दृश्य-श्रव्य विरासत के लिए विश्व दिवस
“दृश्य-श्रव्य विरासत के लिए विश्व दिवस” (World Day for Audiovisual Heritage) हर वर्ष 27 अक्टूबर को मनाया जाता है. इसे संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक एजेंसी UNESCO ने वर्ष 2005 में शुरू किया था. इस दिवस का उद्देश्य ऑडियोविज़ुअल सामग्री, जैसे कि फिल्मों, रेडियो और टेलीविज़न कार्यक्रमों, ऑडियो रिकॉर्डिंग्स और डिजिटल मीडिया, की सुरक्षा, संरक्षण, और महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. ये सामग्रियां हमारी सांस्कृतिक, सामाजिक, और ऐतिहासिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा होती हैं और इनमें कई महत्वपूर्ण घटनाओं, कहानियों, तथा लोगों की स्मृतियाँ संजोई गई हैं.
ऑडियोविज़ुअल सामग्री समय के साथ खराब हो सकती है, या तकनीकी विकास के कारण अप्रचलित हो सकती है. इस दिन पर लोग, संग्रहालय, अभिलेखागार और संस्थाएं अपने अपने स्तर पर जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों और कार्यशालाओं का आयोजन करते हैं ताकि इस धरोहर को संरक्षित किया जा सके और भावी पीढ़ियों तक पहुँचाया जा सके.
========== ========= ===========
World Day for Audiovisual Heritage

The “World Day for Audiovisual Heritage” is observed annually on October 27th. It was established in 2005 by UNESCO, the cultural agency of the United Nations. The purpose of this day is to raise awareness about the importance of safeguarding and preserving audiovisual materials—such as films, radio and television programs, audio recordings, and digital media. These materials are an integral part of our cultural, social, and historical heritage, containing the memories of significant events, stories, and people.
Audiovisual materials can deteriorate over time or become obsolete due to technological advancements. On this day, individuals, museums, archives, and various organizations host events, exhibitions, and workshops to promote awareness, ensuring that this heritage is preserved and passed on to future generations.



