विश्व छात्र दिवस
आज 15 अक्टूबर है और आज भारत में विश्व छात्र दिवस मनाया जा रहा है. यह दिवस भारत के पूर्व राष्ट्रपति और ‘मिसाइल मैन’ के नाम से मशहूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है. यह दिवस छात्रों के प्रेरणा स्रोत और उनके विकास में महत्वपूर्ण योगदान के रूप में डॉ. कलाम को सम्मानित करता है.
वैसे तो आज के दिन मनाया जाने वाला दिवस विश्व छात्र दिवस सिर्फ भारत में ही मनाया जाता है आधिकारिक रूप से वैश्विक स्तर पर संयुक्त राष्ट्र ने अभी मंजूरी नहीं दी है. वहीं, अंतराष्ट्रीय छात्र दिवस हर वर्ष 17 नवंबर को मनाया जाता है.
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रामनाथपुरम श्वार्ट्ज मैट्रिकुलेशन स्कूल में प्राप्त की और बाद में तिरुचिरापल्ली के सेंट जोसेफ कॉलेज से भौतिकी में स्नातक किया. इसके बाद उन्होंने मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की. डॉ. कलाम ने अपने कैरियर की शुरुआत रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में की और बाद में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में शामिल हुए.
विश्व छात्र दिवस डॉ. कलाम की विचारधारा को बढ़ावा देता है, जो युवाओं और छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे. वे हमेशा छात्रों के लिए एक आदर्श और प्रेरणास्त्रोत रहे हैं. डॉ. कलाम को उनके वैज्ञानिक योगदान और भारत के मिसाइल कार्यक्रम में उनके नेतृत्व के लिए जाना जाता है. राष्ट्रपति बनने से पहले और बाद में भी, उन्होंने छात्रों के बीच जाकर उनसे संवाद किया और उनके भविष्य के प्रति मार्गदर्शन दिया. वे हमेशा युवाओं को देश की प्रगति का प्रमुख स्तंभ मानते थे.
विश्व छात्र दिवस शिक्षा की महत्ता को समझाता है और छात्रों को उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है. यह दिन छात्रों के अधिकारों और उनकी शिक्षा के महत्व को रेखांकित करता है. यह दिन विशेष रूप से दुनिया भर के छात्रों को समर्पित है, ताकि वे डॉ. कलाम के आदर्शों और विचारों से प्रेरणा लें और उनके बताए मार्ग पर चलकर अपने सपनों को साकार कर सकें.
========== ========= ===========
World Students’ Day

Today, October 15, World Students’ Day is being celebrated in India. This day marks the birth anniversary of Dr. A.P.J. Abdul Kalam, the former President of India and the renowned ‘Missile Man.’ The day honors Dr. Kalam for his significant contributions to the development of students and for serving as a source of inspiration for them.
Although this day is observed as World Students’ Day in India, it has not yet been officially recognized at the global level by the United Nations. Meanwhile, International Students’ Day is observed annually on November 17.
Dr. A.P.J. Abdul Kalam was born on October 15, 1931, in Rameswaram, Tamil Nadu. He received his early education at Schwartz Matriculation School in Ramanathapuram and later graduated in Physics from St. Joseph’s College, Tiruchirappalli. Subsequently, he earned a degree in Aerospace Engineering from the Madras Institute of Technology (MIT). Dr. Kalam began his career at the Defence Research and Development Organisation (DRDO) and later joined the Indian Space Research Organisation (ISRO).
World Students’ Day promotes Dr. Kalam’s philosophy of inspiring youth and students to excel in the fields of science, technology, and education. He has always been a role model and a source of inspiration for students. Dr. Kalam is celebrated for his scientific contributions and his leadership in India’s missile program. Both before and after his presidency, he actively engaged with students, offering guidance regarding their futures. He always regarded the youth as a key pillar of the nation’s progress.
World Students’ Day highlights the importance of education and motivates students to achieve their goals. The day underscores the rights of students and the significance of their education. This day is dedicated specifically to students across the globe, so that they may draw inspiration from Dr. Kalam’s ideals and ideas, and realize their dreams by following the path shown by him.



