Article

राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह)-2026.

एक ऐसे माध्यम की बात कर रहें है जो एक पीढ़ी अपने ज्ञान, संस्कृति और जीवन-मूल्यों को दूसरी पीढ़ी तक पहुँचाती है. वे केवल कागज के पन्नों पर अंकित शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि मानव के अनुभवों, विचारों, ज्ञान, कल्पनाओं, संघर्षों और उपलब्धियों का जीवंत दस्तावेज भी होते हैं. समाज में पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पुस्तक दिवस एवं पुस्तक सप्ताह का आयोजन प्रत्येक वर्ष 14-20 नवंबर तक किया जाता है.

यह सप्ताह केवल पुस्तकों की बिक्री या प्रदर्शन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह देश में पठन संस्कृति को बढ़ावा देने और किताबों के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रयास है.यह दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन, बाल दिवस (14 नवंबर) से शुरू होता है, जो बच्चों के प्रति उनके विशेष प्रेम और एक सीखने वाले समाज के उनके दृष्टिकोण को दर्शाता है.

राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह) की शुरुआत राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (National Book Trust – NBT), भारत द्वारा की गई थी. NBT की स्थापना वर्ष 1957 में पंडित नेहरू के दूरदर्शी सोच के तहत हुई थी, जिसका उद्देश्य भारतीय भाषाओं में पुस्तकों के प्रकाशन और प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना था. इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य लोगों, विशेषकर बच्चों और युवाओं में, पढ़ने की आदत को विकसित करना साथ ही विभिन्न भाषाओं की पुस्तकों को बढ़ावा देना और उन्हें सुलभ बनाना व समाज में ज्ञान और सूचना के महत्व को स्थापित करना था.

ज्ञात है कि, राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह का समय राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के साथ मेल खाता है. इंडियन लाइब्रेरी एसोसिएशन (ILA) ने 14 नवंबर को राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस घोषित किया था, और वर्ष 1968 से 14-20 नवंबर को राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के रूप में मनाया जाता है. वर्तमान समय के डिजिटल युग में जहाँ सोशल मीडिया और इंटरनेट का बोलबाला है, राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह हमें याद दिलाता है कि किताबें आज भी ज्ञान, प्रेरणा और कल्पना का सबसे विश्वसनीय स्रोत हैं. पुस्तकें मनुष्य को गहराई से सोचने, आलोचनात्मक दृष्टिकोण विकसित करने और दुनिया को व्यापक रूप से समझने में मदद करती हैं.

राष्ट्रीय पुस्तक दिवस और पुस्तकालय सप्ताह केवल उत्सव नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कृति और सामाजिक चेतना का अभियान हैं. यह हमें याद दिलाता हैं कि, किताबें (पुस्तकें) हमारी सबसे बड़ी मित्र हैं. वे हमें अतीत से जोड़ती हैं, वर्तमान को समझाती हैं और भविष्य की भी राह दिखाती हैं.

==========  =========  ===========

National Book Day (Week) – 2026.

We are referring to a medium through which one generation passes on its knowledge, culture, and life values ​​to the next. Books are not merely a collection of words inscribed on paper; they are living documents of human experiences, ideas, knowledge, imagination, struggles, and achievements. With the aim of fostering a culture of reading, National Book Day and National Book Week are observed annually from November 14th to 20th.

This week is not limited to the sale or exhibition of books; rather, it is a significant national initiative designed to promote a reading culture across the country and convey the importance of books to the general public. The observance begins on November 14th—Children’s Day, which marks the birthday of India’s first Prime Minister, Pandit Jawaharlal Nehru—reflecting his profound affection for children and his vision for a society committed to learning.

National Book Day (Week) was initiated by the National Book Trust (NBT), India. Established in 1957 under the visionary leadership of Pandit Nehru, the NBT was created to promote the publication and dissemination of books in Indian languages. The primary objective of this week is to cultivate a habit of reading—especially among children and youth—while promoting books in various languages, ensuring their accessibility, and establishing the significance of knowledge and information within society.

It is worth noting that National Book Week coincides with National Library Week. The Indian Library Association (ILA) declared November 14th as National Library Day, and since 1968, the period from November 14th to 20th has been observed as National Library Week. In today’s digital age, dominated by social media and the internet, National Book Week serves as a reminder that books remain the most reliable source of knowledge, inspiration, and imagination. Books help individuals think deeply, develop a critical perspective, and gain a broader understanding of the world.

National Book Day and Library Week are not merely celebrations; they are a campaign for knowledge, culture, and social consciousness. They remind us that books are our greatest friends—connecting us to the past, helping us make sense of the present, and illuminating the path toward the future.

:

Related Articles

Back to top button