Article

विश्व शौचालय दिवस-2026.

दुनिया भर में अभी भी करोड़ों लोग खुले में शौच करने पर मजबूर हैं. असुरक्षित स्वच्छता से डायरिया, कुपोषण और जलजनित बीमारियां फैलती हैं. सुरक्षित शौचालयों की कमी से महिलाओं और लड़कियों को असुरक्षा और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

विश्व शौचालय दिवस हर वर्ष 19 नवंबर को मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य स्वच्छता, स्वास्थ्य और साफ-सफाई के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, खासतौर पर शौचालयों की आवश्यकता और सुरक्षित स्वच्छता के महत्व को उजागर करना.

विश्व शौचालय संगठन (World Toilet Organization) ने वर्ष 2001 में इसकी शुरुआत की. संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2013 में इसे एक आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मान्यता दी.

विश्व शौचालय दिवस का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय का अधिकार दिलाना. इस दिन लोगो को खुले में शौच के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी देना व रोकने के लिए स्वच्छता का प्रचार करना. संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (SDG) 6 के तहत वर्ष 2030 तक “सभी के लिए स्वच्छता” सुनिश्चित करना.

भारत में, स्वच्छ भारत अभियान और शौचालय निर्माण योजनाओं ने इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे एक राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाई, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लाखों शौचालय बनाए गए.

विश्व शौचालय दिवस हमें याद दिलाता है कि स्वच्छता एक मौलिक अधिकार है और इसका पालन करके हम न केवल खुद को बल्कि पूरे समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बना सकते हैं.

==========  =========  ===========

World Toilet Day-2026.

Across the world, millions of people are still forced to practice open defecation. Inadequate sanitation leads to the spread of diarrhea, malnutrition, and waterborne diseases. A lack of safe toilets exposes women and girls to insecurity and various health issues.

World Toilet Day is observed annually on November 19th. The purpose of this day is to raise awareness about the importance of sanitation, health, and hygiene—specifically by highlighting the need for toilets and the significance of safe sanitation practices.

It was initiated by the World Toilet Organization in 2001, and in 2013, the United Nations recognized it as an official international day.

The goal of World Toilet Day is to ensure that every individual has the right to a clean and safe toilet. On this day, people are educated about the diseases caused by open defecation, and the importance of sanitation is promoted to prevent such issues. This aligns with the United Nations Sustainable Development Goal (SDG) 6, which aims to ensure “sanitation for all” by 2030.

In India, the *Swachh Bharat Abhiyan* (Clean India Mission) and various toilet-construction schemes have made a significant contribution toward this objective. Prime Minister Narendra Modi prioritized this initiative, leading to the construction of millions of toilets in both rural and urban areas.

World Toilet Day serves as a reminder that sanitation is a fundamental right; by upholding it, we can ensure a healthier and safer environment—not just for ourselves, but for society as a whole.

:

Related Articles

Back to top button