Health

विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस

मानव का शरीर जटिलताओं से भरा हुआ है. अगर बात हो मस्तिष्क और उनसे संबंधित बीमारियों की. हर वर्ष 6 अक्टूबर को विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस मनाया जाता है. यह केवल एक जागरूकता दिवस नहीं  है, बल्कि सेरेब्रल पाल्सी (सीपी) से प्रभावित लाखों लोगों, उनके परिवारों, देखभालकर्ताओं और समुदायों के लिए आवाज उठाने, एकजुटता दिखाने और सामाजिक बदलाव की मांग करने का एक वैश्विक आंदोलन है.

सेरेब्रल पाल्सी (सीपी) – ‘सेरेब्रल’ का अर्थ है मस्तिष्क से संबंधित और ‘पाल्सी’ का अर्थ है मांसपेशियों पर नियंत्रण की कमी. यह न्यूरोलॉजिकल विकारों का एक समूह है जो बच्चे के , विकासशील मस्तिष्क को नुकसान पहुंचने के कारण होता है. यह नुकसान गर्भावस्था, जन्म के दौरान या जन्म के बाद के पहले कुछ वर्षों में हो सकता है.

लक्षण: – मांसपेशियों की कठोरता या कमजोरी, संतुलन और समन्वय की समस्या, बोलने, चलने या खाने में कठिनाई, कभी-कभी बौद्धिक या संवेदी विकलांगता भी.

कारण:  – ऑक्सीजन की कमी, मस्तिष्क में संक्रमण, मस्तिष्क में रक्तस्राव (स्ट्रोक), सिर की चोट और आनुवंशिक कारक.

विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस के तीन मुख्य उद्देश्य हैं: – समाज को इस स्थिति के बारे में शिक्षित करना ताकि रूढ़ियों और भेदभाव को समाप्त किया जा सके, पीड़ितों और उनके परिवारों को समान अधिकार और अवसर दिलाने की मांग करना और एक ऐसा वातावरण बनाना जहाँ सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित व्यक्ति सम्मान और सहयोग के साथ जीवन जी सकें.

हर वर्ष आज के दिन को एक विशेष थीम के तहत मनाया जाता है ताकि ध्यान केंद्रित रखा जा सके. वर्ष 2026 का थीम है “यूनिक एंड यूनाइटेड”. इस थीम के माध्यम से एकजुटता की अपील की गई है. वहीं, भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग इस दिवस को देश-भर में जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजित करता है.

सेरेब्रल पाल्सी की कोई सीमा नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक अलग तरीका है. वर्तमान समय तक इस बीमारी का कोई ईलाज नहीं है परंतु , जागरूकता, सही समय पर इलाज व देखभाल से लक्षणों को नियंत्रित कर जीवन को बेहतर और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है. 

==========  =========  ===========

World Cerebral Palsy Day

The human body is full of complexities, particularly when it comes to the brain and related conditions. World Cerebral Palsy Day is observed annually on October 6th. It is not merely an awareness day; it is a global movement to raise a voice for, show solidarity with, and demand social change for the millions of people affected by cerebral palsy (CP), as well as their families, caregivers, and communities.

Cerebral Palsy (CP)—’Cerebral’ refers to the brain, and ‘Palsy’ refers to a lack of muscle control. It is a group of neurological disorders caused by damage to a child’s developing brain. This damage can occur during pregnancy, at birth, or within the first few years of life.

Symptoms: – Muscle stiffness or weakness, problems with balance and coordination, difficulties in speaking, walking, or eating, and sometimes intellectual or sensory disabilities.

Causes: – Lack of oxygen, brain infections, brain hemorrhage (stroke), head injuries, and genetic factors.

World Cerebral Palsy Day has three main objectives: to educate society about the condition in order to eliminate stereotypes and discrimination; to advocate for equal rights and opportunities for those affected and their families; and to create an environment where individuals with cerebral palsy can live with dignity and support.

Each year, the day is observed under a specific theme to maintain focus. The theme for 2026 is “Unique and United,” a theme that calls for unity. Meanwhile, the Department of Empowerment of Persons with Disabilities, under the Ministry of Social Justice and Empowerment (Government of India), organizes awareness programs across the country to mark this day. Cerebral palsy is not a limitation, but rather a different way of living. While there is currently no cure for the condition, symptoms can be managed through awareness, timely treatment, and proper care, leading to a better and more self-reliant life.

:

Related Articles

Back to top button