Article

अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस-2026.

किसी भी देश की सबसे बड़ी संपत्ति होती है युवा व छात्र. ये छत्र कच्चे मिटटी के घड़े होते हैं उन्हें जैसा आकर दिया जाय वैसा ही देश के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देते हैं. वैसे तो देखा जाय तो विद्यार्थी जीवन को मानव जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और स्वर्णिम काल भी माना जाता है. प्रत्येक वर्ष 17 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस मनाया जाता है. यह दिवस दुनिया भर के छात्र समुदाय के अधिकारों और शिक्षा के महत्व को उजागर करने के लिए समर्पित है. यह दिन छात्रों के संघर्षों और उनके योगदान को सम्मानित करने का एक वैश्विक उत्सव है.

अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस के इतिहास की बात की जाय तो इतिहास में एक दुखद और प्रेरणादायक घटना से जुड़ा हुआ है. 28 अक्टूबर, 1939 को, नाज़ी कब्जे वाले चेकोस्लोवाकिया में छात्रों और शिक्षकों ने देश की स्थापना की वर्षगांठ के अवसर पर एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया. नाज़ी सैनिकों ने इस प्रदर्शन को बेरहमी से दबा दिया, जिसमें एक मेडिकल छात्र जान ओप्लेटाल की गोली लगने से मौत हो गई.

जान ओप्लेटाल के अंतिम संस्कार में भी छात्रों ने बड़ा प्रदर्शन किया. इसके प्रतिशोध में, 17 नवंबर, 1939 को, नाज़ी सैनिकों ने प्राग में छात्र छात्रावासों पर छापा मारा और लगभग 1200 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया. इन छात्रों को एकाग्रता शिविरों (यातना शिविरों) में भेज दिया गया. गिरफ्तार किए गए छात्रों में से नौ छात्रों (छात्र नेताओं और प्रोफेसरों) को बिना किसी सुनवाई के फांसी दे दी गई. इसके अलावा, नाज़ियों ने चेकोस्लोवाकिया में सभी चेक विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को बंद कर दिया.

इस बर्बर घटना के दो साल बाद, वर्ष 1941 में, लंदन में फासीवाद के खिलाफ लड़ रहे छात्रों की एक अंतर्राष्ट्रीय बैठक में 17 नवंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय छात्र एकजुटता दिवस’ (International Students’ Solidarity Day) के रूप में मनाने का फैसला किया गया. यह दिन उन साहसी छात्रों के बलिदान को याद करता है जिन्होंने स्वतंत्रता और बेहतर भविष्य के लिए आवाज उठाई थी.

अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस विचारों के खुले आदान-प्रदान, अनुसंधान की स्वतंत्रता और कैंपस में असहमति की लोकतांत्रिक जगह के संरक्षण की याद दिलाता है. यह दिवस फीस, आवास, मानसिक स्वास्थ्य, सुरक्षा और समावेशन जैसे अनिवार्य मुद्दों को प्रमुखता देता है, ताकि शिक्षा केवल प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि गरिमा और अवसर का विस्तार बने.

सीमा-पार शिक्षा, सांस्कृतिक विनिमय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग विद्यार्थियों को भविष्य की नागरिकता के लिए तैयार करते हैं. यह दिवस उन पुलों को मजबूत करने का प्रतीक है.वहीँ, शिक्षा सामाजिक गतिशीलता का सबसे शक्तिशाली माध्यम है; इसलिए वंचित समुदायों के लिए पहुँच, भाषा सहायता और वित्तीय समर्थन पर केंद्रित नीति आवश्यक है.

वर्तमान समय में अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है. वैश्वीकरण के इस युग में, बड़ी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा और बेहतर अवसरों के लिए अपने देश से बाहर यात्रा करते हैं. अंतर्राष्ट्रीय छात्र वैश्विक ज्ञान अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। वे अपने साथ नए विचार, दृष्टिकोण और नवाचार लाते हैं, जो मेजबान देशों और उनके गृह देशों दोनों को समृद्ध करते हैं. अंतर्राष्ट्रीय छात्र वैश्विक ज्ञान अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. वे अपने साथ नए विचार, दृष्टिकोण और नवाचार लाते हैं, जो मेजबान देशों और उनके गृह देशों दोनों को समृद्ध करते हैं.

अंतर्राष्ट्रीय छात्र विभिन्न संस्कृतियों के बीच सेतु का काम करते हैं, पारस्परिक समझ और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देते हैं. वे पूर्वाग्रहों को तोड़ने और वैश्विक नागरिकता की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं वहीँ, COVID-19 महामारी और बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों ने अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए नई चुनौतियाँ खड़ी की हैं. यात्रा प्रतिबंध, ऑनलाइन शिक्षा के समायोजन, और वीज़ा अनिश्चितता जैसे मुद्दों को संबोधित करने के लिए वैश्विक सहयोग आवश्यक है. यह दिवस सरकारों, शिक्षण संस्थानों और समाज को छात्रों के लिए सहायक नीतियाँ बनाने के लिए प्रेरित करता है.

भारत के विशाल और विविध छात्र समुदाय के लिए यह दिवस विशेष मायने रखता है. ग्रामीण-शहरी अंतर, भाषाई-विविधता, प्रथम-पीढ़ी के शिक्षार्थियों की बढ़ती संख्या और डिजिटल पहुँच की विषमता—ये सभी नीति और संस्थागत नवाचार की मांग करते हैं. बिहार जैसे राज्यों में, जहाँ सामाजिक-आर्थिक चुनौतियाँ और प्रतिभा दोनों साथ मौजूद हैं, छात्र-केन्द्रित सहायता (स्कॉलरशिप, कौशल-निर्माण, स्थानीय इंटर्नशिप, कैरियर परामर्श) सामाजिक परिवर्तन को तेज कर सकती है. अंतरराष्ट्रीयकरण के साथ स्थानीय संस्कृति और भाषाई समावेशन का संतुलन—जैसे बहुभाषी संसाधन, समुदाय-आधारित प्रोजेक्ट्स, और उद्यमशीलता—भारतीय कैंपसों की विशिष्ट ताकत बन सकते हैं. ज्ञात है कि, भारत में 15 अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति और प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती को ‘विश्व छात्र दिवस’  के रूप में मनाया जाता है. वहीँ, संयुक्त राष्ट्र ने भी वर्ष  2010 में उनके शिक्षा और विज्ञान में योगदान को देखते हुए उनके जन्मदिन को इस रूप में मान्यता दी थी.

अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस महज एक दिवस नहीं है बल्कि, यह विद्यार्थियों के संघर्ष, साहस, अधिकारों और उपलब्धियों को सम्मान देने का दिवस है. यह दिवस हमें याद दिलाता है कि छात्रों ने हमेशा सामाजिक व  राजनीतिक बदलावों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. 

==========  =========  ===========

International Students’ Day-2026.

The youth and students of any nation are its greatest asset. Like raw clay, they can be shaped into any form; the way they are molded determines the invaluable contribution they will make toward nation-building. Student life is widely considered the most significant and golden phase of a human being’s existence. International Students’ Day is observed annually on November 17th. This day is dedicated to highlighting the rights of the student community worldwide and the importance of education. It serves as a global celebration to honor the struggles and contributions of students.

The history of International Students’ Day is rooted in a tragic yet inspiring event. On October 28, 1939, in Nazi-occupied Czechoslovakia, students and teachers organized a peaceful demonstration to mark the anniversary of the nation’s founding. Nazi forces brutally suppressed the protest, resulting in the fatal shooting of a medical student named Jan Opletal.

Students held a major demonstration during Jan Opletal’s funeral as well. In retaliation, on November 17, 1939, Nazi troops raided student dormitories in Prague and arrested approximately 1,200 students. These students were sent to concentration camps. Among those arrested, nine individuals—including student leaders and professors—were executed without a trial. Furthermore, the Nazis shut down all Czech universities and colleges across Czechoslovakia.

Two years after this barbaric incident, in 1941, an international gathering of students—who were fighting against fascism—decided in London to observe November 17th as ‘International Students’ Solidarity Day.’ This day commemorates the sacrifices of those courageous students who raised their voices for freedom and a better future.

International Students’ Day serves as a reminder of the importance of an open exchange of ideas, academic freedom, and the preservation of democratic spaces for dissent on campuses. It highlights critical issues—such as tuition fees, housing, mental health, safety, and inclusion—ensuring that education becomes more than just a certificate; it should be a pathway to dignity and opportunity.

Cross-border education, cultural exchange, and international cooperation prepare students for their roles as future global citizens. This day symbolizes the strengthening of such bridges. Furthermore, as education is the most powerful engine for social mobility, policies focused on accessibility, language support, and financial aid for marginalized communities are essential.

The relevance of International Students’ Day has grown even more in the present era. In this age of globalization, a large number of students travel abroad in pursuit of higher education and better opportunities. International students make significant contributions to the global knowledge economy, bringing with them fresh ideas, diverse perspectives, and innovations that enrich both their host nations and their home countries.

International students act as bridges between cultures, fostering mutual understanding and peaceful coexistence. They play a vital role in dismantling prejudices and cultivating a sense of global citizenship. At the same time, the COVID-19 pandemic and rising geopolitical tensions have created new challenges for international students. Global cooperation is essential to address issues such as travel restrictions, the transition to online learning, and uncertainties regarding visas. This day encourages governments, educational institutions, and society at large to develop supportive policies for students.

For India’s vast and diverse student community, this day holds special significance. The rural-urban divide, linguistic diversity, the growing number of first-generation learners, and disparities in digital access—all these necessitate policy and institutional innovation. In states like Bihar, where socio-economic challenges and talent coexist, student-centered support—such as scholarships, skill development, local internships, and career counseling—can accelerate social change. Balancing internationalization with the inclusion of local culture and languages—through multilingual resources, community-based projects, and entrepreneurship—can become a unique strength of Indian campuses. It is worth noting that in India, October 15th—the birth anniversary of former President and renowned scientist Dr. A.P.J. Abdul Kalam—is celebrated as ‘World Students’ Day.’ Furthermore, in 2010, the United Nations also recognized his birthday as such, in acknowledgment of his contributions to education and science.

‘World Students’ Day’ is more than just a date on the calendar; it is a day to honor the struggles, courage, rights, and achievements of students. It serves as a reminder that students have always played a pivotal role in driving social and political change.

:

Related Articles

Back to top button