राष्ट्रीय हॉरर फिल्म दिवस
आज हम एक ऐसे माध्यम के बारे में बात कर रहें हैं जो प्राय: दर्शकों को हँसने, रोने व डर से काँपने पर भी मजबूर कर देता है. वो माध्यम है सिनेमा. सिनेमा भी कई प्रकार की होती है वहीं, कुछ सिनेमा ऐसी भी होती है जो रहस्य, रोमांच, अलौकिक घटनाओं और अनजाने भय के माध्यम से एक अलग ही दुनिया में ले जाती हैं. ऐसे फिल्मों को हॉरर फिल्म कहा जाता है. हर वर्ष 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय हॉरर फिल्म दिवस मनाया जाता है. यह विशेष दिन प्रशंसकों के लिए समर्पित होता है.
राष्ट्रीय हॉरर फिल्म दिवस के अवसर पर प्रशंसक अपनी पसंदीदा डरावनी फिल्में देखते हैं. साथ ही हॉरर सिनेमा के इतिहास, किरदारों तथा कहानियों को याद करते हैं. या यूँ कहें कि, इस शैली के प्रति उनके प्यार और जुनून का जश्न मनाने का एक अवसर है. हॉरर फिल्में अपने डरावने तत्वों, रहस्यमयी कथानकों और रोमांचक अनुभवों के लिए जानी जाती हैं, जो दर्शकों को रोमांचित और भयभीत करती हैं. राष्ट्रीय हॉरर फिल्म दिवस के अवसर पर कई सिनेमाघर, स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म, और फिल्म चैनल्स विशेष हॉरर फिल्म मैराथन और कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं.
हॉरर फिल्में हर किसी की पसंद हो सकती हैं, चाहे वे क्लासिक हॉरर, साइकोलॉजिकल थ्रिलर, या मॉडर्न स्लैशर मूवीज हों. वैसे तो इन फिल्मों की विशेषता यह है कि वे हमारे मन में छिपे डर को अलग-अलग रूपों में सामने लाती हैं. हॉरर फिल्मों की कहानियाँ प्राय: भूत-प्रेत, रहस्यमयी हवेलियाँ, पिशाच, शापित वस्तुएँ, अलौकिक शक्तियाँ और मनोवैज्ञानिक भय जैसे विषयों पर आधारित होते हैं. वहीं, दूसरी और हॉरर फिल्म केवल डराने का काम नहीं करती, बल्कि मानवीय भावनाओं, सामाजिक मान्यताओं, अंधविश्वासों और मनोवैज्ञानिक जटिलताओं को भी उजागर करती है.
भारतीय सिनेमा में भी हॉरर फिल्मों का अपना अलग योगदान है. यहाँ की फिल्मों में रहस्य, भय और अलौकिक कल्पनाओं को पर्दे पर प्रस्तुत किया गया है. उदाहरण – महल, मधुमती, वीराना, रात, भूत और तुम्बाड. अभी हाल ही में हॉरर के साथ हास्य और सामाजिक व्यंग्य पर आधारित एक फिल्म आई थी “स्त्री”.
वैसे तो मानव मूल रूप से रहस्यों और अनजानी चीजों के प्रति जिज्ञासा रखता है. और यहीं से शुरुआत होती है “हॉरर”. एक ऐसी फिल्म जो सुरक्षित वातावरण में डर या भी का अनुभव करा दे. वैंसे तो देखा जाय तो फिल्म देखते समय होने वाला रोमांच, कहानी के रहस्य को जानने की उत्सुकता और अंत में भय से मुक्ति का अनुभव कई लोगों के लिए बेहद मनोरंजक होता है.
राष्ट्रीय हॉरर फिल्म दिवस के जरिए हॉरर फिल्म उद्योग और इसके योगदान का भी जश्न मनाया जाता है, जो दशकों से दर्शकों को नए-नए तरह के डरावने अनुभव प्रदान करता आया है.
========== ========= ===========
National Horror Film Day

Today, we’re talking about a medium that often makes audiences laugh, cry, and even tremble with fear. That medium is cinema. There are many types of cinema, and some films take us to a different world through mystery, thrill, supernatural events, and the fear of the unknown. Such films are called horror films. National Horror Film Day is celebrated every year on October 23rd. This special day is dedicated to fans.
On National Horror Film Day, fans watch their favorite horror films and remember the history, characters, and stories of horror cinema. In other words, it’s an opportunity to celebrate their love and passion for the genre. Horror films are known for their eerie elements, mysterious plots, and thrilling experiences that thrill and frighten audiences. On National Horror Film Day, many theaters, streaming platforms, and movie channels organize special horror film marathons and events.
Horror films can appeal to everyone, whether they’re classic horror, psychological thrillers, or modern slasher films. The hallmark of these films is that they expose our hidden fears in various forms. Horror film stories often revolve around themes such as ghosts, mysterious mansions, vampires, cursed objects, supernatural forces, and psychological fears. Horror films, on the other hand, don’t just scare, but also explore human emotions, social beliefs, superstitions, and psychological complexities.
Horror films have also played a significant role in Indian cinema. Films here have presented mystery, fear, and supernatural imagery on screen. Examples include Mahal, Madhumati, Veerana, Raat, Bhoot, and Tumbbad. Recently, a film combining horror with humor and social satire, “Stree,” was released.
Humans are inherently curious about mysteries and the unknown. And this is where “horror” begins: a film that evokes fear and terror in a safe environment. In fact, the thrill of watching a film, the curiosity to unravel the story, and the ultimate release of fear are highly entertaining experiences for many.
National Horror Film Day also celebrates the horror film industry and its contributions, which have provided audiences with innovative, frightening experiences for decades.



