the Chief Ministers of Bihar. During that period, muscle power was dominant, and many crime records were also set. It should be noted that “Jungle Raj” wasn’t merely a crime anarchy, but it reflected a major shift in Bihar’s socio-political landscape. The 1990s saw the political rise of the OBCs. The number of OBC MLAs increased rapidly, while the number of upper-caste MLAs declined significantly. This social revolution upended the old power dynamics, creating fear and resentment among the upper castes, a phenomenon we all know as “jungle raj.” On the other hand, one aspect of the violence during this period was a rebellion against the oppression of Dalits and backward classes by feudal upper caste landlords.

When the NDA government came to power in 2005 under the leadership of the former Chief Minister, they launched the slogan of “good governance” and made significant efforts to restore law and order. The greatest irony is that the very term “jungle raj” that former Chief Minister Nitish Kumar had opposed when he came to power in 2005 is now being used against the former Chief Minister and his administration. In any case, the slogan “jungle raj” remains alive in Bihar politics today, as the BJP leadership, or rather the NDA alliance, uses this term for political purposes. Election rallies often remind people of “jungle raj.”

It’s worth noting that for Bihar’s 16 million young voters, who haven’t experienced the “jungle raj” of the 1990s, this is nothing more than gossip. Meanwhile, political accusations and counter-accusations continue. However, recent incidents, such as the shooting of pharmaceutical businessman Gopal Khemka and the broad-daylight murder of a gangster in a hospital, have caused a sensation. Gang rape cases have also risen significantly. In recent times, incidents of murder, robbery, and dacoity, especially in cases of business and land disputes, have drawn public attention.

It’s worth noting that the implementation of prohibition in Bihar in 2016 led to the emergence of a large network of illegal liquor smuggling. Analysts say that prohibition has created a parallel economy through a nexus between the state police and criminals. Meanwhile, violent clashes between the mafia and the police over illegal sand mining from rivers are frequent.

It is known that in the past few years, Bihar’s political alliances (JDU-RJD, then JDU-BJP) have repeatedly changed. Consequently, the frequent change of government has shifted administrative officials’ focus from law and order to political dynamics. Currently, the Bihar Police has been modernized. The introduction of emergency services like Dial 112 (ERSS) has significantly improved police response times. The ethnic massacres that occurred in the 1990s have been curbed. Furthermore, according to National Crime Records Bureau (NCRB) data, Bihar’s crime rate per lakh population is in many cases lower or close to the national average compared to many other major states in the country.

The current situation is different from that historical perspective but is not safe. Although there has been no major ethnic reversal in political power, public confidence in law and order is declining. Rising crime rates, the rise of organized gangs, fake encounters, and serious incidents of sexual violence indicate that the state is failing to provide security to its citizens. At the same time, allegations of police inaction and the growing emboldenedness of criminals further deepen this concern. If the government and administration do not take concrete steps to arrest this decline, Bihar could once again be plunged into the darkness of ‘jungle raj’.

Sanjay Kumar Singh,

Political Editor.

:

Related Articles

Back to top button