अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस
हर वर्ष एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया जाता है यह दिवस केवल बुजुर्गों के प्रति सम्मान और संवेदना प्रकट करने का अवसर नहीं बल्कि, आधुनिक व डिजिटल युग में वृद्धावस्था से जुड़े सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य, पारिवारिक और मानवीय प्रश्नों पर विचार करने का अवसर है. जिस तेजी से जनसंख्या बढ़ रही है उतनी ही तेजी से बुजुर्गों की संख्यां भी बढ़ रही है.
एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के रूप में मनाने का निर्णय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 14 दिसंबर 1990 को लिया था. जिसका उद्देश्य वृद्ध व्यक्तियों के योगदान, अधिकारों और गरिमापूर्ण जीवन के महत्व के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना था.
अगर भारत की बात करें तो कभी भारतीय समाज में संयुक्त परिवार का परिचलन था. पारंपरिक रूप से संयुक्त परिवार वृद्धों के लिए सामाजिक और भावनात्मक सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार रहा है लेकिन, शहरीकरण के इस दौर में रोजगार के लिए पलायन, छोटे परिवारों का विस्तार और बदलती जीवनशैली ने पारिवारिक संरचनाओं को प्रभावित किया है जिसके कारण बुजुर्गों की भौतिक देखभाल की चुनौती बढ़ है.
भारत में वृद्धों के लिए सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी अनेको सरकारी योजनाएं मौजूद हैं परन्तु, योजनाओं की वास्तविक प्रभावशीलता उसके निर्माण से नहीं, बल्कि जानकारी, पहुँच, सरल प्रक्रियाओं और अंतिम व्यक्ति तक क्रियान्वयन से निर्धारित हो.
अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस बुजुर्गों की आवश्यकताओं और उनकी गरिमा को मान्यता देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. यह दिन समाज को प्रोत्साहित करता है कि वे वृद्ध जनसंख्या के प्रति सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपनाएं और उनके अधिकारों की रक्षा करें. वृद्धों का अनुभव और ज्ञान समाज के लिए अमूल्य हैं, और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है.
========== ========= ===========
International Day of Older Persons

International Day of Older Persons is observed annually on October 1st. This day serves not merely as an occasion to express respect and empathy towards the elderly, but also as an opportunity to reflect on the social, economic, health, familial, and human issues associated with aging in the modern, digital era. The elderly population is growing at a pace commensurate with the rapid rise in the overall population.
The United Nations General Assembly decided to observe October 1st as the International Day of Older Persons on December 14, 1990. The objective was to raise global awareness regarding the contributions and rights of older persons, as well as the importance of a dignified life for them.
In the context of India, the joint family system was once prevalent. Traditionally, the joint family served as a vital pillar of social and emotional security for the elderly; however, in this era of urbanization, factors such as migration for employment, the rise of nuclear families, and changing lifestyles have altered family structures, thereby increasing the challenge of providing physical care for the elderly.
While numerous government schemes exist in India to provide social security and healthcare for the elderly, the true effectiveness of these schemes is determined not merely by their formulation, but by awareness, accessibility, simplified procedures, and successful implementation that reaches the most marginalized individuals.
International Day of Older Persons is a significant occasion to acknowledge the needs and dignity of the elderly. This day encourages society to adopt an empathetic attitude towards the aging population and to safeguard their rights. The experience and wisdom of the elderly are invaluable to society, and it is the duty of us all to respect them.



