Dharm

जप, तप और ध्‍यान का मास : मार्गशीर्ष मास-2026.

परम्पराओं के देश भारत में कुछ ऐसी परम्पराएं या मान्यताएं हैं जिसे देखकर आधुनिक विज्ञान को भी पसीना आ जाता है. हिन्दू संस्कृति की बात है निराली है चुकि यहाँ के पर्व प्रकृति के साथ जुड़े हुए है.  पूरी दुनिया में जितनी भी सभ्यताएं हैं उन सभ्यताओं में भारत का नाम अग्रणी है चुकि, यहाँ दिन की ही गणना नहीं होती है बल्कि, पल और घटी पर भी ध्यान दिया जाता है वहीं, दुसरा कारण है भौगोलिक स्थिति.

वर्तमान समय में अंग्रेजी पंचांग के अनुसार वर्ष समाप्ति की ओर अग्रसर हो रहा है परन्तु वैदिक या भारतीय पंचांग के अनुसार वर्ष का नौवां महीना अगहन (मार्गशीर्ष मास) के नाम से जानते हैं. अगर भौगोलिक दृष्टि के अनुसार देखें तो वर्षा ऋतू समाप्त हो गई है और शरद ऋतू का आगमन हो रहा है. वर्ष का नौवां महीना अगहन (मार्गशीर्ष मास) की बात करे तो यह महीना धार्मिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र और विशेष माना गया है. यह मास भगवान श्रीकृष्ण का सबसे प्रिय मास माना गया है. श्रीमद्भगवद् गीता के दसवें अध्याय (विभूति योग) में भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं कहा है:  

“मासानां मार्गशीर्षोऽहमृतूनां कुसुमाकरः।”

अर्थात् महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूँ और ऋतुओं में वसंत हूँ.

यह उद्घोष मार्गशीर्ष माह के महत्व को स्थापित करता है और इसे सीधा भगवान की दिव्य शक्ति से जोड़ता है. इस कारण इस महीने में भगवान विष्णु और उनके अवतार श्रीकृष्ण की उपासना, भक्ति और साधना का विशेष महत्व होता है.

अग्रहायण संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है जिसमें ‘अग्र’ (आगे या पहला) और ‘हायण’ (वर्ष) से मिलकर ‘अग्रहायण’ बना है. आगे चलकर आम बोलचाल की भाषा में अगहन हो गया. वहीं, मार्गशीर्ष मास- इस मास की पूर्णिमा को चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र में रहता है, इसी नक्षत्र के आधार पर इसका नाम मार्गशीर्ष पड़ा. जिसे ‘मगसर’ भी कहा जाता है.

पौराणिक ग्रंथों जैसे विष्णु पुराण, भागवत पुराण और स्कंद पुराण में मार्गशीर्ष माह की महिमा का वर्णन मिलता है. एक पौराणिक कथा के अनुसार- मार्गशीर्ष माह की पहली तिथि से ही सतयुग का आरंभ माना जाता है. इसी कारण यह माह अत्यंत पवित्र और शुभ कार्यों के लिए विशेष फलदायी हो जाता है. श्रीकृष्ण ने गोपियों को बताया था कि मार्गशीर्ष माह में यमुना नदी में स्नान करने से वे सहज ही उन्हें प्राप्त हो जाएँगे. तभी से इस माह में पवित्र नदियों (विशेषकर यमुना) में स्नान-दान का विधान है.

इस महीने में ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ या ‘ॐ नमो नारायणाय’ मंत्र का नियमित जाप करने से मन को शांति मिलती है और सभी पाप तथा दुख नष्ट हो जाते हैं. मार्गशीर्ष में भजन-कीर्तन का फल अमोघ माना गया है. समूह में या व्यक्तिगत रूप से भगवान के नाम का स्मरण करने से अद्भुत पुण्य की प्राप्ति होती है. साथ ही इस मास में श्रीमद्भगवद् गीता, विष्णुसहस्रनाम और गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करने का विशेष विधान है, जो ज्ञान और मोक्ष की ओर ले जाता है.

मार्गशीर्ष माह में प्राकृतिक ऊर्जा और ब्रह्मांडीय तरंगें साधकों को ध्यान और तप में सहायता करती हैं. यह समय सत्वगुण को बढ़ाने वाला होता है, जिससे मनुष्य की चेतना उच्चतर स्तर पर पहुंचती है. हम दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि, यह महीना साधना और उपासना की गहराई  में डूबने का सबसे उत्तम है. यह मन की एकाग्रता को बढ़ाता है, जिससे आत्मा का मिलन परमात्मा से संभव हो पाता है. वहीँ, यह महीना संतान प्राप्ति के वरदान और चंद्रमा से अमृत तत्व की प्राप्ति (मानसिक शांति और मजबूती) के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना गया है.

अगहन का महीना सिर्फ एक पंचांगीय समय नहीं, बल्कि आत्मिक जागरण का सबसे उत्तम अवसर है. यह महीना हमें यह स्मरण कराता है कि जीवन में भौतिक सुखों के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति भी आवश्यक है. भगवान श्रीकृष्ण ने भी इसे अपना स्वरूप बताकर इसकी महत्ता को स्थापित किया है. अंततः कहा जा सकता है कि मार्गशीर्ष मास हमें ईश्वर की खोज में बाहर भटकने के बजाय अपने भीतर उतरने की भी प्रेरणा देता है. यह वह काल है जब जप, तप और ध्यान के माध्यम से साधक अपने भीतर के दिव्य स्वरूप को पहचान सकता है. पौराणिक ग्रंथों में इसे मोक्षदायक और भगवत्कृपा प्राप्त करने वाला महीना कहा गया है.

वर्तमान समय में तप का सबसे बड़ा रूप है अपनी अनावश्यक इच्छाओं पर नियंत्रण रखना. चूकिं, वास्तविक तप वही है, जिसमें मनुष्य स्वयं को बेहतर बनाने के लिए अपने भीतर परिवर्तन लाने का साहस करता है. वहीँ, ध्यान का अर्थ है अपने मन को बाहरी विषयों से हटाकर भीतर की चेतना पर केंद्रित करना. यह स्वयं को समझने, अपने विचारों का निरीक्षण करने और मन की गहराइयों में उतरने की प्रक्रिया है. चुकि, ध्यान मनुष्य को परिस्थितियों से भागना नहीं सिखाता, बल्कि परिस्थितियों के बीच शांत, विवेकशील और संतुलित बने रहना सिखाता है.

वर्तमान समय में दान का वास्तविक अर्थ केवल धन देना नहीं है. गीता में सात्त्विक दान की महत्ता बताते हुए भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि जो दान कर्तव्य समझकर, उचित समय और उचित स्थान पर, योग्य व्यक्ति को बिना किसी प्रत्युपकार की अपेक्षा के दिया जाता है, वही, सात्त्विक दान है. हम सभी घंटों बैठकर पुजा-पाठ व दीप जलाकर भगवान् की आराधना करते हैं लेकीन, हमारा मन और विचार पर नियंत्रण नहीं तो हमारा पूजा-पाठ व्यर्थ है. भगवन कृष्ण ने अर्जुन को गीता उपदेश देते हुये कहा था कि,

“कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।”

मनुष्य को अपने कर्तव्यों से विमुख नहीं होना चाहिए. उसे फल की चिंता और आसक्ति छोड़कर निष्काम भाव से कर्म करना चाहिए. गीता हमें सिखाती है कि सफलता में अहंकार न करें, असफलता में निराश न हों और जीवन के संघर्षों में अपने विवेक तथा धर्म का साथ न छोड़ें.

वर्तमान समय के आधुनिक जीवन में जब मानव तकनीकी रूप से पहले से कहीं अधिक विकसित तो हुआ है परन्तु, उसकी मानसिक शांति और आत्मिक संतोष की तलाश, प्रतिस्पर्धा, तनाव, अनिश्चितता और निरंतर भागदौड़ ने उसके जीवन को प्रभावित किया है.  ऐसे समय में मार्गशीर्ष मास की साधना का संदेश और अधिक प्रासंगिक हो जाता है. चुकि, यह मास हमें स्वयं के लिए कुछ समय निकालने की प्रेरणा देता है. जप, तप और ध्यान तीन अलग-अलग साधनाएँ अवश्य हैं, लेकिन इनके उद्देश्य आपस में बहुत ही गहरा है. जप मन को ईश्वर से जोड़ता है, तप मनुष्य को अपनी दुर्बलताओं और इंद्रियों पर नियंत्रण करना सिखाता है और ध्यान हमें अपने वास्तविक स्वरूप और अंतःचेतना को समझने की दिशा की ओर ले जाता है.

भगवान श्रीकृष्ण ने कहा था कि महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूँ, हमें इस महीने की दिव्यता और महत्ता का बोध कराता है. यह महीना हमें बाहरी संसार की चकाचौंध से कुछ समय निकालकर अपने भीतर के प्रकाश को पहचानने का अवसर देता है. इस मास की विशेषता केवल धार्मिक कर्मकांडों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मनुष्य को बाहरी दौड़ से हटाकर मूल तत्त्व की ओर लौटने की भी प्रेरणा देता है.

मार्गशीर्ष को केवल “जप, तप और ध्यान का महीना” कहना उचित नहीं होगा बल्कि, यह महीना शास्त्रीय प्रमाण, ऋतु-अनुकूल जीवन-लय, सोपान-क्रम वाली साधना-पद्धति, और सामूहिक ज्ञान-उत्सव का महीना है. यह महीना हमें प्रेरणा देता है कि हमारी आध्यात्मिकता केवल व्यक्तिगत साधना तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के कल्याण का माध्यम भी बने.

==========  =========  ===========

A Month for Chanting, Penance, and Meditation: The Month of Margashirsha – 2026.

In India—a land steeped in tradition—there exist customs and beliefs that can leave even modern science bewildered. Hindu culture is unique, as its festivals are intrinsically linked to nature. Among all the civilizations of the world, India holds a prominent place; here, time is measured not merely in days, but down to the finest increments—moments (pal) and ghatis. Another contributing factor is the nation’s distinct geographical setting.

While the Gregorian calendar indicates that the year is drawing to a close, the Vedic (Indian) calendar identifies the ninth month as ‘Aghan’ (the month of Margashirsha). From a geographical perspective, the rainy season has concluded, and the autumn season is arriving. The ninth month, Aghan (Margashirsha), is considered exceptionally sacred and significant from both a religious and spiritual standpoint. It is regarded as the month most cherished by Lord Shri Krishna. In the tenth chapter of the Shrimad Bhagavad Gita (Vibhuti Yoga), Lord Shri Krishna Himself states:

“Masanam Margashirsho̕hamrutunam Kusumakarah।”

In other words, among the months I am Margashirsha, and among the seasons I am spring.

This proclamation establishes the significance of the month of Margashirsha and links it directly to the divine power of the Lord. Consequently, the worship, devotion, and spiritual practices dedicated to Lord Vishnu and his incarnation, Shri Krishna, hold special importance during this month.

The term ‘Agrahayana’ is derived from two Sanskrit words: ‘agra’ (meaning ‘foremost’ or ‘first’) and ‘hayana’ (meaning ‘year’). Over time, in common parlance, it evolved into ‘Aghan’. Furthermore, the month is called ‘Margashirsha’ because, on the full moon day of this month, the Moon resides in the ‘Mrigashira’ constellation (nakshatra); it is from this constellation that the name ‘Margashirsha’ is derived. It is also referred to as ‘Magsar’.

The glory of the month of Margashirsha is described in ancient scriptures such as the Vishnu Purana, Bhagavata Purana, and Skanda Purana. According to one legend, the ‘Satya Yuga’ (the Age of Truth) is believed to have commenced on the first day of the month of Margashirsha. For this reason, this month is considered extremely sacred and particularly auspicious for performing virtuous deeds. Shri Krishna once told the Gopis that by bathing in the Yamuna River during the month of Margashirsha, they would easily attain Him. Ever since, it has been a tradition to bathe in sacred rivers (especially the Yamuna) and perform acts of charity during this month.

Regular chanting of the mantras ‘Om Namo Bhagavate Vasudevaya’ or ‘Om Namo Narayanaya’ during this month brings peace of mind and helps eradicate all sins and sorrows. Engaging in devotional singing (bhajan-kirtan) during the month of Margashirsha is considered to yield immense, unfailing results. Remembering the name of the Divine—whether individually or in a group—bestows extraordinary spiritual merit. Furthermore, this month holds a special significance for the recitation of the Shrimad Bhagavad Gita, the Vishnu Sahasranama, and the Gajendra Moksha, all of which lead one toward wisdom and liberation (moksha).

During the month of Margashirsha, natural energies and cosmic vibrations support spiritual seekers in their meditation and penance (tapas). This period fosters the quality of *sattva* (purity and goodness), elevating human consciousness to a higher plane. In other words, this is an ideal time to immerse oneself deeply in spiritual practice and worship. It enhances mental concentration, facilitating the union of the individual soul with the Divine. Additionally, this month is considered highly auspicious for those seeking the blessing of progeny, as well as for attaining the ‘nectar’ (amrita) from the moon—manifesting as profound mental peace and inner strength.

The month of Aghan (Margashirsha) is not merely a segment of the calendar; it is a prime opportunity for spiritual awakening. It reminds us that, alongside material comforts, spiritual progress is equally essential in life. Lord Krishna Himself underscored the significance of this month by identifying it as a manifestation of His own essence. Ultimately, Margashirsha inspires us to look inward—to journey into the depths of our own being—rather than wandering externally in search of the Divine. It is a time when, through chanting (japa), penance (*tapas*), and meditation (dhyana), a seeker can recognize the divine nature residing within. In ancient scriptures, this month is described as one that grants liberation and invites the grace of the Divine.

In the present day, the most significant form of penance (*tapas*) is the exercise of control over one’s unnecessary desires. True penance is that in which a person finds the courage to bring about internal change for the sake of self-improvement. Meditation, meanwhile, means withdrawing the mind from external objects and focusing it upon one’s inner consciousness. It is a process of self-discovery—of observing one’s own thoughts and delving into the depths of the mind. Meditation does not teach one to flee from circumstances; rather, it teaches one to remain calm, discerning, and balanced amidst them.

In the present day, the true meaning of charity (daan) extends beyond the mere giving of wealth. In the Gita, while highlighting the significance of sattvic (virtuous) charity, Lord Krishna explains that charity given as a sense of duty—at the right time, in the right place, and to a deserving recipient, without any expectation of a return—is considered sattvic charity. We may spend hours in prayer or lighting lamps to worship the Divine, but if we lack control over our own minds and thoughts, such acts of worship are in vain. While imparting the teachings of the Gita to Arjuna, Lord Krishna said:

“Karmanyevaadhikaraste Maa Faleshu Kadachan.”

One should not turn away from one’s duties. Instead, one should perform actions without attachment to the results or the desire for personal gain. The Gita teaches us not to become arrogant in success, not to despair in failure, and never to abandon our wisdom or sense of righteousness (dharma) amidst the struggles of life.

In today’s modern world, while humanity has become more technologically advanced than ever before, the relentless pursuit of success—characterized by intense competition, stress, uncertainty, and a constant, hurried pace—has taken a toll on our mental peace and inner contentment. In such times, the message of spiritual practice associated with the month of Margashirsha becomes all the more relevant, as it encourages us to set aside time for ourselves. While Japa (repetition of a mantra), Tapa (austerity/self-discipline), and Dhyana (meditation) are distinct practices, they are deeply interconnected in their purpose. Japa connects the mind to the Divine; Tapa teaches one to overcome personal weaknesses and gain mastery over the senses; and Dhyana guides us toward understanding our true nature and inner consciousness.

Lord Krishna’s declaration—”Among the months, I am Margashirsha”—highlights the divinity and significance of this period. It offers us an opportunity to step away from the dazzling allure of the external world and recognize the light that resides within. The essence of this month extends beyond mere religious rituals; it inspires us to withdraw from the frantic race of the outer world and return to our core essence.

It would be an oversimplification to label Margashirsha merely as a “month of Japa, Tapa, and Dhyana.” Rather, it is a period defined by scriptural wisdom, a lifestyle attuned to the rhythms of the seasons, a structured, progressive path of spiritual practice, and a collective celebration of knowledge. This month inspires us to ensure that our spirituality is not confined to personal practice alone, but also serves as a catalyst for the well-being of society.

:

Related Articles

Back to top button