Health

विश्व पोलियो दिवस

आप अपने परिवेश में कुछ ऐसे व्यक्ति या बच्चों को हाथ-पैर या शरीर के अन्य अंग टेढ़े-मेढ़े देखें होंगें। जिसे आम बोल-चाल की भाषा में विकलांग कहते हैं. यह एक विषाणुजनित बीमारी है. हर वर्ष 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है. जिसका उद्देश्य पोलियो उन्मूलन के प्रयासों के प्रति जागरूकता फैलाना और इस दिशा में हो रही प्रगति के बारे में जानकारी देना है.

पोलियो (पोलियोमायलाइटिस) एक संक्रामक रोग है जो बच्चों को मुख्य रूप से प्रभावित करता है और उनका तंत्रिका तंत्र नुकसान पहुंचाकर स्थायी विकलांगता या मृत्यु का कारण बन सकता है. हालांकि, टीकाकरण कार्यक्रमों की सफलता के कारण, अब यह बीमारी लगभग पूरी दुनिया से समाप्त हो चुकी है, लेकिन कुछ देशों में अभी भी पोलियो के मामले सामने आते हैं.

विश्व पोलियो दिवस मनाए की शुरुआत डॉ. जोनास साल्क के जन्मदिन के अवसर रोटरी इंटरनेशनल द्वारा वर्ष 1985 में में “पोलियो प्लस” नामक अभियान से की गई थी. अभियान का उद्देश्य विश्व भर में पोलियो को खत्म करना था, और बाद में इसमें अन्य अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठनों, जैसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और यूनिसेफ ने भी भाग लिया.

भारत ने भी पोलियो उन्मूलन की दिशा में कई सफलता प्राप्त की है. वर्ष 2011 में पोलियो का अंतिम मामला सामने आया था और वर्ष 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के साथ भारत को पोलियो-मुक्त प्रमाणित किया गया.

पोलियो को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रत्येक नागरिक को निम्नलिखित कदम उठाने चाहिए: –

  1. पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलानी चाहिए.
  2. बच्चों का नियमित टीकाकरण समय पर करवाना चाहिए.
  3. स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए.
  4. पोलियो के बारे में फैली गलत धारणाओं और अफवाहों से बचना चाहिए.
  5. सरकारी टीकाकरण अभियानों में सहयोग देना चाहिए और अन्य लोगों को भी जागरूक करना चाहिए.

विश्व पोलियो दिवस पर, विश्व भर में स्वास्थ्य संगठनों और सामुदायिक समूहों द्वारा पोलियो के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों का आयोजन किया जाता है, ताकि इस बीमारी को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके. यह दिवस हमें याद दिलाता है कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए बच्चों को बीमारियों से सुरक्षित रखना आवश्यक है.

==========  =========  ===========

World Polio Day

You may have come across individuals or children in your surroundings with limbs or other parts of their bodies that appear deformed—a condition commonly referred to as disability. This is caused by a virus. World Polio Day is observed annually on October 24th, with the objective of raising awareness about efforts toward polio eradication and sharing updates on the progress made in this regard.

Polio (poliomyelitis) is an infectious disease that primarily affects children; by damaging the nervous system, it can lead to permanent disability or even death. Thanks to the success of vaccination programs, the disease has been nearly eradicated worldwide, though cases are still reported in a few countries.

The observance of World Polio Day was initiated by Rotary International in 1985 through a campaign called “PolioPlus,” launched on the birthday of Dr. Jonas Salk. The campaign aimed to eliminate polio globally, and it was later joined by other international health organizations, such as the World Health Organization (WHO) and UNICEF.

India has also achieved significant success in the fight to eradicate polio. The last case of polio in India was recorded in 2011, and in 2014, the country—along with the rest of the World Health Organization’s South-East Asia Region—was certified as polio-free.

To ensure the complete eradication of polio, every citizen should take the following steps:

  1. Ensure that children under the age of five receive their polio vaccine doses.
  2. Ensure that children receive all their routine vaccinations on time.
  3. Maintain access to clean drinking water and ensure proper hygiene and sanitation.
  4. Avoid falling for misconceptions or rumors regarding polio.

Support government vaccination campaigns and help raise awareness among others. On World Polio Day, health organizations and community groups across the globe conduct various programs and campaigns to raise awareness about polio, with the goal of completely eradicating the disease. This day serves as a reminder that keeping children safe from illnesses is essential for building a healthy society.

:

Related Articles

Back to top button