Education

भूगोल से संबंधित – 235.

विश्व की प्रमुख जल संधियां.

जल संधि को अंग्रेजी में स्ट्रेट (Strait) कहते हैं जिसका अर्थ होता है जो दो बड़े सागरों अथवा दो जलीय भागों को जोड़ता है. जल संधि को जलसंयोगी या जलडमरू  के भी नाम से जाना जाता है. जलडमरू पानी के ऐसे तंग मार्ग को कहते हैं जो दो बड़े पानी के समूहों को जोड़ता हो और जिसमें से नौकाएँ  गुज़रकर एक बड़े जलाशय से दूसरे बड़े जलाशय तक जाती है. इसका भौगोलिक आकार डमरू जैसा होता है जबकि, दो बड़े जलीय भागों के मध्य में जलसंधि होती है उसे जलडमरूमध्य भी कहते हैं.

जल संधि किन-किन को जोडती है भौगोलिक स्थिति
यूकाटन मैक्सिको की खाड़ी एवं कैरिबियन सागर      मैक्सिको-क्यूबा
ओरण्टो एड्रियाटिक सागर एवं आयोनियन सागर       इटली-अल्बानिया
नार्थ चैनल आयरिश सागर एवं अटलांटिक महासागर       आयरलैण्ड-इंग्लैण्ड
हारमुज फारस की खाड़ी एवं ओमान की खाड़ी         ओमान-ईरान
टोरेस अराफुरा सागर एवं पापुआ की खाड़ी           न्यूगनी-आस्ट्रेलिया
डार्डेनलीज मारमरा सागर एवं एजियन सागर            तुर्की
बासफोरस काला सागर एवं मारमरा सागर              तुर्की
बेलेद्वीप सेंट लारेंस खाड़ी एवं अटलांटिक              कनाडा
मलक्का अण्ड्मान सागर एवं दक्षिण चीन सागर         इण्डोनेशिया-मलेशिया
पाक मन्नार की खाड़ी एवं बंगाल की खाड़ी          भारत-श्रीलंका
लुजोन दक्षिण चीन सागर एवं फिलीपींस सागर        ताइवान-फिलीपींस
बेरिंग बेरिंग सागर एवं चुकसी सागर               अलास्का-रूस
डेविस बैफिन की खाड़ी एवं अटलांटिक महासागर        ग्रीनलैण्ड-कनाडा
डेनमार्क उत्तरी अटलांटिक एवं आर्कटिक महासागर       इंग्लैंड-फ्रांस
डोवर इंग्लिश चैनल एवं उत्तरी सागर                इंग्लैंड-फ्रांस
    हडसन हडसन की खाड़ी एवं अटलांटिक महासागर       कनाडा
जिब्राल्टर भूमध्य सागर एवं अटलांटिक महासागर         स्पेन-मोरक्को
कोरिया जापान सागर एवं पूर्वी चीन सागर              जापान-कोरिया
मैगेलन प्रशांत एवं दक्षिणी अटलांटिक महासागर         चिली
फ्लोरिडा मैक्सिको की खाड़ी एवं अटलांटिक महासागर     अमेरिका-क्यूबा
बॉस तस्मान सागर एवं दक्षिण सागर               आस्ट्रेलिया
कुक दक्षिण प्रशांत महासागर                      न्यूजीलैंड
सुण्डा जावा सागर एवं हिन्द महासागर               इण्डोनेशिया
टोकरा पूर्वी चीन सागर एवं प्रशांत महासागर            जापान
मकास्सार जावा सागर एवं सेलेबीज सागर                 इंडोनेशिया
:

Related Articles

Back to top button