राष्ट्रीय आवर्त सारणी दिवस
हमारा जीवन भी रसायनों से जुड़ा हुआ है और इन्हीं रसायनों ने मानव सभ्यता को नई दिशा दी. रसायन विज्ञानं की दुनिया में आवर्त सारणी केवल तत्वों की सूची नहीं है, बल्कि यह ब्रह्मांड के निर्माण खंडों का मानचित्र भी है. हर वर्ष 07 फरवरी को राष्ट्रीय आवर्त सारणी दिवस मनाया जाता है. आज के दिन उन वैज्ञानिकों के संघर्ष व योगदान को याद करने का अवसर देता है जिन्होनें बिखरे हुए तत्वों को सुव्यवस्थित ढाँचों में पिरोया।
राष्ट्रीय आवर्त सारणी दिवस की वर्ष 2016 से शुरू हुई है और इसी शुरुआत अमेरिकी रसायनज्ञ डेविड टी. स्टीनकर ने की थी. 07 फरवरी का दिन चुनने के पीछे ऐतिहासिक कारण है – अंग्रेज रसायनज्ञ जॉन न्यूलैंड्स ने तत्वों की पहली तालिका प्रकाशित आज ही के दिन वर्ष 1863 में प्रकाशित की थी. स्टीनकर ने ‘अष्टक नियम’ दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि यदि तत्वों को परमाणु भार के क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो हर आठवें तत्व के गुण पहले तत्व के समान होता है.
वर्ष 1869 में रूसी वैज्ञानिक दिमित्री मेंडेलीव ने आवर्त सारणी का वह स्वरूप दिया जिसे आज हम पढ़ते व जानते हैं. उन्होंने तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमान के आधार पर व्यवस्थित कर आवर्त सारणी का प्रस्ताव रखा. वर्तमान समय में आवर्त सारणी में 118 तत्व शामिल हैं.
आवर्त सारणी के बगैर रसायन विज्ञानं को पढ़ना बहुत ही कठिन है. आवर्त सारणी तत्वों के गुण, प्रतिक्रियाएँ और संरचना समझने में मदद करती है साथ ही नई दवाओं, धातुओं, ऊर्जा स्रोतों और तकनीकी नवाचारों के विकास में आवर्त सारणी का योगदान अमूल्य है. तार्किक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना ही ‘राष्ट्रीय आवर्त सारणी दिवस’ मनाने का मुख्य उद्देश्य है. राष्ट्रीय आवर्त सारणी दिवस केवल एक दिवस नहीं है बल्कि,वैज्ञानिकों के संघर्ष व योगदान को याद करने का अवसर भी है.
========== ========= ===========
National Periodic Table Day

Our lives are intertwined with chemicals, and these chemicals have given a new direction to human civilization. In the world of chemistry, the periodic table is not just a list of elements, but also a map of the building blocks of the universe. Every year, National Periodic Table Day is celebrated on February 7th. This day provides an opportunity to remember the struggles and contributions of the scientists who organized the scattered elements into a systematic structure.
National Periodic Table Day was started in 2016 by American chemist David T. Steineker. The reason for choosing February 7th is historical – English chemist John Newlands published the first table of elements on this day in 1863. Steineker proposed the ‘Law of Octaves,’ stating that if elements are arranged in order of atomic weight, every eighth element has properties similar to the first element.
In 1869, Russian scientist Dmitri Mendeleev gave the periodic table the form we study and know today. He proposed the periodic table by arranging the elements based on their atomic mass. Currently, the periodic table includes 118 elements.
It is very difficult to study chemistry without the periodic table. The periodic table helps in understanding the properties, reactions, and structure of elements, and its contribution to the development of new medicines, metals, energy sources, and technological innovations is invaluable. Developing logical thinking and a scientific approach is the main objective of celebrating ‘National Periodic Table Day’.
National Periodic Table Day is not just a day, but also an opportunity to remember the struggles and contributions of scientists.



