Article

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस-2026.

प्रत्येक 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जाता है. इस दिन को भारत में श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. डॉ. वर्गीज कुरियन को “द मिल्कमैन ऑफ इंडिया” के नाम से जाना जाता है, और उन्होंने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस का मुख्य उद्देश्य है दूध और डेयरी उत्पादों के महत्व को बढ़ावा देना साथ ही डेयरी क्षेत्र के विकास और उससे जुड़ी संभावनाओं को उजागर करना. आम आवाम को पोषण और स्वास्थ्य के लिए दूध की उपयोगिता पर जोर देना.

ऑपरेशन फ्लड वर्ष 1970 में शुरू हुआ और यह विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादन कार्यक्रम था. यह कार्यक्रम नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) द्वारा संचालित किया गया था. इस पहल ने भारत को दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बना दिया और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया.

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस न केवल दूध के महत्व को पहचानने का दिन है, बल्कि यह डेयरी उद्योग में योगदान देने वाले किसानों और विशेषज्ञों का आभार प्रकट करने का भी अवसर है.

==========  =========  ===========

National Milk Day-2026.

National Milk Day is celebrated every year on November 26th. This day marks the birth anniversary of Dr. Verghese Kurien, the father of the White Revolution in India. Known as “The Milkman of India,” Dr. Verghese Kurien played a pivotal role in transforming India into the world’s largest milk-producing nation.

The primary objective of National Milk Day is to promote the importance of milk and dairy products, while highlighting the development of the dairy sector and the opportunities it presents. It also emphasizes the value of milk for nutrition and overall health.

Launched in 1970, ‘Operation Flood’ was the world’s largest dairy development program. It was spearheaded by the National Dairy Development Board (NDDB). This initiative made India self-reliant in milk production and strengthened the rural economy.

National Milk Day is not only a day to recognize the importance of milk, but also an occasion to express gratitude to the farmers and experts who contribute to the dairy industry.

:

Related Articles

Back to top button