
क्या बिहार भी उड़ता पंजाब की राह पर चल निकला?
आज हम बात कर रहें है नशा की. किसी फिल्म में एक डायलॉग था – ” नशा शराब में होती तो नाचती बोतल”. वैसे तो वर्तमान समय में राज्य बिहार में पूर्ण शराब बंदी है फिर भी नशेड़ियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है साथ ही साथ यह अब व्यवसाय भी बना चुका है. नशेड़ियों के साथ-साथ कई छोट-छोटे गैंग भी बन गए हैं जिनके बीच आपसी खुनी रंजिश की घटनाएं भी हो रही है. यह देखकर ऐसा महसूस होता है कि, ” क्या बिहार भी उड़ता पंजाब की राह पर चल निकला “?
जंगल राज की समाप्ति के बाद राज्य बिहार में एनडीए की सरकार बनी और उसके मुखिया थे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. उन्होंने अपने वर्ष 2016 में पूर्ण शराबबंदी लागू की गई थी. जिसका उद्देश्य था घरेलू हिंसा को कम करना, स्वास्थ्य में सुधार और समाज को नशामुक्त बनाना. पूर्ण शराबबंदी के बाद शराब की अनुपलब्धता या उसके महंगे होने के कारण राज्य का एक बड़ा युवा वर्ग ‘सूखे नशे’ की चपेट में आ चुका है. अब राज्य बिहार के युवा कोडीन युक्त कफ सिरप, इंजेक्शन, गोंद, व्हाइटनर, रबर सॉल्यूशन, स्मैक, ब्राउन शुगर और हेरोइन जैसे पदार्थ की सेवन कर रहें हैं.
बताते चलें कि, कभी राज्य बिहार में पारंपरिक नशा (गांजा या भांग) का सेवन हुआ करता था. वहीं, वर्तमान समय के बिहार में खतरनाक और जानलेवा सिंथेटिक ड्रग्स का प्रचलन बढ़ा है. नशे से जुड़े मामले में राज्य बिहार से चौकानें वाले आकड़े सामने आये हैं. वर्ष 2016 में जहां 518 मामले दर्ज किए गए थे वहीं, वर्ष 2024 में इसकी संख्या बढ़कर करीब 2,411 हो गई है. करीब चार गुना की वृद्धि हुई है. वर्तमान समय के बिहार में युवा सिंथेटिक ड्रग्स जैसे- स्मैक और हेरोइन, प्रतिबंधित कफ सिरप, नशीली दवाएं और इंजेक्शन, व्हाइटनर और डेन्ड्राइट का प्रचलन बड़ी तेजी से बढ़ा है. नशा के मामले में सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि, आर्थिक रूप से कमजोर और सड़कों पर रहने वाले छोटे बच्चे भी शामिल हो गए हैं.
वर्तमान समय में नशा केवल मनोरंजन का साधन नहीं रह गया है बल्कि, यह युवाओं के लिए आर्थिक दबावों और सीमित अवसरों से निपटने की एक कुत्सित रणनीति बन गया है. जिसके परिणाम स्वरूप युवा व बच्चे अपराध की काली दुनिया में प्रवेश कर रहें हैं. वहीं, दूसरी ओर नशे के सेवन से युवा व बच्चे कई गंभीर बीमारियों के साथ-साथ मानसिक रोग से ग्रसित हो रहें हैं.
ज्ञात है कि, बिहार भारत के सबसे युवा राज्यों में से एक है और यहाँ युवाओं की एक बहुत बड़ी आबादी है. वे रोजगार के अवसरों की कमी, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक या देरी से परिणाम आने के कारण युवा मानसिक अवसाद के शिकार हो रहें हैं. वहीं, कुछ युवा इस हताशा से बचने के लिए वे जाने-अनजाने ड्रग्स के दलदल में कूद रहें हैं. चूकिं, शराबबंदी के बाद लिक्विड शराब को छिपाकर ले जाना या बेचना पुलिस की नजरों में आना आसान होता है. इससे बचने के लिए युवा सीखे नशे की ओर अग्रसर हो रहें हैं. चूकिं, सूखा नशा ‘गंधहीन’ और ‘स्पॉटलेस’ होता है, साथ ही इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान होता है साथ ही पकड़े जाने का खतरा भी कम रहता है.
बताते चलें कि, बिहार की सीमा नेपाल से लगती है, जो पूरी तरह खुली हुई है. साथ ही पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और झारखंड से भी सीमाएं लगती है. और ये सीमाएं तस्करों के लिए सेफ पैसेज बन गई हैं. वहीं, दूसरी तरफ राज्य बिहार में स्कूल और कॉलेज के छात्रों को तस्कर भी बनाया जा रहा है. वर्तमान समय में कई स्कूली बच्चे माल ढुलाई का भी काम कर रहें हैं. अक्सर तस्कर इन बच्चों को नशे की लत लगाते हैं उसके बाद लत पूरी करने के एवज में उनसे ड्रग्स की सप्लाई करवाते हैं.
ऊपर हमने ‘उड़ता पंजाब’ शब्द का जिक्र किया था. ज्ञात है कि, पंजाब में नशे की उस विकराल स्थिति को दर्शाता है, जहां नशीली दवाओं का जाल हर तबके में फैल चुका है और युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है. पंजाब में लगभग 8.74 लाख लोग नशे के आदी हैं. अगर हम पंजाब और बिहार में नशे की समानताओं की बात करें तो दोनों राज्यों में नशे के मामले तेजी से बढ़े हैं. इस नशे से सबसे ज्यादा प्रभावित युवा पीढ़ी ही हैं. इन दोनों राज्यों में सस्ते और आसानी से उपलब्ध होने वाले नशीले पदार्थों का चलन बढ़ा है. वहीं, दूसरी तरफ बिहार में शराबबंदी है, जबकि पंजाब में शराब कानूनी है. बिहार में ‘सूखा नशा’ (गोलियां, इन्हेलेंट, सिरप) अधिक प्रचलित है, जबकि पंजाब में हेरोइन और चरस का चलन अधिक है. पंजाब में नशे को ‘नार्को-टेररिज्म’ का दर्जा दिया गया है, जबकि बिहार में यह अभी यह उभर रहा है.
बताते चलें कि, वर्ष 2026 के बजट सत्र में बिहार सरकार ने स्वीकार किया कि बच्चों और युवाओं में सूखे नशे का प्रचलन बढ़ रहा है और इसके लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाने की बात कही थी. जो जमीन पर कहीं दिखता नहीं है. राज्य बिहार में अगर कानून की बात करें तो राज्य की पुलिस का मुख्य काम सिर्फ और सिर्फ चलान काटना ही रह गया है. वहीं दूसरी तरफ मद्यनिषेध विभाग का काम सिर्फ शराब पकड़ना ही रह गया है. अगर राज्य को नशा से मुक्त करना है तो बिहार पुलिस और मद्यनिषेध विभाग को ‘एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को और मजबूत करना होगा साथ ही सीमावर्ती इलाकों में इंटेलिजेंस को एक्टिव करना और बड़े ड्रग माफियाओं की संपत्तियों को कुर्क भी करना होगा.
राज्य बिहार में पुनर्वास केंद्रों की बात करें तो उनकी स्थिति अति दयनीय है. जबकि, हर जिले में आधुनिक, संवेदनशील और डॉक्टरों से सुसज्जित पुनर्वास केंद्र होने चाहिए, जहां युवाओं को अपराधी नहीं, बल्कि मरीज मानकर उनका इलाज किया जा सके. साथ ही स्कूलों और कॉलेजों में अनिवार्य रूप से ड्रग्स के खिलाफ अवेयरनेस कैंपेन चलाए जाएं.
राज्य बिहार की स्थिति जो बनी हुई है उससे महसूस होता है कि, बिहार भी ‘उड़ता पंजाब’ बनने की राह पर अग्रसर है. अगर तत्काल रूप से उचित कार्रवाई नहीं की गई तो “सूखे नशे के धुएं में जवानी घुट जाएगा “. वहीं, राज्य सरकार प्रशासन और समाज को यह स्वीकार करना होगा कि ‘सूखा नशा’ शराब से कहीं अधिक साइलेंट और खतरनाक होता है. जब तक बिहार के युवाओं को अपने राज्य में ही रोज़गार और सकारात्मक अवसर नहीं मिलेंगे, तब तक नशा की स्थिति ज्यों का त्यों बनी रहेगी. अगर बिहार के गौरवशाली भविष्य को बचाना है तो युवाओं के हाथों में सिरिंज और स्मैक की पुड़िया के बजाय रोजगार, शिक्षा और खेल के अवसर थमाने होंगे. नशे की लत सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, पूरे समाज की बर्बादी है.
========== ========= ===========
Has Bihar also started following the path of Udta Punjab?

Today we’re talking about addiction. There was a dialogue in a movie – “If there was intoxication in alcohol, the bottle would dance.” Although there is a complete prohibition of alcohol in Bihar, the number of addicts has increased significantly, and it has now become a business. Along with addicts, many small gangs have also formed, among which incidents of bloody feuds are taking place. Seeing this, one feels as if, “Has Bihar also started following the path of Udta Punjab?”
After the end of the Jungle Raj, the NDA government came to power in Bihar, headed by former Chief Minister Nitish Kumar. He implemented complete prohibition in 2016, with the aim of reducing domestic violence, improving health, and making society drug-free. Following the complete prohibition, due to the unavailability or high cost of alcohol, a large section of the state’s youth has fallen prey to “dry addiction.” Now, youth in Bihar are consuming substances like codeine-containing cough syrups, injections, glue, whitener, rubber solution, smack, brown sugar, and heroin.
It should be noted that while traditional intoxicants (ganja or bhang) were once prevalent in Bihar, the prevalence of dangerous and deadly synthetic drugs has increased in Bihar today. Shocking statistics have emerged from the state of Bihar regarding drug abuse. While 518 cases were registered in 2016, the number has risen to 2,411 in 2024, representing a nearly fourfold increase. In present-day Bihar, the prevalence of synthetic drugs like smack and heroin, banned cough syrups, narcotics and injections, whitener, and dendrite has increased rapidly. Drug abuse not only affects the youth but also the economically disadvantaged and street children.
Nowadays, drug abuse is no longer just a means of entertainment, but has become a vicious strategy for young people to cope with financial pressures and limited opportunities. As a result, young people and children are entering the dark world of crime. On the other hand, drug abuse is also causing them to suffer from many serious illnesses, including mental illness.
It is known that Bihar is one of India’s youngest states and has a large youth population. Lack of employment opportunities, paper leaks in competitive exams, or delayed results are causing youth to suffer from mental depression. To escape this frustration, some are knowingly or unknowingly falling into the trap of drugs. Since, after prohibition, it is easier to smuggle or sell liquid alcohol under police surveillance. To avoid this, young people are turning to drug abuse. Because dry drugs are odorless and spotless, they are easy to transport from one place to another, reducing the risk of detection.
It should be noted that Bihar shares a completely open border with Nepal, as well as borders with West Bengal, Uttar Pradesh, and Jharkhand. These borders have become safe passages for smugglers. Meanwhile, school and college students in Bihar are being targeted as smugglers. Currently, many schoolchildren are also working as porters. Traffickers often addict these children to drugs and then use them to supply drugs in exchange for their addiction.
We mentioned the term “Flying Punjab” above. It is known that it reflects the dire situation of drug abuse in Punjab, where the drug network has spread to every section of society and is ruining the young generation. Approximately 8.74 lakh people in Punjab are addicted to drugs. If we look at the similarities between Punjab and Bihar, drug addiction cases have risen rapidly in both states. The younger generation is the most affected by this addiction? The use of cheap and easily available drugs has increased in both states. Meanwhile, Bihar has prohibition, while alcohol is legal in Punjab. “Dry drugs” (pills, inhalants, and syrups) are more prevalent in Bihar, while heroin and hashish are more prevalent in Punjab. Drug addiction has been labeled “narco-terrorism” in Punjab, while in Bihar it is still emerging.
It’s worth noting that during the 2026 budget session, the Bihar government acknowledged the increasing prevalence of drug abuse among children and youth and promised a large-scale campaign to combat it. However, this has not been evident on the ground. Regarding law enforcement in Bihar, the state police’s primary role is limited to issuing challans. Meanwhile, the Prohibition Department’s role is limited to confiscating alcohol. To free the state from drug abuse, the Bihar Police and Prohibition Department must strengthen the Anti-Narcotics Task Force, activate intelligence in border areas, and confiscate the properties of major drug mafias.
Regarding rehabilitation centers in Bihar, their condition is extremely deplorable. Every district should have modern, sensitive, and doctor-equipped rehabilitation centers, where young people are treated as patients, not criminals. Furthermore, awareness campaigns against drugs should be mandatory in schools and colleges.
The current situation in Bihar suggests that Bihar is on its way to becoming “Udta Punjab.” If appropriate action isn’t taken immediately, “youth will be suffocated in the smoke of dry drugs.” At the same time, the state government, administration, and society must recognize that dry drugs are far more silent and dangerous than alcohol. Unless Bihar’s youth find employment and positive opportunities within their own state, the drug crisis will persist. To preserve Bihar’s glorious future, youth must be provided with employment, education, and sports opportunities instead of syringes and packets of smack. Drug addiction is not just the undoing of an individual, but of society as a whole.



