विश्व हृदय दिवस
मानव शरीर का प्रमख अंग है हृदय. जिसका काम होता है बिना रुके लगातार रक्त को पंप करना, फेफड़ों से ऑक्सीजन व आवश्यक पोषक तत्व लेकर उसे शरीर की सभी कोशिकाओं तक पहुंचाना और कोशिकाओं से अपशिष्ट पदार्थों को वापस फेफड़ों तक पहुंचाना. अगर इन कामो में किसी भी तरह की दिक्कत या परेशानी स्वास्थ के लिए चुनौती या परेशानी बन जाती है. इन प्र्शानियों से बचने के लिए हर वर्ष 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस है. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य हृदय रोगों और स्ट्रोक के प्रति जागरूकता बढ़ाना.
किसी भी बीमारी की शुरुआत या मुख्य वजह होती है खान-पान. वर्तमान और आधुनिक व डिजिटल युग में आधुनिक जीवनशैली, असंतुलित खान-पान, शारीरिक निष्क्रियता, तनाव, धूम्रपान और अन्य जोखिम-कारकों के कारण हृदय संबंधी बीमारियाँ में रोगियों की संख्या हर वर्ष बढ़ रही है. कभी ये वृद्धावस्था की बीमारी मानी जाती थी लेकिन वर्तमान समय में कम उम्र के लोगों में भी हृदय संबंधी समस्याएँ देखने को मिल रही हैं. खासकर, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा, अस्वास्थ्यकर आहार, तंबाकू सेवन, अपर्याप्त शारीरिक गतिविधि और तनाव जैसे कारकों की बृद्धि हो रही है.
विश्व हृदय दिवस का मुख्य उद्देश्य हृदय रोगों के कारणों, लक्षणों और रोकथाम के तरीकों के बारे में लोगों को जागरूक करना है. लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और संतुलित आहार के महत्व के बारे में जानकारी देना. हृदय रोगों के जोखिम को कम करने के लिए चिकित्सकीय सलाह और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को बढ़ावा देना.
विश्व हृदय दिवस की शुरुआत वर्ष 1999 में वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन और विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से हुई थी. विश्व हृदय दिवस की शुरुआत 24 सितंबर 2000 को वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के तत्कालीन अध्यक्ष ने की थी. शुरूआती दौर में विश्व हृदय दिवस सितंबर के अंतिम रविवार को मनाया जाता था लेकिन, वर्ष 2011 से विश्व हृदय दिवस 29 सितंबर को मनाया जाने लगा. वर्ष 2025 में विश्व हृदय दिवस के 25वें वर्ष पुरे होने पर थीम रखा गया था “धड़कन न चूकें”. वर्ष 2025 के थीम को वर्ष 2026 में भी जारी रखा गया है. “धड़कन न चूकें” के तिन मुख्य स्तम्भ है – लक्षणों को पहचानें, अपने हृदय की रक्षा करें और प्रणालीगत कार्रवाई की मांग करें.
विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 में लगभग 1.98 करोड़ लोग हृदय संबंधी बिमारियों के कारण निधन हुआ था जिसमें ज्यादा मामले हार्ट अटैक और स्ट्रोक की थी. जबकि वर्ष 2023 के ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज अध्ययन के अनुसार कार्डियोवैस्कुलर डिसीज़ (CVD) से होने वाली मौतें लगभग 1.92 करोड़ थीं. वहीं भारत की स्थिति बेहद ही गंभीर है चुकि, देश में हृदय रोगियों की संख्या प्रति लाख में 272 हुआ करती है और वैश्विक औसत 235 है. वहीं, वर्तमान समय के भारत देश में 30-40 वर्ष के युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं. भारत के ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो स्थिति बेहद ही चिंताजनक और निराशाजनक है चुकि, जागरूकता और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी सबसे बड़ी चुनौती है.
सुझाव –
संतुलित आहार: – फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, और ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन बढ़ाना.
नियमित व्यायाम: – सप्ताह में कम से कम 150 मिनट का मध्यम व्यायाम करना.
धूम्रपान और शराब से बचें: – हृदय स्वास्थ्य के लिए धूम्रपान न करना और शराब का सेवन सीमित करना.
तनाव प्रबंधन: – तनाव को नियंत्रित करने के लिए ध्यान, योग, और शारीरिक गतिविधियों का सहारा लेना.
विश्व हृदय दिवस सिर्फ एक दिवस नहीं है बल्कि ये हमें याद दिलाता है कि स्वस्थ आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि, तंबाकू से दूरी, तनाव प्रबंधन, पर्याप्त नींद और समय पर स्वास्थ्य जाँच करवाकर खुद को स्वस्थ और हृदय को तंदरुस्त रख सकते हैं. साथ ही यह जिम्मेदारी पारिवारिक और सामूहिक स्तर पर भी है. विश्व हृदय दिवस का मुख्य उद्देश्य हर किसी को उनके हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है.
========== ========= ===========
World Heart Day

The heart is a vital organ of the human body. Its function is to pump blood continuously without stopping, delivering oxygen and essential nutrients from the lungs to all the body’s cells, and transporting waste products from the cells back to the lungs. Any disruption or issue with these functions poses a significant health challenge. To address these concerns, World Heart Day is observed annually on September 29th. The primary objective of this day is to raise awareness about heart diseases and stroke.
Diet and nutrition are often the root causes or starting points of many illnesses. In today’s modern, digital era, the number of patients suffering from heart-related diseases is rising annually due to factors such as modern lifestyles, unbalanced diets, physical inactivity, stress, smoking, and other risk factors. While heart disease was once considered an ailment of old age, it is now increasingly observed in younger people. There is a particular rise in risk factors such as high blood pressure, diabetes, obesity, unhealthy diets, tobacco use, insufficient physical activity, and stress.
The main goal of World Heart Day is to educate people about the causes, symptoms, and prevention methods associated with heart diseases. It aims to inform the public about the importance of adopting a healthy lifestyle, exercising regularly, and maintaining a balanced diet. It also promotes the importance of seeking medical advice and undergoing regular health check-ups to reduce the risk of heart disease.
World Heart Day was established in 1999 through a collaboration between the World Heart Federation and the World Health Organization. It was officially launched on September 24, 2000, by the then-President of the World Heart Federation. Initially, the day was observed on the last Sunday of September, but since 2011, it has been celebrated on September 29th. For the 25th anniversary of World Heart Day in 2025, the chosen theme was “Don’t Miss a Beat.” This theme has been carried forward into 2026. “Don’t Miss a Beat” rests on three main pillars: recognizing symptoms, protecting your heart, and demanding systemic action.
According to a World Health Organization report, approximately 19.8 million people died from heart-related diseases in 2022, with the majority of cases involving heart attacks and strokes. Meanwhile, the 2023 Global Burden of Disease study estimated cardiovascular disease (CVD) deaths at around 19.2 million. The situation in India is particularly critical; the country has a rate of 272 heart disease patients per 100,000 people, compared to the global average of 235. Furthermore, heart attack cases are rising among young Indians aged 30–40. In rural India, the situation is deeply concerning and disheartening, as a lack of awareness and healthcare facilities poses the greatest challenge.
Suggestions –
Balanced Diet: – Increase the intake of fruits, vegetables, whole grains, and foods rich in omega-3 fatty acids.
Regular Exercise: – Engage in at least 150 minutes of moderate exercise per week.
Avoid Smoking and Alcohol: – Refrain from smoking and limit alcohol consumption for heart health.
Stress Management: – Practice meditation, yoga, and physical activities to manage stress.
World Heart Day is more than just a single day; it serves as a reminder that we can maintain our overall health and keep our hearts strong through a balanced diet, regular physical activity, avoiding tobacco, managing stress, getting adequate sleep, and undergoing timely health check-ups. At the same time, this responsibility also lies at the family and community levels. The primary objective of World Heart Day is to raise awareness among everyone about their heart health and to inspire them to adopt a healthy lifestyle.



