वह रात 14 अगस्त की थी। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले. पूरे शहर में झंडे लगे थे—त्रिरंगा. पर उस त्रिरंगे के नीचे लोग अलग-अलग थे. पुराने सरपुर में लोग तिरंगे को सलामी दे रहे थे, और नए सरपुर में भी- पर एक-दूसरे को नहीं.
श्यामलाल ने अपनी दुकान बंद कर दी थी. वह घर बैठा था और टीवी देख रहा था—नेता लोग बड़े-बड़े भाषण दे रहे थे. “एकता”, “अखंडता”, “प्रगति” ये शब्द हवा में उड़ रहे थे. पर धरती पर कुछ और हो रहा था.
फिरोज़ ने आखिरी बार मिट्टी गूँथी और एक छोटा सा घोड़ा. उसने अपनी बेटी ज़रीना को दिया और कहा, “रख लो. हो सकता है कल कुछ बदले.”
ज़रीना ने पूछा, “क्या बदलेगा अब्बा?”
फिरोज़ ने कोई जवाब नहीं दिया.
कैलाशनाथ डॉक्टर ने अपनी पुरानी फाइलें निकालीं, जिनमें उन्होंने पचास सालों में इलाज किए मरीज़ों के नाम लिखे थे. उनमें हज़ारों मुस्लिम नाम थे. उन्होंने देखा,पिछले एक साल में एक भी नया मुस्लिम नाम नहीं था.
रफ़ीक ने उस रात अपनी डायरी में लिखा “आज शहर में एक अजीब सी ख़ामोशी है. जैसे सब जानते हैं कि कुछ होने वाला है, पर कोई बोलना नहीं चाहता.”
नैना ने अपने पुराने छात्रों को फोन कर कहा “कल स्वतंत्रता दिवस है. आओगे?” किसी ने हाँ कहा, किसी ने नहीं.
वसंत ने अपनी दुकान पर देर तक चाय बनाई, सड़क खाली थी, उसने सोचा कि ये वही सड़क है जहाँ कभी बच्चे खेलते थे, गाने गाते थे, अब सिर्फ पत्ते उड़ रहे हैं.
========== ========= ===========
Silent witness…
The evening before the storm

It was the night of August 14th. The day before Independence Day. Flags were hoisted all over the city—the tricolor. But beneath that tricolor, people were separated. In old Sarpur, people were saluting the tricolor, and in new Sarpur, too—but not to each other.
Shyam Lal had closed his shop. He sat at home and watched TV—politicians were giving grand speeches. Words like “unity,” “integrity,” “progress” were floating in the air. But something else was happening on earth.
Firoz kneaded clay for the last time and made a small horse. He gave it to his daughter Zarina and said, “Keep it. Maybe something will change tomorrow.”
Zarina asked, “What will change, Abba?”
Firoz did not answer.
Doctor Kailashnath took out his old files, where he had written down the names of patients he had treated over fifty years. Among them were thousands of Muslim names. They noticed there hadn’t been a single new Muslim name in the past year.
Rafiq wrote in his diary that night, “There’s a strange silence in the city today. It’s as if everyone knows something is about to happen, but no one wants to speak out.”
Naina called her old students and said, “Tomorrow is Independence Day. Will you come?” Some said yes, some no.
Vasant spent a long time making tea at his shop; the street was empty. He thought, “This is the same street where children used to play and sing; now only leaves are blowing.”



