Health

अंजीर के फायदे व नुकसान

सूखे मावे की दुनिया के एक ऐसे फल की बात कर रहें हैं जिसका वानस्पतिक नाम फ़िकस कैरिका है, और इसकी जाति कैरिका व कुल मोरेसी है. अंजीर को अंग्रेजी में फिग और हिंदी में अंजीर कहते हैं. अंजीर एक ऐसा फल है जो जितना मीठा, उतना ही लाभदायक है. वहीँ, ये अपने सौंदर्य एवं स्वाद के लिए भी प्रसिद्ध है. इसके सूखे फल की तासीर गर्म होती है. रोम के निवासी अंजीर के पेड़ को भविष्य की समृद्धि का चिह्न मानकर इसका आदर करते थे.

अंजीर एक मध्यसागरीय क्षेत्र और दक्षिण पश्चिम एशियाई मूल की एक पर्णपाती झाड़ी है. इसकी उत्पत्ति का स्थान तुर्किस्तान तथा उत्तरी भारत के बीच का भूखंड माना जाता है. यह पाकिस्तान से यूनान तक पाया जाता है. अंजीर विश्व के सबसे पुराने फलों मे से एक है. इसका फल रसीला और गूदेदार होता है। इसका रंग हल्का पीला, गहरा सुनहरा या गहरा बैंगनी हो सकता है. वर्तमान समय में इसकी खेती ईरान, मध्य एशिया और भूमध्यसागरीय देशों में भी होने लगी है.

नाशपाती के आकार के फल में कोई विशेष गंध नहीं होती है. अंजीर को अक्सर मांसाहारी फल कहा जाता है वहीं, खाद्य मानकों के अनुसार अंजीर को पूर्ण रूप से शाकाहारी माना जाता है. चूकिं, अंजीर को मांसाहारी कहने के पीछे तर्क यह है कि, अंजीर एक ऐसा पेड़ है जिसके फुल अंदर की तरफ उलटे खिले हुए एक फूलों का गुच्छा होता है. इसके फूलों में हवा या मधुमक्खियों के द्वारा परागण संभव नहीं होता है जबकि मादा ततैया इसके अंदर जाकर मर जाती है . मादा ततैया अंजीर के अंदर प्रवेश करते समय अपने पंख खो देती है और वहीं फंसकर मर जाती है. फल के अंदर मौजूद प्राकृतिक एंजाइम (फिसिन) उसके अवशेषों को पूरी तरह से गला कर पचा लेता है.

अंजीर अपने खट्टे-मीठे स्वाद के लिए प्रसिद्ध अंजीर एक स्वादिष्ट, स्वास्थ्यवर्धक और बहु उपयोगी फल है. अंजीर कई प्रकार का होता है जिसमें से कुछ इस प्रकार के हैं।वैज्ञानिकों के अनुसार अंजीर कि इसके सूखे फल में कार्बोहाइड्रेट (शर्करा) 63 प्रतिशत, प्रोटीन 5.5 प्रतिशत, सेल्यूलोज 7.3 प्रतिशत, चिकनाई एक प्रतिशत, खनिज लवण 3 प्रतिशत, अम्ल 1.2 प्रतिशत, राख 2.3 प्रतिशत और जल 20.8 प्रतिशत होता है। इसके अलावा प्रति 100 ग्राम अंजीर में लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग लोहा, विटामिन,थोड़ी मात्रा में चूना, पोटैशियम, सोडियम, गंधक, फास्फोरिक एसिड और गोंद भी पाया जाता है.

अंजीर के सूखे फल बहुत गुणकारी होते हैं. इसे खाने से कब्ज दूर हो जाती है. गैस और एसीडिटी से भी राहत मिलती है. साधारण कब्ज में गरम दूध में सूखे अंजीर उबाल कर सेवन से सुबह दस्त साफ होता है. इससे कफ बाहर आ जाता है. सूखे अंजीर को उबाल कर बारीक पीस कर गले की सुजन या गांठ पर बांधी जाए तो लाभ पहुंचता है. ताजे अंजीर खा कर साथ दूध का सेवन करना शक्तिवर्धक होता है. डायबिटीज के रोगी को अंजीर से लाभ पहुंचता है. आयुर्वेदिक वैद्यों के अनुसार, अंजीर कई बीमारियों की की एक दवा है.

फायदा: –

  1. अंजीर की जड़ और डालियों की छाल का का प्रयोग औषधि के रूप में होता है.
  2. अंजीर के 03-04 पके फल को दूध में उबालकर रात्रि में सोने से पूर्व खाकर दूध पीने से कब्ज और बवासीर में लाभ होता है.
  3. 02-03 अंजीर को रात को पानी में भिगोकर सुबह चबाकर खाकर ऊपर से पानी पीने पेट साफ हो जाता है.
  4. अंजीर के 04 दाने रात को सोते समय पानी में डालकर रख दें. सुबह उन दानों को थोड़ा सा मसलकर जल पीने से अस्थमा व कब्ज में लाभ मिलता है.
  5. 02-04 सूखे अंजीर सुबह-शाम दूध में गर्म करके खाने से कफ की मात्रा घटती है, शरीर में नई शक्ति आती है साथ ही दमा (अस्थमा) के रोगियों को भी आराम मिलता है.
  6. बार-बार प्यास लगने पर अंजीर का सेवन करने से आराम मिलता है.
  7. मुंह के छालों में अंजीर का रस लगाने से आराम मिलता है.
  8. अंजीर का रस 02 चम्मच शहद के साथ प्रतिदिन सेवन करने से दोनों प्रकार के प्रदर रोग नष्ट हो जाते हैं.
  9. अंजीर का दूध रुई में भिगोकर दुखते दांत पर रखकर दबाने से दांत दर्द में रहत मिलती है. साथ ही दांतों के कीड़े भी नष्ट हो जाते हैं.
  10. अधिक मात्रा में पेशाब आने पर 03-04 अंजीर खाकर व 10 ग्राम काले तिल चबाने से राहत मिलती है.
  11. कच्चे अंजीर का दूध समस्त त्वचा सम्बंधी रोगों में लगाना लाभदायक होता है. बादाम और छुहारे के साथ अंजीर को खाने से दाद, दिनाय (खुजली युक्त फुंसी) और चमड़ी के सारे रोग ठीक हो जाते है.
  12. पके अंजीर को बराबर की मात्रा में सौंफ के साथ चबा-चबाकर 40 दिनों तक सेवन करने से शारीरिक दुर्बलता दूर होती है.
  13. सूखे अंजीर का काढ़ा बनाकर उसका लेप करने से गले और जीभ की सूजन पर लाभ होता है.
  14. टी.बी के रोगियों के लिए अंजीर वरदान से कम नहीं है चुकि, अंजीर खाने से खून बढ़ता है.
  15. अंजीर के पेड़ की छाल को पानी के साथ पीस लें, फिर उसमें 4 गुना घी डालकर गर्म कर हरताल की भस्म के साथ सेवन करने से श्वेत कुष्ठ रोग दूर होता है.
  16. अंजीर के कच्चे फलों से दूध निकालकर सफेद दागों पर लगातार 4 महीने तक लगाने से यह दाग मिट जाते हैं.
  17. गले के भीतर की सूजन होने पर सूखे अंजीर को पानी में उबालकर लेप लगाने से सुजन दूर होती है.
  18. अंजीर और गोरख इमली (जंगल जलेबी) 5-5 ग्राम एकत्रकर प्रतिदिन सुबह को सेवन करने से हृदय और श्वास रोग में फायदा मिलता है.
  19. पानी में 05 अंजीर को डालकर उबाल लें और इसे छानकर इस पानी को गर्म-गर्म सुबह और शाम को पीने से जुकाम में लाभ होता है.
  20. फेफड़ों के रोगों में पांच अंजीर एक गिलास पानी में उबालकर छानकर सुबह-शाम पीना चाहिए.
  21. अंजीर को पानी में उबालकर इस पानी से रोजाना दो बार कुल्ला करने से मसूढ़ों से आने वाला खून बंद हो जाता है साथ ही मुंह की दुर्गन्ध भी दूर होती है.
  22. अंजीर का सेवन करने से सूखी खांसी दूर हो जाती है. अंजीर पुरानी खांसी वाले रोगी को लाभ पहुंचाता है क्योंकि यह बलगम को पतला करके बाहर निकालता रहता है.
  23. 02 अंजीर के फलों को पुदीने के साथ खाने से सीने पर जमा हुआ कफ धीरे-धीरे निकल जाएगा.
  24. पके अंजीर का काढ़ा पीने से खांसी दूर हो जाती है.
  25. सूखे अंजीर के 03-04 दानों को शाम के समय जल(पानी) में डालकर रख दें. सुबह उन अंजीरों को मसलकर प्रतिदिन सुबह खाली पेट खाने से अर्श (बवासीर) रोग दूर होता है.
  26. अंजीर को गुलकन्द के साथ रोज सुबह खाली पेट खाने से शौच के समय पैखाना (मल) आसानी से होता है.
  27. अंजीर की छाल, सोंठ, धनियां सब बराबर लें और कूटकर रात को पानी में भिगो कर सुबह इसके बचे रस को छानकर पीने से कमर दर्द में राहत मिलती है.
  28. पेचिश तथा आवंयुक्त दस्तों में अंजीर का काढ़ा बनाकर पीने से रोगी को लाभ होता है.
  29. अंजीर को सिरके में भिगोकर खाने से भूख न लगना और अफारा दूर हो जाता है.
  30. प्रसव के समय में 15-20 दिन तक रोज दो अंजीर दूध के साथ खाने से लाभ होता है.
  31. फोड़ों और उसकी गांठों पर सूखे अंजीर या हरे अंजीर को पीसकर पानी में औटाकर गुनगुना करके लगाने से फोड़ों की सूजन और फोड़े ठीक हो जाते हैं.
  32. एक सूखा अंजीर और 5-10 बादाम को दूध में डालकर उबालें, इसमें थोड़ी चीनी डालकर प्रतिदिन सुबह पीने से खून साफ होता है, गर्मी शांत होती है, पेट साफ होता है, कब्ज मिटती है और शरीर भी बलवान बनता है.

नुकसान:  –

अंजीर जितना फायदेमंद है उससे कहीं ज्यादा नुकसानदायक भी. अंजीर का सेवन दस्त (डायरिया), गंभीर पेट दर्द, अनियंत्रित डायबिटीज, लिवर की बीमारी, किडनी स्टोन या इससे होने वाली एलर्जी के दौरान नहीं करना चाहिए. इसके अलावा, कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों को भी अत्यधिक मात्रा में सूखे अंजीर खाने से बचना चाहिए.

  1. अंजीर में नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है.
  2. अंजीर में ऑक्सलेट्स और पोटैशियम की मात्रा होती है, जो किडनी की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकती है.
  3. फाइबर अधिक होने के कारण इसे ज्यादा खाने से दस्त, पेट दर्द या गैस की समस्या हो सकती है.
  4. गंभीर लिवर रोगों से पीड़ित लोगों को इसके पाचन से जुड़ी दिक्कतों के कारण डॉक्टर की सलाह के बिना इसे नहीं खाना चाहिए.

ध्यान दें:  –  किसी तरह की परेशानी होने पर अपने चिकित्सक से संपर्क  करें.

==========  =========  ===========

Benefits and Side Effects of Figs

We’re talking about a fruit from the world of dried nuts, whose botanical name is Ficus carica, and its genus is Carica and family is Moraceae. Figs are called figs in English and anjeer in Hindi. Figs are as beneficial as they are sweet. They are also renowned for their beauty and flavor. Their dried fruit has a warming effect. The Romans revered the fig tree, considering it a symbol of future prosperity.

Figs are a deciduous shrub native to the Mediterranean and Southwest Asia. Its origin is believed to be the land between Turkistan and northern India. They are found from Pakistan to Greece. Figs are one of the world’s oldest fruits. Their fruit is juicy and pulpy. Their color can be light yellow, deep golden, or deep purple. Currently, they are also cultivated in Iran, Central Asia, and the Mediterranean.

The pear-shaped fruit has no distinctive odor. Figs are often called non-vegetarian fruits, but according to food standards, they are considered completely vegetarian. The rationale behind calling figs non-vegetarian is that figs are a tree whose flowers are clusters of flowers that bloom inverted. Pollination of these flowers by wind or bees is not possible, and the female wasp dies after entering the fig. The female wasp loses her wings upon entering the fig and dies trapped there. The natural enzyme (ficin) present inside the fruit completely dissolves and digests its remains. Figs, famous for their sweet and sour taste, are a delicious, healthy and multi-purpose fruit. There are many types of figs, some of which are as follows. According to scientists, dried figs contain 63 percent carbohydrates (sugar), 5.5 percent protein, 7.3 percent cellulose, 1 percent fat, 3 percent mineral salts, 1.2 percent acid, 2.3 percent ash and 20.8 percent water. Apart from this, about one-fourth of a gram of iron, vitamins, and small amounts of lime, potassium, sodium, sulfur, phosphoric acid and gum are also found in every 100 grams of figs.

Dried figs are very beneficial. Eating them relieves constipation. They also provide relief from gas and acidity. In case of simple constipation, boiling dried figs in hot milk and consuming them in the morning clears the bowels and expels phlegm. Boiling dried figs, grinding them finely, and applying them to a sore throat or lump is beneficial. Eating fresh figs and drinking milk with them is a strength-boosting drink. Diabetics benefit from figs. According to Ayurvedic doctors, figs are a cure for many ailments.

Benefits:  –

  1. The root and bark of fig branches are used medicinally.
  2. Boiling 3-4 ripe figs in milk and eating them before bedtime, followed by drinking the milk, is beneficial for constipation and hemorrhoids.
  3. Soaking 2-3 figs in water overnight, chewing them in the morning, and then drinking water helps cleanse the stomach.
  4. Soaking 4 figs in water before bedtime. Mashing them slightly and drinking the water in the morning provides relief from asthma and constipation.
  5. Eating 2-4 dried figs heated in milk morning and evening reduces phlegm, rejuvenates the body, and also provides relief to asthma patients.
  6. Eating figs provides relief from frequent thirst.
  7. Applying fig juice to mouth ulcers provides relief.
  8. Consuming fig juice with 2 teaspoons of honey daily cures both types of leucorrhoea.
  9. Soaking cotton in fig milk and applying it to a sore tooth provides relief from toothache and also kills tooth worms.
  10. Eating 3-4 figs and chewing 10 grams of black sesame seeds provides relief from excessive urination.
  11. Applying raw fig milk is beneficial for all skin diseases. Eating figs with almonds and dates cures ringworm, eczema (itchy pimples), and all skin diseases.
  12. Chewing ripe figs with an equal amount of fennel for 40 days relieves physical weakness.
  13. Making a decoction of dried figs and applying it to the affected tooth provides relief from sore throat and tongue.
  14. Figs are a boon for tuberculosis patients, as eating those increases blood circulation.
  15. Grinding the bark of a fig tree with water, adding four times the amount of ghee, heating it, and consuming it with hartal ash cures white leprosy.
  16. Extracting milk from unripe figs and applying it to white spots for four months regularly can help clear them.
  17. Boiling dried figs in water and applying it to a sore throat relieves swelling.
  18. Consuming 5 grams each of figs and Gorakh tamarind (jungle jalebi) every morning is beneficial for heart and respiratory problems.
  19. Boiling five figs in water, straining it, and drinking this hot water morning and evening is beneficial for colds.
  20. For lung diseases, boil five figs in a glass of water, strain it, and drink it morning and evening.
  21. Boiling figs in water and gargling with this water twice daily stops bleeding from the gums and also eliminates bad breath.
  22. Consuming figs cures dry coughs. Figs are beneficial for those with chronic coughs because they thin and expel mucus.
  23. Eating two figs with mint will gradually eliminate phlegm accumulated in the chest.
  24. Drinking a decoction of ripe figs cures coughs.
  25. Soak three to four dried figs in water in the evening. Mash these figs and eat them every morning on an empty stomach to cure piles.
  26. Eating figs with Gulkand every morning on an empty stomach facilitates bowel movements.
  27. Grinding fig bark, dry ginger, and coriander in equal parts, soaking them in water overnight, and then drinking the remaining juice in the morning provides relief from back pain.
  28. Drinking a decoction of figs is beneficial for dysentery and loose stools.
  29. Eating figs soaked in vinegar relieves loss of appetite and flatulence.
  30. Eating two figs with milk every day for 15-20 days during childbirth is beneficial.
  31. Applying ground dried or green figs, boiled in water, and warm water to boils and their lumps helps heal the swelling and boils.
  32. Boil one dry fig and 5-10 almonds in milk, add some sugar to it and drink it every morning, it purifies the blood, cools down the heat, clears the stomach, removes constipation and also makes the body strong.

Disadvantages:   –

Figs are more harmful than beneficial. Figs should not be consumed if you have diarrhea, severe stomach pain, uncontrolled diabetes, liver disease, kidney stones, or allergies. Furthermore, people with weakened digestive systems should avoid eating excessive amounts of dried figs.

  1. Figs are high in natural sugar, which can increase blood sugar levels.
  2. Figs contain oxalates and potassium, which can be harmful for people with kidney problems.
  3. Due to their high fiber content, excessive consumption can cause diarrhea, stomach pain, or gas.
  4. People with severe liver disease should not consume them without consulting a doctor due to digestive problems.

Note: – If you face any problem, contact your doctor.

:

Related Articles

Back to top button