विश्व छड़ी दिवस
खूबसूरत संसार को देखने के लिए आँख, नयन का प्रयोग किया जाता है. वहीं, जिन व्यक्तियों के पास आँख नहीं हैं और वे दृष्टिविहीन है उन्हें दैनिक कार्यों को करने के लिए सहारे की जरूरत होती है. यह सहारा किसी व्यक्ति का हो या किसी और वस्तु का. हर वर्ष 15 अक्टूबर को विश्व छड़ी दिवस मनाया जाता है. यह दिवस दृष्टिबाधित या नेत्रहीन लोगों के लिए समर्पित होता है.
अंतर्राष्ट्रीय श्वेत छड़ी सुरक्षा दिवस जिसे विश्व छड़ी दिवस भी कहा जाता है. श्वेत छड़ी दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए उनकी स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता और गतिशीलता का प्रतीक है. यह उन्हें स्वतंत्र रूप से चलने में मदद करती है और दूसरों को उनके नेत्रहीन होने की जानकारी देती है, ताकि उनके प्रति जागरूकता और सहयोग बना रहे.
वर्ष 1964 में पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति लिंडन बी. जॉनसन ने आज के दिन 15 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से मान्यता दी थी. इसके बाद इसे वैश्विक स्तर पर मनाया जाने लगा, ताकि दृष्टिबाधित लोगों की जागरूकता और अधिकारों को बढ़ावा मिल सके.
विश्व छड़ी दिवस का उद्देश्य दृष्टिबाधित लोगों के अधिकारों, उनकी चुनौतियों और उनकी स्वतंत्रता को बढ़ावा देना है. यह समाज को उनके प्रति अधिक संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण बनाने की दिशा में एक कदम है. श्वेत छड़ी दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए उनकी स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता और गतिशीलता का प्रतीक है. यह उन्हें स्वतंत्र रूप से चलने में मदद करती है और दूसरों को उनके नेत्रहीन होने की जानकारी देती है, ताकि उनके प्रति जागरूकता और सहयोग बना रहे.
विश्व छड़ी दिवस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दृष्टिबाधित लोग स्वतंत्र रूप से, सम्मान के साथ और आत्मविश्वास से अपनी जिंदगी जी सकें, और समाज उनके प्रति अधिक सहानुभूति और जागरूकता के साथ व्यवहार करे.
========== ========= ===========
World Cane Day

Eyes are used to behold the beauty of the world. However, individuals who are visually impaired or blind require assistance to perform daily tasks—whether that support comes from another person or an object. World Cane Day is observed annually on October 15th. This day is dedicated to the visually impaired and the blind.
Also known as International White Cane Safety Day, the white cane serves as a symbol of independence, self-reliance, and mobility for visually impaired individuals. It aids them in moving about freely and signals their blindness to others, thereby fostering awareness and cooperation.
In 1964, President Lyndon B. Johnson of the United States officially recognized this day—October 15th—for the first time. Subsequently, its observance expanded globally to promote awareness regarding the rights of the visually impaired.
The objective of World Cane Day is to advocate for the rights, independence, and well-being of the visually impaired while acknowledging the challenges they face. It represents a step toward making society more sensitive and empathetic towards them. The white cane symbolizes independence, self-reliance, and mobility for visually impaired individuals; it facilitates independent movement and alerts others to their blindness, encouraging awareness and support.
The primary goal of World Cane Day is to ensure that visually impaired individuals can lead their lives independently, with dignity and confidence, and that society treats them with greater empathy and awareness.



