शिव’ शब्द का सामान्य अर्थ होता है कल्याणकारी या मंगलमय. शिव का तात्पर्य उस चेतना से भी जोड़ा जाता है जो समस्त अस्तित्व में व्याप्त है. वहीं, भारतीय दर्शन में शिव को परम चेतना का प्रतीक माना गया है.
शिव का सबसे प्रभावशाली रूप एक समाधिस्थ योगी का है. उनकी जटाएँ मनुष्य के अनियंत्रित विचारों को नियंत्रित करने और चेतना को एकाग्र करने का संकेत देती हैं. वहीं, दूसरी तरफ गंगा ज्ञान और पवित्रता का प्रतीक है. मस्तक पर स्थित चंद्रमा मन की शीतलता और संतुलन का बोध कराता है साथ ही शरीर पर लगी भस्म यह स्मरण कराती है कि संसार की भौतिक उपलब्धियाँ अंततः नश्वर हैं. गले का सर्प भय पर विजय तथा जीवन की ऊर्जा पर नियंत्रण का प्रतीक माना जाता है.
श्रावण (सावन) का महीना अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ गया. वर्ष 2026 का आखिरी सोमवार 24 अगस्त को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है. आखिरी सोमवार के दिन मंदिरों में लगा भक्तों का तांता. कैमरे की नजर से देखें आखिरी सोमवार…
संकलन: – ज्ञानसागरटाइम्स टीम.
Video Link: – https://youtu.be/qZhXQREtL6o



