Health

विश्व फार्मासिस्ट दिवस

विश्व फार्मासिस्ट दिवस हर वर्ष 25 सितंबर को मनाया जाता है. यह दिवस स्वास्थ्य सेवा तंत्र में फार्मासिस्टों (औषध निर्माताओं व दवा विशेषज्ञों) के बहुमूल्य योगदान, निष्ठा और उनकी निर्णायक भूमिका को रेखांकित करने का एक वैश्विक अवसर है. वर्तमान समय में स्वास्थ– व्यवस्था में अमूल्य परिवर्तन आया है जिसके बाद फार्मासिस्ट की भूमिका केवल दवा उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रह गई है; वे दवा की गुणवत्ता, सही मात्रा, संभावित दुष्प्रभाव, औषधि-अंतःक्रिया, रोगी परामर्श और उपचार के पालन जैसे अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपना योगदान देते हैं.

विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुरुआत इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन ने 25 सितंबर 1912 को नीदरलैंड के हेग में हुई थी. वर्ष 2009 में इस्तांबुल में हुए अंतरराष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल फेडरेशन कांग्रेस ने आज ही के दिन यानी 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया. जिसके बाद वर्ष 2010 से यह विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है.

विश्व फार्मासिस्ट दिवस का मुख्य उद्देश्य फार्मासिस्टों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं और उनके कार्य की जागरूकता बढ़ाना है. यह दिन फार्मासिस्टों की पेशेवर जिम्मेदारियों और उनके काम को जनसाधारण और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में और भी प्रमुखता से प्रस्तुत करने के लिए एक मंच प्रदान करता है.

हर साल इस दिवस के लिए एक नई थीम चुनी जाती है, जो फार्मासिस्टों के योगदान के किसी खास पहलू को रेखांकित करती है. वर्ष 2026 का थीम है : —“Empowering pharmacists for healthier futures” (स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना).” यह थीम इस बात पर जोर देती है कि फार्मासिस्टों को केवल दवा बेचने वाले नहीं, बल्कि स्वास्थ्य प्रणाली के सक्रिय और सशक्त भागीदार के रूप में देखा जाए.

फार्मासिस्ट दवाओं के वितरण, निर्माण, और मरीजों को सही दवा के उपयोग की सलाह देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वे स्वास्थ्य देखभाल का एक अभिन्न हिस्सा होते हैं और रोगियों की देखभाल, दवा के उपयोग की सुरक्षा, और स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं.

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के माध्यम से, लोगों को फार्मासिस्टों के प्रति जागरूक किया जाता है और इस पेशे के महत्व को समाज में फैलाने का प्रयास किया जाता है.

==========  =========  ===========

World Pharmacist Day

World Pharmacist Day is observed annually on September 25th. It is a global occasion to highlight the invaluable contributions, dedication, and pivotal role of pharmacists within the healthcare system. The healthcare landscape has undergone significant transformation in recent times; consequently, the role of a pharmacist is no longer limited to merely dispensing medication. They contribute across various critical areas, including ensuring drug quality and correct dosage, monitoring potential side effects and drug interactions, providing patient counseling, and ensuring adherence to treatment regimens.

The International Pharmaceutical Federation (FIP) was established on September 25, 1912, in The Hague, Netherlands. In 2009, the FIP Congress held in Istanbul decided to designate September 25th as World Pharmacist Day. Since 2010, it has been celebrated globally.

The primary objective of World Pharmacist Day is to raise awareness about the services provided by pharmacists and the nature of their work. The day serves as a platform to showcase the professional responsibilities and contributions of pharmacists more prominently to the general public and the healthcare sector.

A new theme is selected each year for this occasion, highlighting a specific aspect of the pharmacists’ contribution. The theme for the year 2026 is “Empowering pharmacists for healthier futures.” This theme emphasizes viewing pharmacists not merely as sellers of medicines, but as active and empowered partners within the healthcare system.

Pharmacists play a vital role in the dispensing and manufacturing of medicines and in advising patients on the correct use of medication. They are an integral part of healthcare, making significant contributions to patient care, medication safety, and improved health outcomes.

World Pharmacist Day serves to raise public awareness about pharmacists and aims to highlight the importance of this profession within society.

:

Related Articles

Back to top button