Article

विश्व ग्रामीण महिला दिवस

दुनिया के कई हिस्सों में ग्रामीण महिलाएं कृषि और खेती से जुड़ी हुई कई कार्यों में योगदान देती है.  इस दौरान उन्हें कई तरह की चुनौतियों  व परेशानियों (गरीबी, भेदभाव, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, शिक्षा की पहुंच, और लैंगिक असमानता)  का भी सामना करना पड़ता है. ग्रामीण महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने, उनके अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से  हर वर्ष 15 अक्टूबर को विश्व ग्रामीण महिला दिवस मनाया जाता है.

विश्व ग्रामीण महिला दिवस की शुरुआत 18 दिसंबर 2007 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर किया था. पहली बार विश्व ग्रामीण महिला दिवस 15 अक्टूबर 2008 को मनाया गया था. इस दिन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के योगदान को मान्यता देना और उनके अधिकारों, चुनौतियों, और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास में किए गए महत्वपूर्ण योगदान को उजागर करना है.

यह दिवस ग्रामीण महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने, उनके अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयासों को बढ़ावा देता है. यह दिन ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के योगदान को उजागर करता है, जो खेती, परिवार की देखभाल, खाद्य सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में अहम भूमिका निभाती हैं.

भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहाँ की ग्रामीण महिलाएं कृषि क्षेत्र की रीढ़ मानी जाती चूकिं, ये महिलाऐं  बुवाई, निराई, कटाई से लेकर पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण तक में अपना पूर्ण योगदान देती हैं. इन कार्यों में उन्हें कई तरह की चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है. उदाहरण – संपत्ति के अधिकारों में पुरुषों की तुलना में कम भागीदारी, उनके द्वारा किए जाने वाले अवैतनिक घरेलू और कृषि कार्यों का सही मूल्यांकन नहीं होना साथ ही वित्तीय सेवाओं, आधुनिक तकनीक, ऋण और बाजारों तक सीमित पहुंच का होना। वहीं, भारत सरकार कई योजनाएं चला रही है जिनके जरिये हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है.

हर वर्ष विश्व ग्रामीण महिला दिवस की एक विशेष थीम के जरिये ग्रामीण महिलाओं की स्थिति को सुधारने और उन्हें समर्थन देने के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित कर कार्य करती हैं. वर्ष 2026 का थीम है “सभी के लिए अच्छे भोजन का उत्पादन करने वाली ग्रामीण महिलाएं”. यह थीम खाद्य प्रणालियों में उनकी मुख्य भूमिका को रेखांकित करता है.

विश्व ग्रामीण महिला दिवस ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के योगदान को उजागर करता है, जो खेती, परिवार की देखभाल, खाद्य सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में अहम भूमिका निभाती हैं. यह दिवस ग्रामीण महिलाओं के योगदान और उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों को पहचानने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे उन्हें सशक्त बनाया जा सके और उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके.

==========  =========  ===========

World Rural Women’s Day

In many parts of the world, rural women contribute significantly to agriculture and farming-related activities. However, they also face various challenges and hardships, such as poverty, discrimination, a lack of healthcare facilities, limited access to education, and gender inequality. World Rural Women’s Day is observed annually on October 15th with the aim of improving the status of rural women, protecting their rights, and empowering them socio-economically.

The observance was established by the United Nations General Assembly through a resolution passed on December 18, 2007, and was celebrated for the first time on October 15, 2008. The day aims to recognize the contributions of women living in rural areas and to highlight their rights, the challenges they face, and their vital role in socio-economic development.

This day promotes efforts to improve the status of rural women, safeguard their rights, and foster their socio-economic empowerment. It highlights the contributions of women in rural areas who play a crucial role in farming, family care, food security, and the conservation of natural resources.

India is an agrarian country, and rural women are considered the backbone of its agricultural sector; they contribute fully to tasks ranging from sowing, weeding, and harvesting to animal husbandry and food processing. They face numerous challenges in these activities, such as limited property rights compared to men, the undervaluation of their unpaid domestic and agricultural labor, and restricted access to financial services, modern technology, credit, and markets. Meanwhile, the Government of India is implementing various schemes to make thousands of these women self-reliant.

Each year, World Rural Women’s Day focuses on specific themes to address various aspects of improving the lives of rural women and providing them with support. The theme for the year 2026 is “Rural women producing good food for all.” This theme underscores their pivotal role in food systems.

The International Day of Rural Women highlights the contributions of women in rural areas, who play a crucial role in agriculture, family care, food security, and the conservation of natural resources. This day serves as a significant opportunity to recognize the contributions of rural women and the challenges they face, thereby helping to empower them and improve their standard of living.

:

Related Articles

Back to top button