Health

विश्व स्ट्रोक दिवस…

व्यस्त जीवन की भाग-दौर, कम नींद और परेशानी कई बीमारियों को जन्म देती है. उन बीमारियों में एक बीमारी है स्ट्रोक जिसे आम बोलचाल की भाषा में लकवा भी कहा जाता है. हर वर्ष 29 अक्टूबर को विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया जाता है ज्निसका मुख्य उद्देश्य है इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ- साथ आम-आवाम को इसके लक्षण, कारण, तथा रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी प्रदान करना है.

स्ट्रोक एक ऐसी स्थिति है, जब मस्तिष्क में रक्त प्रवाह रुक जाता है या रक्तस्राव होने लगता है, जिससे मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते और मस्तिष्क की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं. यदि सही समय पर इलाज नहीं किया गया, तो इससे गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं.  इस बीमारी के मुख्य कारकों में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, धूम्रपान, मोटापा, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल और अनियमित  जीवनशैली.

विश्व स्ट्रोक दिवस की शुरुआत वर्ष 2004 में वर्ल्ड स्ट्रोक ऑर्गनाइजेशन (WSO) द्वारा की गई थी.जिसका  मुख्य उद्देश्य स्ट्रोक के प्रति जागरूकता फैलाकर इसके जोखिम को कम किया जा सके.

स्ट्रोक के मुख्य लक्षण: –

  • चेहरा या शरीर के एक हिस्से में अचानक सुन्नपन या कमजोरी.
  • बोलने में कठिनाई या अस्पष्ट बोलना.
  • दृष्टि में समस्या या अंधापन.
  • चलने में कठिनाई या संतुलन खोना.
  • अचानक तेज सिरदर्द.

ऊपर लिखे गये लक्ष्णों में कोई भी लक्षण दिखें तो तुरंत ही आपातकालीन चिकित्सा सहायता लेनी चाहिये।  किसी व्यक्ति को स्ट्रोक आने पर तुरंत सहायता के साथ -साथ समय की भी भूमिका अहम् होती है. शीघ्र उपचार से मस्तिष्क को होने वाले नुकसान को कम करने और मरीज के स्वस्थ होने की संभावना बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

स्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद ही जरूरी है. इसके लिए – रक्तचाप, रक्त शर्करा और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखें, नियमित व्यायाम करें, धूम्रपान और तंबाकू से दूर रहें, पर्याप्त नींद लें और तनाव को नियंत्रित करने का प्रयास करें, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लें तथा नमक और अत्यधिक वसा का सेवन कम करें साथ ही नियमित स्वास्थ्य जाँच कराएँ और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएँ लें.

विश्व स्ट्रोक दिवस महज एक दिवस नहीं है बल्कि, जागरूकता, रोकथाम और समय पर उपचार से स्ट्रोक के गंभीर परिणामों को काफी हद तक कम किया जा सकता है. हर वर्ष विश्व स्ट्रोक दिवस पर एक थीम रखा जाता है. वर्ष 2026 का थीम है #GreaterThanStroke  (स्ट्रोक से कहीं अधिक शक्तिशाली). इसका मुख्य उद्देश्य स्ट्रोक की रोकथाम, इसके लक्षणों की पहचान, और रिकवरी के बारे में जागरूकता बढ़ाना.

विश्व स्ट्रोक दिवस का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि समय पर कार्रवाई और लक्षणों की पहचान से जीवन बचाया जा सकता है. स्ट्रोक किसी भी व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है, लेकिन सही जानकारी, स्वस्थ जीवनशैली और समय पर चिकित्सा सहायता से इसके जोखिम तथा दुष्परिणामों को कम किया जा सकता है.

==========  =========  ===========

World Stroke Day…

The hustle and bustle of a busy life, lack of sleep, and stress can lead to various illnesses. One such condition is a stroke—commonly referred to as paralysis. World Stroke Day is observed annually on October 29th, with the primary objective of raising awareness about the condition and educating the public on its symptoms, causes, and preventive measures.

A stroke occurs when blood flow to the brain is interrupted or when bleeding occurs within the brain. This prevents the brain from receiving sufficient oxygen and nutrients, leading to damage to brain cells. If not treated promptly, it can result in serious, long-term consequences. Key risk factors for a stroke include high blood pressure, diabetes, smoking, obesity, high cholesterol, and an irregular lifestyle.

World Stroke Day was initiated in 2004 by the World Stroke Organization (WSO) with the goal of reducing the risk of stroke by spreading awareness.

Common symptoms of a stroke include:

  1. Sudden numbness or weakness in the face or on one side of the body.
  2. Difficulty speaking or slurred speech.
  3. Vision problems or loss of vision.
  4. Difficulty walking or loss of balance.
  5. A sudden, severe headache.

If any of these symptoms appear, emergency medical assistance should be sought immediately. When someone suffers a stroke, time is of the essence; prompt intervention is critical. Early treatment can help minimize brain damage and increase the patient’s chances of recovery.

Adopting a healthy lifestyle is essential for reducing the risk of a stroke. To achieve this, keep your blood pressure, blood sugar, and cholesterol levels under control; exercise regularly; avoid smoking and tobacco; get adequate sleep; and strive to manage stress. Maintain a balanced and nutritious diet, while reducing your intake of salt and excessive fats. Additionally, undergo regular health check-ups and take medications as prescribed by your doctor.

World Stroke Day is more than just a single day; through awareness, prevention, and timely treatment, the serious consequences of a stroke can be significantly mitigated. Each year, World Stroke Day features a specific theme. The theme for 2026 is #GreaterThanStroke. Its primary objective is to raise awareness regarding stroke prevention, the identification of symptoms, and the recovery process.

The purpose of World Stroke Day is to help people understand that timely action and the ability to recognize symptoms can save lives. A stroke can affect anyone, but with the right information, a healthy lifestyle, and prompt medical intervention, its risks and adverse effects can be reduced.

:

Related Articles

Back to top button