हिंदी पंचांग के अनुसार वर्ष का आठवां महीना अपने अंतिम चरण पर पहुँच चुका है. वैसे तो सनातन धर्मालम्बियों के लिए महीने की हर पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है. वहीँ, कार्तिक महीने के पूर्णिमा का महत्व सबसे ज्यादा होता है. चुकि, कार्तिक मास के पूर्णिमा को त्रिपुर पूर्णिमा भी कहा जाता है.
देव दीपावली का शाब्दिक अर्थ “देवताओं का दीपोत्सव” है. या यूँ कहें कि, देवताओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रकाश उत्सव. दुसरे शब्दों में कहें तो जब मानव अपने भीतर के राक्षसी भावना ( अहंकार, क्रोध, लोभ और वासना) को त्याग कर ही देव-दीपावली पर्व मनाया जाता है. पौराणिक ग्रंथों जैसे- स्कन्द पुराण, नारद पुराण और पद्म पुराण में कार्तिक मास व देव दीपावली का विस्तार से वर्णन किया गया है. वहीं, पौराणिक ग्रंथों व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज ही के दिन मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था, जिसकी खुशी में देवताओं ने दीप जलाकर उत्सव मनाया था.
त्रिपुर पूर्णिमा की रात्रि में काशी के गंगा तट पर लाखों दीये जलते हैं और उनकी रोशनी पवित्र नदी के जल में झिलमिलाती है, तब एक ऐसा दृश्य उभरता है जिसे शब्दों में बाँधना असंभव हो जाता है. दीपावली के पंद्रह दिनों बाद मनाया जाना वाला यह पर्व अपने भीतर कई परतें समेटे हुए है. यह एक सामाजिक उत्सव है जो लोगों को एक साथ लाते हुए अर्थव्यवस्था को गति देता है साथ ही प्रकृति व पर्यावरण के प्रति जागरूकता का भी संदेश देता है.
संकलन: – ज्ञानसागरटाइम्स टीम.
Video Link: – https://youtu.be/PwUAKhsrLwE



