Video
Trending

उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य-2026.

परंपराओं का देश भारत में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है. चूकिं, वे प्रकाश, ऊर्जा, जीवन, चेतना और सृजन के आधार माने जाते हैं. वर्तमान समय संधि काल का समय है चुकि, वर्षा ऋतू समाप्त हो गई और हेमंत ऋतू का आगमन हो रहा है. इसी संधि काल  में भारतवर्ष के पूरब में बसा पौराणिक राज्य बिहार में एक विशेष पर्व  छठ पर्व मनाया जा रहा है. 

भगवान भास्कर के उपासना की चर्चा विष्णु पुराण, श्रीमद्भागवत महापुराण व ब्रह्म वैवर्त पुराण में विस्तार से चर्चा की गई है. भगवान सूर्य की पत्नी का नाम अदिति और छाया है. कहा जाता है कि, सूर्य शक्तियों के स्वामी हैं और उनकी शक्ति का मुख्य श्रोत उनकी पत्नी अदिति और छाया है. 

चार दिवसीय महापर्व में भगवान भास्कर और छठी मैया की पूजा-अर्चना की जाती है. इस पर्व की एक विशेष विशेषता है कि, इस पर्व के दौरान भगवान भास्कर को संध्या और सूर्योदय के समय अर्घ्य दिया जाता है. जिस प्रकार संध्या यानी अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा में केवल मांगने का भाव नहीं, बल्कि धन्यवाद देने का भी भाव होता है. ठीक उसी प्रकार उगते सूर्य यानी उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य का अर्थ होता है कि परिवर्तन की शुरुआत बाहर से नहीं, भीतर से होती है.

वैसे तो देखा जाय तो सूर्योपासना का मूल आधार है प्रकृति के प्रति सम्मान. वर्तमान समय आधुनिक व डिजिटल युग में जब जलवायु परिवर्तन, जल प्रदूषण और पर्यावरणीय असंतुलन जैसी समस्याएँ गंभीर होती जा रही हैं, तब सूर्योपासना की मूल भावना को व्यावहारिक जीवन में उतारने की आवश्यकता है. यह हमें याद दिलाता है कि, मानव सभ्यता का अस्तित्व प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर ही निर्भर है.

उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने का सामूहिक दृश्य बिहार की लोकसंस्कृति के गौरवशाली इतिहास का भी प्रतीक है. यह पर्व भौगोलिक दूरियों के बावजूद सांस्कृतिक एकता बनाए रखने का भी माध्यम है. चुकि, छठ का महापर्व संकल्प, अनुशासन और सामूहिक चेतना का वाहक भी माना जाता है.

संकलन:         –           ज्ञानसागरटाइम्स टीम. 

Video Link:   –          https://youtu.be/hPlW6XmmQKo

:

Related Articles

Back to top button