Video
Trending

पुस्तकालय अध्यक्ष दिवस

पुस्तकालय  दिवस के अवसर पर राजकीयकृत +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय ओकरी में राष्ट्रीय पुस्तकालय अध्यक्ष दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर राजकीयकृत +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय  के  प्रभारी प्रधानाध्यापक नवीन कुमार एवं पुस्तकालय अध्यक्ष संजय कुमार ने डॉ. एस. आर. रंगनाथन (पुस्तकालय विज्ञान के जनक) की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

राष्ट्रीय पुस्तकालय अध्यक्ष दिवस के अवसर पर पुस्तकालय अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि, डॉ. एस. आर. रंगनाथन  (पुस्तकालय विज्ञान के जनक) का आज जन्मदिन है और उनके जन्म दिन के अवसर पर राष्ट्रीय पुस्तकालय अध्यक्ष दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर  प्रभारी प्रधानाध्यापक नवीन कुमार ने कहा कि, राष्ट्रीय पुस्तकालय अध्यक्ष दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान व सूचना में वृद्धि करने के साथ-साथ पुस्तकों के प्रति उनकी रुचि और जागरूकता को बढ़ावा देना है.

इस अवसर पर राजकीयकृत +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय ओकरी के छात्र, शिक्षक गण सहित सहयोगी कर्मचारी तथा विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित थे.

संकलन:             –    संजय कुमार.

Video Link:       –   https://youtu.be/iBzqvnn1Xfs

:

Related Articles

Back to top button