Article

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस

स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ मानव जीवन का आधार होता है. इस सत्य को वैश्विक स्तर पर रेखांकित व जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर वर्ष 26 सितंबर को विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य आम-आवाम को पर्यावरणीय कारकों के कारण स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के प्रति जागरूक करना है. यह दिन पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य के बीच के महत्वपूर्ण संबंधों को उजागर करता है, ताकि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण को बनाए रखने के लिए व्यक्तिगत और सामुदायिक प्रयासों को बढ़ावा दिया जा सके.

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य का मुख्य उद्देश्य पर्यावरणीय खतरों जैसे वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, रसायनों का उपयोग, जलवायु परिवर्तन, और अन्य पर्यावरणीय मुद्दों से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करना है. यह दिन स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करता है, ताकि सभी लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए उचित माहौल मिले. इसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छ जल, स्वच्छ हवा, और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण का महत्व समझाना है.

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस की स्थापना वर्ष 2011 में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एनवायरनमेंटल हेल्थ (IFEH) ने इंडोनेशिया में आयोजित अपनी परिषद की बैठक के दौरान की थी. ज्ञात है कि, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एनवायरनमेंटल हेल्थ वर्ष 1986 को लंदन में एक गैर-लाभकारी संगठन के रूप में हुई थी. जिसका उद्देश्य पर्यावरणीय जोखिमों जैसे – प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, अपर्याप्त स्वच्छता, रसायनों का असुरक्षित उपयोग और शहरीकरण—के स्वास्थ्य प्रभावों के प्रति वैश्विक जागरूकता पैदा करना था.

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस का दिन सरकारों और नीतिनिर्माताओं से पर्यावरणीय स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और इसे सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह करता है. इसमें स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, और प्रदूषण नियंत्रण जैसे मुद्दों पर ध्यान देने की मांग की जाती है.

पर्यावरणीय कारकों का सीधा असर मानव स्वास्थ्य पर पड़ता है. जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई, औद्योगिक प्रदूषण, और प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक उपयोग, जैसे मुद्दे लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं. यह दिन इन सभी मुद्दों के प्रति ध्यान आकर्षित करता है.

पर्यावरणीय स्वास्थ्य से संबंधित प्रमुख मुद्दे: –

वायु प्रदूषण: – प्रदूषित हवा फेफड़ों से संबंधित बीमारियां, अस्थमा, हृदय रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है.

जल प्रदूषण: –स्वच्छ पेयजल की कमी और प्रदूषित जल संसाधन कई बीमारियों का कारण बनते हैं, जैसे डायरिया, कॉलरा और अन्य जलजनित रोग.

जलवायु परिवर्तन: – जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में बदलाव, प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती घटनाएं, और कृषि उत्पादकता में कमी जैसे मुद्दे लोगों की जीवनशैली और स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डालते हैं.

रासायनिक प्रदूषण: – कृषि में उपयोग होने वाले कीटनाशकों और औद्योगिक रसायनों के कारण न केवल पर्यावरण प्रदूषित होता है, बल्कि मानव स्वास्थ्य भी इससे प्रभावित होता है.

अपशिष्ट प्रबंधन: – ठोस और जैविक अपशिष्ट का सही प्रबंधन न होने पर यह पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकता है, विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में.

हर वर्ष विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस की एक थीम होती है, जो उस वर्ष के प्राथमिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करती है. वर्ष 2026 का थीम है – “Environmental Health: Standing with Science to Protect Communities” (पर्यावरण स्वास्थ्य: समुदायों की रक्षा के लिए विज्ञान के साथ खड़े होना). यह थीम पर्यावरण स्वास्थ्य पेशेवरों की भूमिका को भी रेखांकित करती है, जो अक्सर अदृश्य रहकर जन स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं.

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य पर्यावरणीय खतरों और मानव स्वास्थ्य के बीच के गहरे संबंध को उजागर करना है. स्वच्छ, सुरक्षित और स्थायी पर्यावरण बनाए रखना न केवल प्रकृति के लिए, बल्कि मानव जीवन और स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है. पर्यावरण की रक्षा केवल प्रकृति को बचाने का प्रयास नहीं है; यह मानव जीवन, आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक समानता और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा भी है. इस दिन का संदेश यही है कि यदि हम स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण करेंगे, तो हम स्वस्थ समाज का निर्माण करेंगे.

==========  =========  ===========

World Environmental Health Day

A healthy environment is the foundation of a healthy human life. World Environmental Health Day is observed annually on September 26th to highlight this truth globally and raise awareness. The primary objective of this day is to sensitize the general public to the health impacts caused by environmental factors. It underscores the vital link between the environment and public health, encouraging individual and community efforts to maintain a clean and safe environment.

The main aim of World Environmental Health Day is to educate people about the adverse health effects of environmental hazards such as air and water pollution, chemical usage, climate change, and other environmental issues. The day focuses on the need for a clean and healthy environment, ensuring that everyone has an appropriate setting to lead a healthy life. It seeks to convey the importance of clean water, clean air, and a pollution-free environment.

World Environmental Health Day was established in 2011 by the International Federation of Environmental Health (IFEH) during a council meeting held in Indonesia. The IFEH itself was founded in London in 1986 as a non-profit organization with the goal of raising global awareness regarding the health impacts of environmental risks—such as pollution, climate change, inadequate sanitation, unsafe chemical use, and urbanization.

This day urges governments and policymakers to prioritize environmental health and take concrete steps toward its improvement. It calls for attention to issues such as sanitation, waste management, and pollution control.

Environmental factors have a direct impact on human health. Issues such as climate change, deforestation, industrial pollution, and the excessive use of natural resources severely affect people’s health. This day draws attention to all these critical issues.

Key issues related to environmental health: –

Air Pollution: – Polluted air can cause serious ailments such as lung-related diseases, asthma, heart disease, and cancer.

Water Pollution: – A lack of clean drinking water and contaminated water resources lead to various illnesses, such as diarrhea, cholera, and other waterborne diseases.

Climate Change: – Issues resulting from climate change—such as temperature fluctuations, an increased frequency of natural disasters, and reduced agricultural productivity—have a severe impact on people’s lifestyles and health.

Chemical Pollution: – Pesticides used in agriculture and industrial chemicals not only pollute the environment but also adversely affect human health.

Waste Management: – Improper management of solid and organic waste can pose a threat to the environment and human health, particularly in urban areas.

Every year, World Environmental Health Day features a theme that focuses on the primary issues of that year. The theme for 2026 is “Environmental Health: Standing with Science to Protect Communities.” This theme also highlights the role of environmental health professionals, who often work behind the scenes to safeguard public health.

The objective of World Environmental Health Day is to shed light on the profound connection between environmental hazards and human health. Maintaining a clean, safe, and sustainable environment is vital not only for nature but also for human life and well-being. Protecting the environment is not merely an effort to save nature; it is also about safeguarding human life, economic security, social equity, and the future of generations to come. The message of this day is that by building a healthy environment, we build a healthy society.

:

Related Articles

Back to top button