Health

विश्व रेडियोग्राफी दिवस

वर्तमान समय की चिकित्सा में स्वास्थ्य देखभाल में अमूल्य योगदान देने वाले रेडियोग्राफर के योगदान को सम्मानित व जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है. हर वर्ष  8 नवंबर को  विश्व रेडियोग्राफी दिवस मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य रेडियोग्राफरों और रेडियोलॉजी के क्षेत्र में काम करने वाले पेशेवरों के योगदान को सम्मानित करना और लोगों में रेडियोलॉजी की भूमिका, विशेष रूप से स्वास्थ्य देखभाल में, जागरूकता फैलाना है.

चिकित्सा जगत में  08 नवंबर का विशेष महत्व है. आज से 131 वर्ष पूर्व आज ही के दिन जर्मन वैज्ञानिक ने एक्स-रे किरणों की खोज की थी. उनका नाम है विल्हेम कॉनराड रोएन्टजन. उनकी इस खोज ने चिकित्सा क्षेत्र में एक नई क्रांति ला दी, जिससे आंतरिक अंगों को बिना किसी सर्जरी के देखने की तकनीक विकसित हुई. एक्स-रे का उपयोग आज भी डायग्नोस्टिक प्रक्रियाओं के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में किया जाता है.

 बताते चलें कि, रेडियोग्राफी केवल एक्स-रे तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आधुनिक तकनीक के कई उन्नत आयाम शामिल हैं.  उदाहरण –  हड्डियों के फ्रैक्चर, फेफड़ों के संक्रमण (जैसे निमोनिया) और अन्य अंदरूनी चोटों का तुरंत पता लगाने के लिए एक्स-रे किया जाता है.दूसरी तरफ शरीर के अंगों और रक्त वाहिकाओं की विस्तृत 3D छवियां प्राप्त करने के लिए – सीटी स्कैन, मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी और कोमल ऊतक की सूक्ष्म जानकारी के लिए – एमआरआई के साथ-साथ गर्भस्थ शिशु की स्थिति और स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए अल्ट्रासाउंड और मैमोग्राफी की जाती है.

विश्व रेडियोग्राफी दिवस महज एक दिवस नहीं है है बल्कि, ये हमें याद दिलाता है कि, बिना इमेजिंग तकनीक के आधुनिक चिकित्सा विज्ञान अधूरा है. इस अवसर पर मेडिकल संस्थानों और अस्पतालों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रेडियोग्राफरों का योगदान और कार्यप्रणाली को उजागर करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया जाता है.

==========  =========  ===========

World Radiography Day

World Radiography Day is dedicated to honoring the contributions of radiographers—who play an invaluable role in modern healthcare—and to raising awareness about their work. It is observed annually on November 8th. The purpose of this day is to recognize the efforts of radiographers and professionals working in the field of radiology, while also fostering a better understanding of the role of radiology, particularly within healthcare.

November 8th holds special significance in the medical world. It was on this day, 131 years ago, that a German scientist named Wilhelm Conrad Röntgen discovered X-rays. This discovery sparked a revolution in medicine, enabling the development of techniques to visualize internal organs without the need for surgery. To this day, X-rays remain a vital component of diagnostic procedures.

It is worth noting that radiography is not limited solely to X-rays; it encompasses a wide range of advanced, modern technological applications. For instance, X-rays are used for the immediate detection of bone fractures, lung infections (such as pneumonia), and other internal injuries. Furthermore, CT scans are employed to obtain detailed 3D images of body organs and blood vessels; MRIs provide precise, granular information about the brain, spinal cord, and soft tissues; and ultrasound and mammography are used for purposes such as monitoring a fetus during pregnancy or screening for serious conditions like breast cancer.

World Radiography Day is more than just a date on the calendar; it serves as a reminder that modern medical science would be incomplete without imaging technology. On this occasion, medical institutions and hospitals organize various events to highlight the contributions and professional practices of radiographers, while also honoring them for their vital work.

:

Related Articles

Back to top button