पुस्तकालय दिवस…
12 अगस्त को पूरी दुनिया में पुस्तकालय दिवस मनाया जाता है. ज्ञात है कि पुस्तकालय दो शब्दों से मिलकर बना है= पुस्तक + आलय. पुस्तकालय उस स्थान को कहते हैं जहाँ पर अध्ययन सामग्री (पुस्तकें, फिल्म, पत्रपत्रिकाएँ, मानचित्र, हस्तलिखित ग्रंथ, ग्रामोफोन रेकार्ड एव अन्य पठनीय सामग्री) संगृहीत रहती है और इस सामग्री की सुरक्षा की जाती है. बताते चलें कि, वर्ष 1713 ई० में अमरीका के फिलाडेलफिया नगर में सबसे पहले चंदे से चलनेवाले एक सार्वजनिक पुस्तकालय की स्थापना की गई थी. विभिन्न पुस्तकालयों का अपना क्षेत्र और उद्देश्य अलग अलग होता है और वह अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए अनुकूल रूप धारण करते हैं जैसे- राष्ट्रीय पुस्तकालय, सार्वजनिक पुस्तकालय, व्यावसायिक पुस्तकालय, सरकारी पुस्तकालय, चिकित्सा पुस्तकालय और विश्वविद्यालय तथा शिक्षण संस्थाओं के पुस्तकालय आदि.
जिस पुस्तकालय का उद्देश्य संपूर्ण राष्ट्र की सेवा करना होता है उसे राष्ट्रीय पुस्तकालय कहते हैं.वहाँ पर हर प्रकार के पाठकों के आवश्यकतानुसार पठनसामग्री का संकलन किया जाता है. ज्ञात है कि, भारत का सबसे बड़ा पुस्तकालय कोलकाता में स्थित है। इस पुस्तकालय को राष्ट्रीय पुस्तकालय का दर्जा प्राप्त है. इस पुस्कालय की स्थापना 1948 में ‘इंपीरियल लाइब्रेरी अधिनियम, 1948’ पारित करके की गई थी. इसकी मुख्य गतिविधियां हैं :-
- राष्ट्रीय महत्व की प्रत्येक मुद्रित सामग्री (एकदिवसीय प्रकाशनों को छोड़कर) तथा सभी पांडुलिपियां प्राप्त करके उनका संरक्षण करना.
- देश से संबंधित मुद्रित सामग्री एकत्र करना चाहे वह कहीं भी प्रकाशित की गई हो.
- सामान्य एवं विशिष्टी दोनों प्रकार की सामयिक व पुरानी सामग्री के सन्दर्भ में ग्रंथ सूची और प्रलेखन सेवाएं उपलब्धय कराना (इसमें देश से संबद्ध विभिन्न पहलुओं पर चालू राष्ट्री य ग्रंथसूचियां तथा पूर्वसमय की ग्रंथसूचियां तैयार करने की जिम्मेंदारी भी शामिल होती है.
- ग्रंथ सूची जानकारी के सभी सूत्रों के पूरी और सही जानकारी देने वाले सन्दर्भ केंद्र की भूमिका निभाना और अंतर्राष्ट्रीय ग्रंथसूची निर्माध गतिविधियों में हिस्सा लेना.
- पुस्तकों के अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान तथा देश के भीतर पुस्तकें लेने वाले केंद्र की भूमिका निर्वाह करना .
भारतीय विद्वान् डाक्टर रंगनाथन के अनुसार देश की सांस्कृतिक अध्ययनसामग्री की सुरक्षा राष्ट्रीय पुस्तकालय का मुख्य कार्य है. साथ ही देश के प्रत्येक नागरिक को ज्ञानार्जन की समान सुविधा प्रदान करना और जनता की शिक्षा में सहायता देने के विविध क्रियाकलापों द्वारा ऐसी भावना भरना कि लोग देश के प्राकृतिक साधनों का उपयोग कर सकें. यह निश्चय है कि यदि देश के प्रत्येक व्यक्ति का मस्तिष्क सृजनशील नहीं होगा तो राष्ट्र का सर्वांगीण विकास तीव्र गति से नहीं हो सकेगा.
========== ========= ===========
Library Day…

Library Day is celebrated worldwide on August 12th. It is known that the word library is made up of two words: book and alaya. A library is a place where study materials (books, films, magazines, maps, manuscripts, gramophone records, and other reading materials) are stored and protected. It should be noted that the first donation-based public library was established in Philadelphia, USA, in 1713 AD. Different libraries have different scopes and objectives, and they take on different forms to fulfill their purpose, such as national libraries, public libraries, professional libraries, government libraries, medical libraries, and libraries of universities and educational institutions.
A library whose purpose is to serve the entire nation is called a national library. It collects reading materials to suit the needs of all types of readers. It is known that India’s largest library is located in Kolkata. This library has the status of a national library. The library was established in 1948 by the passage of the Imperial Library Act, 1948. Its main activities are:
- To acquire and preserve all printed matter of national importance (except one-day publications) and all manuscripts.
- To collect printed matter relating to the country, regardless of where it was published.
- Providing bibliographic and documentation services for both general and specialized current and historical materials (this includes the responsibility for preparing current national bibliographies and bibliographies of historical periods on various aspects of the country).
- Acting as a reference center providing complete and accurate information on all sources of bibliographic information and participating in international bibliographic activities.
- Acting as a center for international exchange of books and receiving books within the country.
According to Indian scholar Dr. Ranganathan, the primary function of the National Library is to preserve the country’s cultural studies material. It also aims to provide equal access to knowledge to every citizen of the country and, through various activities to support public education, instill a sense of utilizing the country’s natural resources. It is certain that if every individual in the country does not have a creative mind, the nation’s all-round development will not be rapid.



