Article

अंतर्राष्ट्रीय कॉफ़ी दिवस

आज एक अक्टूबर है और आज पूरी दुनिया में स्वाद और सुगंध के बादशाह का दिवस मनाया जा रहा है. कभी ये यादों का बहाना या अकेलेपन का साथी का हुआ करता था. कभी ये बदलते सामाजिक संस्कृति का आईना तो कभी कॉफी हाउस की मेज़ पर रखे कप से उठती भाप में बीते हुए शहर की कोलाहल सुनाई देती थी. वहीं, वर्तमान समय के दौर में लैपटॉप के सामने बैठा युवा और हाथ में कॉफी का मग…  

हर वर्ष 01 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय कॉफ़ी दिवस मनाया जाता है. यह दिन कॉफी के प्रति प्रेम को मनाने और कॉफी के उत्पादन में लगे किसानों व श्रमिकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है. चूकिं, खेतों से निकलकर आपके हाथो की प्याली में कॉफ़ी को पहुंचने में कई चरणों को पूरा करना पड़ता है.  कॉफ़ी की एक प्याली के पीछे काम करने वाले किसानों, कृषि, जलवायु, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, रोजगार, संस्कृति व्यापारियों और पूरे वैश्विक आपूर्ति तंत्र से होते हुए उपभोक्ता तक पहुंचती है.  अंतर्राष्ट्रीय कॉफ़ी दिवस का उद्देश्य कॉफ़ी के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कॉफ़ी क्षेत्र से जुड़े लाखों लोगों के योगदान को याद करना है.

आधुनिक इतिहास के अनुसार कॉफ़ी मुख्यतः अफ्रीका और अरब जगत से जुड़ा हुआ ही. धीरे-धीरे इसका उत्पादन एशिया, मध्य और दक्षिण अमेरिका के अनेक देशों में फैल गया. वहीं, भारत में भी कॉफ़ी का उत्पादन मुख्यतः कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में होता है, साथ ही कुछ अन्य राज्यों में भी इसका उत्पादन किया जाता है. भारतीय  कॉफ़ी की एक विशेष पहचान है चूकिं इसे छायादार वृक्षों के बीच उगाया जाता है. वर्तमान समय के आधुनिक भारत में कॉफी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना चुका है.

कभी दक्षिण भारत में फिल्टर कॉफी और घर की इंस्टेंट कॉफी से निकलकर वर्तमान में कैफे कॉफी डे, बारिस्ता, ब्लू टोकाई, कैफे 13, द ग्राइंड हाउस, 53 कैफे हाउस से लेकर स्पेशलिटी कैफे तक पहुंच गया है. वर्तमान समय के ब्रांडिंग और उपभोक्ता संस्कृति का हिस्सा है ये कॉफी. वहीं वर्तमान समय के आधुनिक व डिजिटल युग में कॉफी सिर्फ पेय नहीं, कंटेंट है. लैटे आर्ट, कोल्ड ब्रू, फ्रूट-इन्फ्यूज्ड कॉफी, ओट मिल्क, शुगर-फ्री विकल्प सब इंस्टाग्राम और रील्स के लिए ही बने हैं. वहीं, कैफ़े सामाजिक मेल-जोल, अध्ययन, काम और डिजिटल जीवनशैली का हिस्सा बन रहें हैं.

अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस कॉफी के प्रति प्रेम और उसके उत्पादन में शामिल लोगों की मेहनत को मान्यता देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. यह दिन हमें कॉफी के अद्भुत सफर को समझने और कॉफी की संस्कृति का जश्न मनाने के लिए प्रेरित करता है. कॉफी केवल एक पेय नहीं है, बल्कि यह दुनिया भर में लोगों को जोड़ने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक माध्यम है.

==========  =========  ===========

International Coffee Day

Today is October 1st, and the world is celebrating the day dedicated to the “king of flavors and aromas.” It used to be a trigger for memories or a companion during moments of solitude. At times, it mirrored changing social cultures; at others, the steam rising from a cup on a coffeehouse table seemed to echo the bustle of a bygone city. Contrast this with the present day: a young person sitting before a laptop, a mug of coffee in hand…

International Coffee Day is observed annually on October 1st. This day is dedicated to celebrating the love for coffee and raising awareness about the farmers and workers involved in its production. After all, coffee must go through several stages to travel from the farm to the cup in your hands. A single cup of coffee represents the efforts of farmers and agricultural workers, and involves climate factors, international trade, employment, culture, traders, and the entire global supply chain before finally reaching the consumer. The aim of International Coffee Day is to highlight the importance of coffee and acknowledge the contributions of the millions of people associated with the coffee sector.

Historically, coffee is primarily linked to Africa and the Arab world. Over time, its cultivation spread to numerous countries across Asia, as well as Central and South America. In India, coffee is produced mainly in Karnataka, Kerala, and Tamil Nadu, though it is also grown in a few other states. Indian coffee holds a unique identity because it is cultivated amidst shade-giving trees. In modern India, coffee has become an integral part of the lifestyle.

It has evolved from the traditional filter coffee of South India and home-brewed instant coffee to a wide array of modern outlets—ranging from chains like Café Coffee Day, Barista, Blue Tokai, Café 13, The Grind House, and 53 Café House to various specialty cafés. Today, coffee is a key element of branding and consumer culture. Moreover, in this modern digital age, coffee is not merely a beverage; it is “content.” Latte art, cold brew, fruit-infused coffee, oat milk, and sugar-free options seem tailor-made for Instagram and Reels. Meanwhile, cafés are becoming integral to social interaction, studying, work, and the digital lifestyle.

International Coffee Day is a significant occasion to acknowledge the love for coffee and the hard work of those involved in its production. This day inspires us to appreciate coffee’s remarkable journey and celebrate coffee culture. Coffee is not merely a beverage; it is a medium for connecting people across the globe and fostering cultural exchange.

:

Related Articles

Back to top button