Article

सीमा सड़क संगठन स्थापना दिवस…

हर वर्ष 07 मई को सीमा सड़क संगठन की स्थापना का दिवस मनाया जाता है. सीमा सड़क संगठन की स्थापना दिवस केवल एक औपचारिक तिथि नहीं है, बल्कि यह भारत की सामरिक क्षमता, विकास और आत्मनिर्भरता का भी प्रतीक है. यह संगठन उन सड़कों और पुलों का निर्माता है जो न केवल सीमाओं पर सैनिकों की आवाजाही सुनिश्चित करते हैं, बल्कि दूरस्थ क्षेत्रों में विकास की धारा भी पहुँचाते हैं.

वर्ष 1950 में सामरिक आवश्यकताओं के कारण सीमा सड़क संगठन की स्थापना की गई थी. ज्ञात है कि, वर्ष 1947 के विभाजन और बाद के युद्धों ने स्पष्ट कर दिया था कि हिमालय की विशाल श्रृंखलाएं अब उतनी अभेद्य नहीं रह गई हैं, जितनी कभी हुआ करती थीं. वर्ष 1948 में कश्मीर में घुसपैठ और उत्तर-पूर्वी सीमा पर चीन की बढ़ती हुंकार ने भारत के सामने एक चुनौती पेश की: दुर्गम सीमाओं पर सैन्य दस्तों की तैनाती और आपूर्ति कैसे हो? इसी संकट के समाधान के रूप में, 7 मई 1960 को, तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में सीमा सड़क संगठन(BRO) का जन्म हुआ था. शुरूआती दौर में सीमा सड़क संगठन के पास दो ही प्रोजेक्ट थे (श्रीनगर और तेजपुर). समय के साथ इसकी उपयोगिता और आवश्यकता बढ़ती गई और वर्तमान समय में यह एक विशाल संगठन बन गया है जो रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करता है.

सीमा सड़क संगठन के दो स्तंभ हैं. पहला – जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स – यह सीमा सड़क संगठन की रीढ़ है और दुसरा – इंडियन आर्मी कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स – सेना के इंजीनियर रणनीतिक योजना और जटिल परियोजनाओं के निष्पादन में सहयोग करते हैं. बताते चलें कि, अपनी स्थापना के छह दशकों में सीमा सड़क संगठन ने ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं जो विश्व स्तर पर अद्वितीय हैं. इस संगठन ने अब तक 64,100 किलोमीटर से अधिक सड़कें, 1,179 पुल, 07 सुरंगें और 22 एयरफ़ील्ड बनाए हैं.

बताते चलें कि, वर्ष 2020-21 के गलवान संघर्ष के बाद बीआरओ ने करीब 110 किमी से अधिक सड़कें बनाकर पूर्वी लद्दाख में सेना की आवाजाही को सुगम बनाया था. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बॉर्डर रोड्स डेवलपमेंट प्रोग्राम (2023-28) की समीक्षा करते हुए कहा कि भारत-म्यांमार सीमा पर 1,600 किमी बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है, जिससे “एक्ट ईस्ट पॉलिसी” को बल मिलेगा।

सीमा सड़क संगठन का स्थापना दिवस हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि सीमाओं की सुरक्षा केवल सैनिकों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि उन इंजीनियरों और श्रमिकों की भी होती है जो कठिन परिस्थितियों में सड़कें बनाते हैं.सीमा सड़क संगठन एक अदृश्य शक्ति है जो सीमाओं को सुरक्षित करते हुए समाज को भी जोड़ती है.

==========  =========  ===========

Border Roads Organisation Foundation Day…

Every year on May 7th, the foundation day of the Border Roads Organisation (BRO) is celebrated. The BRO’s Foundation Day is not merely a ceremonial date; rather, it symbolizes India’s strategic capability, development, and self-reliance. This organization is the builder of roads and bridges that not only ensure the movement of troops along the borders but also carry the currents of development to remote regions.

The Border Roads Organization was established in 1950 in response to strategic imperatives. It is well known that the Partition of 1947—and the subsequent conflicts—made it abundantly clear that the vast Himalayan ranges were no longer as impenetrable as they once were. The infiltration in Kashmir in 1948, coupled with China’s growing assertiveness along the northeastern frontier, posed a critical challenge for India: how to deploy and sustain military forces across such inaccessible borders? As a solution to this crisis, the Border Roads Organization (BRO) was born on May 7, 1960, under the leadership of the then Prime Minister, Pandit Jawaharlal Nehru. In its nascent stages, the BRO managed just two projects (located in Srinagar and Tezpur). Over time, as its utility and necessity grew, it evolved into a colossal organization operating under the aegis of the Ministry of Defence.

The Border Roads Organization rests upon two pillars. The first is the General Reserve Engineer Force—which serves as the backbone of the BRO—and the second is the Indian Army Corps of Engineers, whose personnel assist in strategic planning and the execution of complex projects. It is worth noting that, over the six decades since its inception, the Border Roads Organization has set benchmarks that are unparalleled on a global scale. To date, the organization has constructed over 64,100 kilometers of roads, 1,179 bridges, 7 tunnels, and 22 airfields. It is worth noting that, following the Galwan clash of 2020–21, the BRO facilitated the movement of the Army in Eastern Ladakh by constructing over 110 kilometers of roads. While reviewing the Border Roads Development Programme (2023–28), Defence Minister Rajnath Singh stated that infrastructure spanning 1,600 kilometers is being developed along the India–Myanmar border, which will give impetus to the “Act East Policy.”

The Raising Day of the Border Roads Organization compels us to reflect on the fact that the security of our borders is not solely the responsibility of soldiers, but also of the engineers and laborers who construct roads under arduous conditions. The Border Roads Organization acts as an invisible force that not only secures our borders but also connects society.

:

Related Articles

Back to top button