Video
Trending

शनि जयंती…

आज पुरे देश में शनि जयंती मनाई जा रही है. पुरे देश में शनि देव् के कई मंदिर स्थित हैं उनमे से एक ऐसे शनि मंदिर की बात कर रहे हैं जहाँ शनि देव का विग्रह ‘गोमेद  रत्न’ से बना हुआ है. यह मंदिर पटना के बाहरी धवलपुरा इलाके (बेगमपुर) पटना साहिब में स्थित है.

मंदिर के पुजारी डब्ल्यू कुमार के अनुसार, मंदिर में स्थापित शनिदेव का विग्रह करीब 11 फीट लंबा है और यह कीमती रत्न ‘गोमेद’ से बना हुआ है. प्रतिमा पर बेहद सुंदर और बारीक नक्काशी की गई है, जिसे देखकर यह हजारों साल पुरानी प्रतीत होती है. स्थानीय  निवासी अजय मेहता बताते हैं कि यह प्रतिमा सैकड़ों वर्ष पहले मछली पकड़ने के दौरान जाल में फंसी थी. उस समय इस इलाके में चारों तरफ पानी हुआ करता था. बंगाल से आए तुरहा समाज के लोग यहां मछली पकड़ने आते थे. एक दिन उनके जाल में कोई भारी वस्तु फंसी. काफी मेहनत के बाद जब उसे बाहर निकाला गया, तो सभी हैरान रह गए, क्योंकि वह 11 फीट लंबी शनिदेव की प्रतिमा थी. वहीं, अन्य स्थानीय निवासियों का कहाँ है की इतनी विशाल और अद्भुत शनिदेव की प्रतिमा शायद ही और कहीं देखने को मिले.

प्रतिमा निकलने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा पूजा-अर्चना शुरू हुई और लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र बन गया. स्थानीय लोगों की मान्यता है कि यह अद्भुत विग्रह अपने अंदर नौ ग्रहों की शक्ति समेटे हुए है. हर वर्ष होली से पहले शनिवार को बंगाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं.  

संकलन:         –   ज्ञानसागरटाइम्स टीम.

Video Link:  –   https://youtu.be/GBUE8o4yiuc

:

Related Articles

Back to top button