Health

विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस

हर वर्ष  6 अक्टूबर को विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस मनाया जाता है. इसका उद्देश्य सेरेब्रल पाल्सी (CP) के बारे में जागरूकता बढ़ाना, इससे पीड़ित लोगों के जीवन में सुधार लाना और उनके लिए अवसरों की समानता को बढ़ावा देना है. सेरेब्रल पाल्सी एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है जो मस्तिष्क के विकास में समस्याओं के कारण होती है, जिससे व्यक्ति की मांसपेशियों की गति और शरीर के संतुलन पर असर पड़ता है.

सेरेब्रल पाल्सी दो शब्दों से मिलकर बना है. जिसमें सेरेब्रल का अर्थ होता है मस्तिष्क से संबंधित और पाल्सी का अर्थ होता है मांसपेशियों की गतिविधियों और नियंत्रण में कठिनाई होना। यह कोई संक्रामक बीमारी नहीं है, बल्कि यह मस्तिष्क के विकास के दौरान हुई क्षति या असामान्य विकास से उत्पन्न होने वाली स्थायी न्यूरोलॉजिकल स्थिति है, जो मुख्यतः व्यक्ति की शारीरिक गतिविधियों, मांसपेशियों के नियंत्रण, संतुलन और शारीरिक मुद्रा को प्रभावित करती है.

सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण जन्म से लेकर कुछ सालों के भीतर ही दिखाई देने लगते हैं और ये जीवन भर बने रहते हैं. इसका कोई निश्चित इलाज नहीं है, लेकिन फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी, दवाइयां, और सर्जरी से इसके लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है, जिससे व्यक्ति को बेहतर जीवन जीने में मदद मिलती है.

विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस का मुख्य उद्देश्य सेरेब्रल पाल्सी से जुड़े मिथकों और भ्रांतियों को दूर करना साथ ही उनके लिए स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, और रोजगार में सुधार लाना. हर साल विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस के लिए एक खास थीम तय की जाती है, जो उस साल की प्राथमिकताओं और उद्देश्य को दर्शाती है.

==========  =========  ===========

World Cerebral Palsy Day

World Cerebral Palsy Day is observed annually on October 6th. Its purpose is to raise awareness about cerebral palsy (CP), improve the lives of those affected by it, and promote equal opportunities for them. Cerebral palsy is a neurological condition resulting from issues during brain development, which affects an individual’s muscle movement and body balance.

The term “cerebral palsy” consists of two parts: “cerebral,” relating to the brain, and “palsy,” referring to difficulties in muscle movement and control. It is not a contagious disease; rather, it is a permanent neurological condition arising from damage or abnormal development in the brain. It primarily impacts an individual’s physical movements, muscle control, balance, and posture.

Symptoms of cerebral palsy typically appear at birth or within the first few years of life and persist throughout one’s lifetime. While there is no definitive cure, symptoms can be managed through physiotherapy, speech therapy, medication, and surgery, enabling individuals to lead a better quality of life.

The primary objective of World Cerebral Palsy Day is to dispel myths and misconceptions surrounding the condition, while also improving access to healthcare, education, and employment opportunities for those affected. Each year, a specific theme is chosen for World Cerebral Palsy Day, reflecting the priorities and goals for that year.

:

Related Articles

Back to top button