हरि प्रबोधनी एकादशी-2026.
एक भक्त ने महाराज जी से पूछा कि, महाराज जी ऐसा कोई उपाय बताइए जिससे की पाप भी समाप्त हो जाय और पूण्य व मुक्ति की प्राप्ति हो साथ ही कुल का भी उद्धार हो जाय? वाल व्यास सुमनजी महाराज कहते है कि, एक बार ऐसा ही सवाल मुनिश्रेष्ठ नारदजी ने अपने पिता ब्रह्माजी से पूछा था, तब ब्रह्माजी ने नारद को हरि प्रबोधनी एकादशी के महात्यम के बारे में बताया था. महाराज जी कहते हैं कि, अगर आप संस्कृत बोलने में असमर्थ हैं तो आप “ उठो देवा, बैठो देवा ” कहकर श्रीनारायण को उठाएं. पद्म पुराण के उत्तरखण्डमें वर्णित एकादशी-माहात्म्य के अनुसार देव उठनी या प्रबोधनी एकादशी का व्रत करने से एक हजार अश्वमेध यज्ञ तथा सौ राजसूय यज्ञों का फल मिलता है. परम पुण्य एकादशी के विधिवत व्रत से सार पाप भस्म (नष्ट) हो जाते हैं, तथा व्रती मरणोपरान्त बैकुण्ठधाम को जाता है.
पुराणों के अनुसार भगवान विष्णु चार महीने तक राजा बली के दरवाजे पर निवास करते हैं और कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी को लौट जाते हैं इसी कारण कार्तिकशुक्ल एकादशी के दिन को देव उठनी या हरि प्रबोधनी एकादशी के नाम से जानते हैं. महाराज जी कहते हैं कि, इस एकादशी के दिन साधक श्रद्धा के साथ जो कुछ भी जप-तप, स्नान-दान, होम करते हैं, वह सब अक्षय फलदायक हो जाता है.
व्रत विधि: –
महाराज जी कहते है कि, जो साधक देव उठनी या प्रबोधनी एकादशी का व्रत करते हैं, उन्हें प्रात:काल उठकर घर की साफ-सफाई और नित्य कर्म से निवृत्त होकर स्नान करे, उसके बाद घर में पवित्र जल का छिड़काव करें. घर के पूजा स्थल पर भगवान श्री हरी की मूर्ति स्थापित करें , उसके बाद षोड्शोपचार सहित पूजा करें. इसके बाद भगवान श्याम सुंदर वासुदेव को पीतांबर पहनाएं, उसके बाद व्रत कथा सुननी चाहिए. तत्पश्चात मधुसुदन की आरती कर प्रसाद वितरण करें. अंत में लक्ष्मीपति भगवान विष्णु को सफेद चादर से ढँके गद्दे-तकिए वाले पलंग पर सुलाना चाहिए.
पूजन सामाग्री: –
वेदी, कलश, सप्तधान, पंच पल्लव, रोली, गोपी चन्दन, गंगा जल, दूध, दही, गाय के घी का दीपक, सुपाड़ी, शहद, पंचामृत, मोगरे की अगरबत्ती, ऋतू फल, फुल, आंवला, अनार, लौंग, नारियल, नीबूं, नवैध, केला और तुलसी पत्र व मंजरी.
ब्रह्मा और नारद संवाद: –
ब्रह्माजी बोले- हे मुनिश्रेष्ठ! अब पापों को हरने वाली पुण्य और मुक्ति देने वाली एकादशी का माहात्म्य सुनिए. पृथ्वी पर गंगा की महत्ता और समुद्रों तथा तीर्थों का प्रभाव तभी तक है जब तक कि कार्तिक की देव प्रबोधिनी एकादशी तिथि नहीं आती. नारदजी अपने पिता से कहने लगे हे पिता! एक समय भोजन करने, रात्रि को भोजन करने तथा सारे दिन उपवास करने से क्या फल मिलता है सो विस्तार से बताइए.
ब्रह्माजी बोले- हे पुत्र। एक बार भोजन करने से एक जन्म और रात्रि को भोजन करने से दो जन्म तथा पूरा दिन उपवास करने से सात जन्मों के पाप नाश होते हैं. जो वस्तु त्रिलोकी में न मिल सके और दिखे भी नहीं वह हरि प्रबोधिनी एकादशी से प्राप्त हो सकती है. मेरु और मंदराचल के समान भारी पाप भी नष्ट हो जाते हैं तथा अनेक जन्म में किए हुए पाप समूह क्षणभर में भस्म हो जाते हैं. जैसे रुई के बड़े ढेर को अग्नि की छोटी-सी चिंगारी पलभर में भस्म कर देती है.
विधिपूर्वक थोड़ा-सा पुण्य कर्म बहुत फल देता है परंतु विधि रहित अधिक किया जाए तो भी उसका फल कुछ नहीं मिलता है. संध्या न करने वाले, नास्तिक, वेद निंदक, धर्मशास्त्र को दूषित करने वाले, पापकर्मों में सदैव रत रहने वाले, धोखा देने वाले ब्राह्मण और शूद्र, परस्त्री गमन करने वाले तथा ब्राह्मणी से भोग करने वाले ये सब चांडाल के समान हैं. जो विधवा अथवा सधवा ब्राह्मणी से भोग करते हैं, वे अपने कुल को नष्ट कर देते हैं. परस्त्री गामी के संतान नहीं होती और उसके पूर्व जन्म के संचित सब अच्छे कर्म नष्ट हो जाते हैं.
जो गुरु और ब्राह्मणों से अहंकारयुक्त बात करता है वह भी धन और संतान से हीन होता है. भ्रष्टाचार करने वाला, चांडाली से भोग करने वाला, दुष्ट की सेवा करने वाला और जो नीच मनुष्य की सेवा करते हैं या संगति करते हैं, ये सब पाप हरि प्रबोधिनी एकादशी के व्रत से नष्ट हो जाते हैं. जो मनुष्य इस एकादशी के व्रत को करने का संकल्प मात्र करते हैं उनके सौ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं. जो इस दिन रात्रि जागरण करते हैं उनकी आने वाली दस हजार पीढि़याँ स्वर्ग को जाती हैं. नरक के दु:खों से छूटकर प्रसन्नता के साथ सुसज्जित होकर वे विष्णुलोक को जाते हैं. ब्रह्महत्यादि महान पाप भी इस व्रत के प्रभाव से नष्ट हो जाते हैं. जो फल समस्त तीर्थों में स्नान करने, गौ, स्वर्ण और भूमि का दान करने से होता है, वही फल इस एकादशी की रात्रि को जागरण से मिलता है.
हे मुनिशार्दूल। इस संसार में उसी मनुष्य का जीवन सफल है जिसने हरि प्रबोधिनी एकादशी का व्रत किया है। वही ज्ञानी तपस्वी और जितेंद्रीय है तथा उसी को भोग एवं मोक्ष मिलता है जिसने इस एकादशी का व्रत किया है. यह विष्णु को अत्यंत प्रिय, मोक्ष के द्वार को बताने वाली और उसके तत्व का ज्ञान देने वाली है. मन, कर्म, वचन तीनों प्रकार के पाप इस रात्रि को जागरण से नष्ट हो जाते हैं. इस दिन जो मनुष्य भगवान की प्रसन्नता के लिए स्नान, दान, तप और यज्ञादि करते हैं, वे अक्षय पुण्य को प्राप्त होते हैं. प्रबोधिनी एकादशी के दिन व्रत करने से मनुष्य के बाल, यौवन और वृद्धावस्था में किए समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं. इस दिन रात्रि जागरण का फल चंद्र, सूर्य ग्रहण के समय स्नान करने से हजार गुना अधिक होता है. अन्य कोई पुण्य इसके आगे व्यर्थ हैं. अत: हे नारद! तुम्हें भी विधिपूर्वक इस व्रत को करना चाहिए. जो कार्तिक मास में धर्मपारायण होकर अन्न नहीं खाते उन्हें चांद्रायण व्रत का फल प्राप्त होता है. कार्तिक मास में जो भगवान विष्णु की कथा का एक या आधा श्लोक भी पढ़ते, सुनने या सुनाते हैं उनको भी एक सौ गायों के दान के बराबर फल मिलता है.
महाराज जी कहते है कि, किसी साधक को एकादशी व्रत करना हो तो आपको, एकादशी व्रत के नियम का पालन दशमी तिथि से ही करना चाहिए. दशमी के दिन स्नान-ध्यान, भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद भोजन करना चाहिए, लेकिन भोजन शुद्ध व शाकाहारी होना चाहिए,”ध्यान रखें कि लहसुन,प्याज और तामसिक भोजन का त्याग करना चाहिए”. एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें, स्नान आदि से निवृत होकर भगवान विष्णु की पूजा फल, फूल, धुप-दीप, अक्षत, दूर्वा और पंचामृत से करें. व्रत के दिन निराहार उपवास रखे, तथा संध्या में आरती करने के बाद फलाहार करें, साथ ही रात्री में जागरण अवश्य करें. दुसरे दिन द्वादशी के दिन स्नान आदि से निवृत होकर पूजा-अर्चना करें, उसके बाद अपने सामर्थ्य अनुसार ब्राह्मणों को भोजन करवाए और दान दें, उसके बाद व्रती को भोजन करना चाहिए.
ध्यान दें….
एकादशी की रात्री को जागरण अवश्य ही करना चाहिए, दुसरे दिन द्वादशी के दिन सुबह ब्राह्मणो को अन्न दान व दक्षिणा देकर इस व्रत को संपन्न करना चाहिए.
एकादशी का फल: –
एकादशी प्राणियों के परम लक्ष्य, भगवद भक्ति, को प्राप्त करने में सहायक होती है. यह दिन प्रभु की पूर्ण श्रद्धा से सेवा करने के लिए अति शुभकारी एवं फलदायक माना गया है. इस दिन व्यक्ति इच्छाओं से मुक्त हो कर यदि शुद्ध मन से भगवान की भक्तिमयी सेवा करता है तो वह अवश्य ही प्रभु की कृपापात्र बनता है.
वाल व्यास सुमनजी महाराज,
महात्मा भवन, श्रीराम-जानकी मंदिर,
राम कोट, अयोध्या. 8709142129.
========= ============= ===========
Hari Prabodhini Ekadashi-2026.

A devotee once asked Maharaj Ji, “Is there any way to eradicate sins, attain merit and liberation, and also secure the salvation of one’s entire lineage?” Vyas Sumanji Maharaj explains that the great sage Narada once posed this very question to his father, Lord Brahma. In response, Brahma-ji enlightened Narada about the significance (mahatmya) of ‘Hari Prabodhini Ekadashi.’ Maharaj Ji suggests that if one is unable to recite Sanskrit mantras, one may simply invoke Lord Narayana to awaken by saying, “O Lord, please rise; O Lord, please take your seat.” According to the ‘Ekadashi Mahatmya’ described in the Uttara Khanda of the Padma Purana, observing the fast of ‘Dev Uthani’ or ‘Prabodhini Ekadashi’ yields the same merit as performing a thousand Ashwamedha Yajnas and a hundred Rajasuya Yajnas. Observing this highly meritorious fast in the prescribed manner incinerates all sins, and upon death, the devotee attains Vaikuntha-dhama (the supreme abode of the Lord).
According to the Puranas, Lord Vishnu resides at the gateway of King Bali for four months, returning on the eleventh day of the bright fortnight (Shukla Paksha) of the month of Kartika. For this reason, this day is known as ‘Dev Uthani’ or ‘Hari Prabodhini Ekadashi.’ Maharaj Ji adds that any spiritual practice—such as chanting (japa), penance (tapa), ritual bathing (snana), charity (dana), or sacrificial offerings (homa)—performed with devotion on this Ekadashi yields inexhaustible (akshaya) spiritual rewards.
Vrat Vidhi: –
Maharaj Ji states that those who observe the fast of Dev Uthani (or Prabodhini) Ekadashi should wake up in the morning, clean their home, complete their daily morning routines, and bathe. Afterward, they should sprinkle sacred water throughout the house. An idol of Lord Shri Hari (Vishnu) should be placed in the home’s place of worship, followed by a ritualized offering of sixteen traditional forms of homage (shodashopachara). Next, Lord Shyam Sundar Vasudeva should be adorned in yellow garments (pitambara), and the vrat katha (the narrative associated with the fast) should be recited or listened to. Following this, one should perform the aarti of Lord Madhusudana and distribute prasada. Finally, Lord Vishnu—the consort of Lakshmi—should be laid to rest upon a bed equipped with a mattress and pillows, covered with a white sheet.
Worship Materials: –
Altar (vedi), sacred pot (kalash), seven types of grains (saptadhana), five types of sacred leaves (pancha pallava), vermilion (roli), Gopi Chandan, Ganges water, milk, yogurt, a lamp fueled by cow’s ghee, betel nut (supari), honey, panchamrit, jasmine-scented incense sticks, seasonal fruits, flowers, Indian gooseberry (amla), pomegranate, cloves, coconut, lemon, ritual food offerings (naivedya), bananas, and Tulsi leaves and inflorescences (manjari).
A Dialogue between Brahma and Narada:
Brahma said, “O best of sages! Now, listen to the glory of Ekadashi—a day that bestows merit, grants liberation, and washes away all sins. The significance of the river Ganga on Earth, as well as the sanctity of the oceans and various holy pilgrimage sites, holds weight only until the arrival of the ‘Deva Prabodhini Ekadashi’ in the month of Kartika.” Narada asked his father, “O Father! Please explain in detail the fruits gained by eating only once a day, eating only at night, or fasting for the entire day.”
Brahma replied, “O son! Eating once a day destroys the sins of one lifetime; eating only at night destroys the sins of two lifetimes; and fasting for the entire day destroys the sins of seven lifetimes. That which is unattainable or unseen anywhere in the three worlds can be attained through ‘Hari Prabodhini Ekadashi.’ Even sins as massive as the mountains Meru or Mandarachal are eradicated, and the accumulated sins of many lifetimes are reduced to ashes in an instant—just as a small spark of fire can instantly consume a large heap of cotton.
A small virtuous act performed according to the prescribed scriptural methods yields great rewards, whereas even a large number of acts performed without following the proper procedure yield no fruit at all. Those who fail to perform their daily sandhya (prayers), atheists, those who disparage the Vedas, those who corrupt the Dharmashastras (scriptures), those constantly engaged in sinful deeds, deceitful Brahmins or Shudras, those who commit adultery with another man’s wife, and those who engage in illicit relations with a Brahmin woman—all such individuals are akin to Chandalas (outcasts). Those who engage in illicit relations with a Brahmin woman—whether she be a widow or married—bring about the destruction of their own lineage. A man who commits adultery with another’s wife remains childless, and all the merit he had accumulated from his past lives is destroyed.
Furthermore, one who speaks with arrogance toward a Guru (teacher) or a Brahmin will be deprived of both wealth and progeny.” Sins such as engaging in corrupt practices, having illicit relations with a woman of the lowest caste, serving the wicked, or associating with and serving base individuals—all these are eradicated by observing the fast of Hari Prabodhini Ekadashi. Merely resolving to observe this Ekadashi fast wipes away the sins of a hundred lifetimes. Those who keep a night vigil on this day ensure that ten thousand of their future generations attain heaven; freed from the torments of hell, they ascend to the realm of Lord Vishnu (Vishnuloka), adorned and filled with joy. Even grave sins, such as the killing of a Brahmin (brahmahatya), are destroyed by the power of this fast. The merit gained from bathing in all the sacred pilgrimage sites, or from donating cows, gold, and land, is equivalent to the merit earned by keeping a night vigil on this Ekadashi.
O best among sages! In this world, the life of one who observes the Hari Prabodhini Ekadashi fast is truly successful. Such a person is considered wise, an ascetic, and a master of their senses; they attain both worldly enjoyments (bhoga) and ultimate liberation (moksha). This Ekadashi is exceedingly dear to Lord Vishnu; it reveals the gateway to liberation and imparts knowledge of the Divine essence. Sins committed through thought, action, or speech are all destroyed by keeping a vigil on this night. Those who perform acts of bathing, charity, penance, or sacrificial rituals (yajna) on this day to please the Lord attain inexhaustible merit. Observing the fast on Prabodhini Ekadashi erases all sins committed throughout one’s childhood, youth, and old age. The merit earned by keeping a night vigil on this day is a thousand times greater than that gained by bathing during a solar or lunar eclipse; compared to this, all other meritorious acts pale into insignificance. Therefore, O Narada, you too should observe this fast according to the prescribed rites. Those who, with a heart devoted to righteousness, abstain from consuming grains during the month of Kartika, attain the same merit as one who performs the Chandrayana Vrata (a rigorous, month-long penance). During the month of Kartika, anyone who reads, listens to, or narrates even a single verse—or even half a verse—from the stories of Lord Vishnu, earns the same merit as one who donates one hundred cows.
Maharaj Ji advises that those wishing to observe the Ekadashi fast should begin following the prescribed rules as early as the tenth lunar day (Dashami). On this day, after bathing, meditating, and offering arghya (a ritual offering of water) to the Sun God, one may consume a meal; however, the food must be pure and vegetarian—specifically, one must abstain from garlic, onions, and tamasic (impure or stimulating) foods. On the day of Ekadashi, wake up during the *Brahma Muhurta (the auspicious pre-dawn period). After completing your morning ablutions, worship Lord Vishnu using fruits, flowers, incense, lamps, akshata (unbroken rice grains), durva (sacred grass), and panchamrita (a mixture of five sacred ingredients). Observe a complete fast throughout the day, and in the evening, after performing aarti, you may consume phalahar (permitted fasting food, such as fruits or specific grains). It is also essential to remain awake throughout the night (jagaran). On the following day, Dwadashi, complete your morning ablutions and perform worship. Afterward, according to your means, provide a meal to brahmanas and offer them dakshina (charitable gifts). Only then should the person who observed the fast partake in a meal.
Please note: –
One should observe a vigil (stay awake) on the night of Ekadashi. The fast should be concluded the following day—on the day of Dwadashi—by offering food (anna-daan) and a monetary gift (dakshina) to Brahmins.
The Benefits of Ekadashi: –
Ekadashi aids in attaining the ultimate goal of all living beings: devotion to the Supreme Lord (Bhagavad-bhakti). This day is considered highly auspicious and rewarding for serving the Lord with complete sincerity and faith. If, on this day, an individual—free from personal desires—engages in the devotional service of the Lord with a pure mind, they undoubtedly become a recipient of the Lord’s grace.
Val Vyas Sumanji Maharaj,
Mahatma Bhawan, Shri Ram-Janaki Temple,
Ram Kot, Ayodhya. 8709142129.



