Health

विश्व डिम्बग्रंथि कैंसर दिवस…

हर वर्ष 08 मई को विश्व डिम्बग्रंथि कैंसर दिवस मनाया जाता है. डिम्बग्रंथि कैंसर को अक्सर “साइलेंट किलर” भी कहा जाता है क्योंकि इसके प्रारंभिक लक्षण अस्पष्ट और सामान्य बीमारियों से मिलते-जुलते होते हैं, जिसके कारण इसका निदान अक्सर देर से होता है.

डिम्बग्रंथि कैंसर दिवस का मुख्य उद्देश्य इस घातक बीमारी के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना, लक्षणों की पहचान करना और शीघ्र निदान के महत्व को रेखांकित करना है. विश्व स्तर पर पहली बार वर्ष 2013 में विश्व डिम्बग्रंथि कैंसर दिवस मनाया गया था. इस अवसर पर  महिलाओं को समय पर जांच और उपचार के महत्व से अवगत कराया गया. वहीं, भारत जैसे देशों में जागरूकता की कमी और देर से निदान के कारण मृत्यु दर अधिक है.

डिम्बग्रंथि कैंसर के शुरुआती लक्षणों में लगातार पेट में सूजन या भारीपन, पेल्विक या पेट के निचले हिस्से में दर्द, भूख न लगना या जल्दी पेट भर जाना, बार-बार पेशाब आना साथ ही थकान, पीठ दर्द, कब्ज या मासिक धर्म में अनियमितता. डिम्बग्रंथि कैंसर की चपेट में कोई भी महिला आ सकती है. इसके मुख्य कारक हैं – 50 वर्ष से अधिक उम्र का होना, विशेषकर रजोनिवृत्ति के बाद जोखिम बढ़ जाते हैं. पारिवारिक इतिहास में  मां, बहन या बेटी को डिम्बग्रंथि, स्तन या कोलोरेक्टल कैंसर रहा हो, अनियमित ओव्यूलेशन, एंडोमेट्रियोसिस, हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) का होना साथ ही मोटापा, धूम्रपान और असंतुलित आहार को लेना.

 बताते चलें कि, प्रारंभिक अवस्था में निदान होने पर डिम्बग्रंथि कैंसर से बचने की दर 90% तक हो सकती है. परंतु, इसके अधिकांश मामले स्टेज III या IV में पहुँचने पर ही पता चलते हैं. भारतवर्ष में डिम्बग्रंथि कैंसर की घटनाएँ बढ़ रही हैं. खासकर, शहरी क्षेत्रों में बदलती जीवनशैली, देर से विवाह और पहली संतान, लंबे समय तक हार्मोनल उपचार आदि इसके मुख्य कारण हैं. वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में तो महिलाएँ लक्षणों को अनदेखा कर देती हैं या झाड़-फूंक/देसी इलाज पर निर्भर रहती हैं.

 विश्व डिम्बग्रंथि कैंसर दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं है बल्कि स्त्री जीवन के सम्मान और सुरक्षा का आह्वान है. हर महिला को अपने शरीर में होने वाले बदलावों के प्रति सजग रहना चाहिए चूकिं, समय पर पहचान ही जीवन बचा सकती है. किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से सम्पर्क करें.

==========  =========  ===========

World Ovarian Cancer Day…

World Ovarian Cancer Day is observed every year on May 8th. Ovarian cancer is often referred to as the “silent killer” because its early symptoms are vague and mimic those of common ailments, frequently leading to a delayed diagnosis.

The primary objective of Ovarian Cancer Day is to raise global awareness regarding this deadly disease, facilitate the recognition of its symptoms, and underscore the critical importance of early diagnosis. World Ovarian Cancer Day was observed globally for the first time in 2013. On this occasion, women were sensitized to the significance of timely screening and treatment. Meanwhile, in countries like India, mortality rates remain high due to a lack of awareness and delayed diagnosis.

Early symptoms of ovarian cancer include persistent abdominal bloating or a sensation of heaviness, pelvic or lower abdominal pain, loss of appetite or feeling full quickly, and frequent urination; other symptoms may include fatigue, back pain, constipation, or menstrual irregularities. Any woman can be affected by ovarian cancer. Key risk factors include being over the age of 50—with the risk increasing significantly after menopause—and having a family history of ovarian, breast, or colorectal cancer in a mother, sister, or daughter. Other factors include irregular ovulation, endometriosis, the use of Hormone Replacement Therapy (HRT), as well as obesity, smoking, and an unbalanced diet.

It is worth noting that if diagnosed in its early stages, the survival rate for ovarian cancer can reach up to 90%. However, the majority of cases are detected only after they have progressed to Stage III or IV. Furthermore, the incidence of ovarian cancer is on the rise in India. This trend is primarily attributed to changing lifestyles in urban areas, delayed marriage and childbearing, and prolonged hormonal treatments, among other factors. Meanwhile, in rural areas, women often ignore symptoms or rely on spiritual healing and traditional remedies.

World Ovarian Cancer Day is not merely a date on the calendar; rather, it is a call to uphold the dignity and safety of women’s lives. Every woman should remain vigilant regarding changes occurring within her body, as timely detection is the only thing that can save a life. In the event of any health concern, contact a physician immediately.

:

Related Articles

Back to top button