विश्व बाल दिवस-2026.
बच्चे का जिक्र सिर्फ परिवार की खुशियों के लिए नहीं होता है बल्कि, वे राष्ट्र की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक प्रगति के आधार भी होते हैं. कहा जाता है कि, आज के बच्चे कल के नागरिक बनेंगें. पूरी दुनिया में प्रत्येक वर्ष 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस मनाया जाता है. यह दिवस बच्चों के अधिकारों, कल्याण, और उनकी भलाई को सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है.
बाल दिवस की शुरुआत करने में संयुक्त राष्ट्र संघ की अहम् भूमिका रही है. संयुक्त राष्ट्र संघ के अथक प्रयासों के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 नवंबर 1959 को बाल अधिकारों की घोषणा की. जिसके बाद 20 नवंबर 1989 को, संयुक्त राष्ट्र ने बाल अधिकारों पर अभिसमय (Convention on the Rights of the Child) को अपनाया, जो बच्चों के अधिकारों का वैश्विक मानक तय करता है.. वर्ष 1954 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने “सार्वभौमिक बाल दिवस” के रूप में इसे मनाने की घोषणा की. बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना था.
वर्तमान समय विश्व बाल दिवस मनाने में एक बड़ी समस्या है बाल श्रम. कई बच्चे आर्थिक मजबूरियों के कारण कारखानों, दुकानों, होटलों, कृषि क्षेत्रों, निर्माण स्थलों और घरेलू कार्यों में लगे हुए हैं. बाल श्रम का सबसे बड़ा कारण है गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा और सामाजिक असमानता. इस कारण बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ शिक्षा और उनके अवसरों से वंचित हो जाते हैं. दुसरा सबसे बड़ा कारण है बाल विवाह. कम उम्र में बच्चों के विवाह करने के कारण उनकी शिक्षा छुट जाती है जिसके कारण स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और भविष्य की संभावनाएँ भी प्रभावित होती हैं.
तीसरा सबसे बड़ा कारण है कुपोषण. बच्चों के समुचित विकास के लिए संतुलित आहार, स्वच्छ वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ कि आवश्यकता है परन्तु वर्तमान समय के बच्चे बच्चे कुपोषण, एनीमिया, संक्रमण, स्वच्छ पेयजल की कमी सहित स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव को भी झेल रहें हैं. चौथा बड़ा कारण है हिंसा. अक्सर बच्चों के साथ घरेलू हिंसा, विद्यालयों में शारीरिक दंड, ऑनलाइन उत्पीड़न, बाल तस्करी और यौन अपराध बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौतियाँ बनी हुई है. इसके अलावा बच्चों के साथ शारीरिक, मानसिक और यौन शोषण की घटनाएँ भी गंभीर चिंता का विषय है.
वर्तमान समय के डिजिटल युग में इंटरनेट, स्मार्टफोन, सोशल मीडिया और डिजिटल शिक्षा ने बच्चों के सीखने और जानकारी प्राप्त करने के नए अवसर उपलब्ध कराए हैं वहीं, तकनीक के बढ़ते उपयोग के कारण बच्चे कई चुनौतियों का भी सामना कर रहें हैं. दूसरी तरफ देखें तो पता चालत है कि, डिजिटल युग तो छोटी समस्या है परन्तु कई बच्चे ऐसे भी हैं जो युद्धग्रस्त क्षेत्रों में विस्थापन, हिंसा और शिक्षा का अभाव के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन के कारण भी बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षित आवास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.
विश्व बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों को समान शिक्षा और सुरक्षा का अधिकार दिलाना. बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना. बच्चों को समाज में अपनी आवाज उठाने का अवसर प्रदान करना. यह हमें याद दिलाता है कि, हर बच्चा महत्वपूर्ण है और उसे समान अधिकारों का हकदार होना चाहिए.
========== ========= ===========
World Children’s Day-2026.

Children are not merely a source of joy for their families; they are also the foundation for a nation’s social, economic, cultural, and political progress. It is often said that today’s children will become the citizens of tomorrow. World Children’s Day is observed globally every year on November 20th. This day is dedicated to raising awareness about children’s rights and ensuring their overall welfare and well-being.
The United Nations played a pivotal role in the inception of Children’s Day. Following the UN’s tireless efforts, the United Nations General Assembly issued the Declaration of the Rights of the Child on November 20, 1959. Subsequently, on November 20, 1989, the UN adopted the Convention on the Rights of the Child, which establishes a global standard for children’s rights. In 1954, the UN General Assembly declared that a “Universal Children’s Day” should be observed, with the primary objective of protecting children’s rights and improving their quality of life.
A major challenge in the present day is child labor. Due to economic hardship, many children are engaged in factories, shops, hotels, agricultural fields, construction sites, and domestic work. The primary drivers of child labor include poverty, unemployment, illiteracy, and social inequality. As a result, children are deprived of education and opportunities, which hinders their physical and mental development. Another significant issue is child marriage; marrying at a young age forces children to drop out of school, negatively impacting their health, self-reliance, and future prospects.
A third major concern is malnutrition. Proper child development requires a balanced diet, a clean environment, and access to quality healthcare; yet, many children today suffer from malnutrition, anemia, infections, a lack of clean drinking water, and inadequate healthcare services. A fourth major issue is violence. Domestic violence, corporal punishment in schools, online harassment, child trafficking, and sexual offenses remain serious challenges to child safety. Furthermore, incidents of physical, mental, and sexual exploitation of children are a matter of grave concern.
In today’s digital age, while the internet, smartphones, social media, and digital education have created new opportunities for children to learn and access information, the increasing use of technology also presents them with various challenges. Beyond the digital realm, many children face even more severe hardships—such as displacement in war-torn regions, violence, and a lack of access to education—while climate change further adversely affects their health, nutrition, and access to safe housing.
The primary objective of World Children’s Day is to ensure that all children have the right to equal education and protection, to safeguard their physical and mental well-being, and to provide them with the opportunity to make their voices heard within society. It serves as a reminder that every child is significant and entitled to equal rights.



