Dharm

आस्था, संयम और शुद्धि का महापर्व ‘खरना’

चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन जिसे ‘खरना’ या ‘लोहंडा’ के नाम से जाना जाता है. यह पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन व्रती पूरे दिन का निर्जला उपवास रखते हैं. दिनभर उपवास करने के बाद शाम को वे खरना की पूजा करते हैं और फिर प्रसाद ग्रहण करते हैं. इसके बाद व्रतियों की कठिन साधना और 36 घंटे के निर्जला (बिना पानी के) उपवास की भी शुरुआत हो जाती है.

खरना’ या ‘लोहंडा- खरना का शब्द का पारंपरिक अर्थ होता है ‘शुद्धिकरण’. अर्थात इस दिन तन, मन और आत्मा की शुद्धि पर विशेष ध्यान दिया जाता है. वहीं, इसे कई क्षेत्रों में ‘लोहंडा’ या ‘संझत’ के नाम से भी जाना जाता है. बताते चलें कि, खरना के प्रसाद में एक विशेष प्रकार कीं खीर होती है जिसे स्थानीय भाषा में ‘रसिया’ भी कहा जाता है. इस खीर को बनाने के लिए गन्ने के ताजे रस या शुद्ध गुड़ और दूध के साथ पकाया जाता है.

खरना के दौरान व्रती गुड़ और चावल से बनी खीर (रसिया), गेहूं के आटे से बनी रोटी और केले का प्रसाद बनाते हैं. इस प्रसाद को पूजा के बाद ग्रहण किया जाता है और फिर परिवार के अन्य सदस्य भी इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं. इस दिन के प्रसाद में पवित्रता और सादगी का विशेष ध्यान रखा जाता है, और इसे मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ियों से पकाया जाता है, जिससे प्रसाद की पवित्रता बनी रहती है.

‘खरना’ या ‘लोहंडा’ महज एक अनुष्ठान नहीं है बल्कि, एक कड़ा अनुशासन है. जिसमें बिना अन्न-जल के पूरे  दिन व्रत रखते हुए शुद्ध मन से प्रसाद तैयार करना। उसके बाद शाम को सूर्य ढलने के बाद पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण कर परिवार के सभी सदस्य, रिश्तेदार और पड़ोसी इस प्रसाद को बड़े चाव और श्रद्धा व प्रेम से खिलाना। यह दृश्य बड़ा ही अनुपम और मनोहर होता है जिसे सामाजिक समरसता का प्रतीक का प्रतीक भी माना जाता है.

खरना के बाद व्रती अगले 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखते हैं, जो उन्हें सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने तक जारी रहता है. खरना का दिन भक्तों के लिए आध्यात्मिक शुद्धि का दिन होता है, जिसमें वे अपने मन, वचन और कर्म को पवित्र रखने का प्रयास करते हैं. यह दिन छठ पूजा के मुख्य अनुष्ठानों में से एक है और इसे बहुत श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाया जाता है.

==========  =========  ===========

Aastha, Sanyam Aur Shuddhi ka Mahaparv ‘Kharna’

The second day of the four-day grand festival of Chhath is known as ‘Kharna’ or ‘Lohanda’. It is observed on the fifth day (Panchami) of the bright fortnight (Shukla Paksha) of the month of Kartika. On this day, those observing the fast (vratis) remain without food or water (nirjala) for the entire day. After fasting throughout the day, they perform the ‘Kharna’ ritual in the evening and partake of the Prasad (sacred offering). This marks the beginning of a rigorous period of devotion for the observers, including a 36-hour fast without water.

The term ‘Kharna’ (or ‘Lohanda’) traditionally signifies ‘purification’—a day dedicated to the cleansing of the body, mind, and soul. In some regions, it is also referred to as ‘Lohanda’ or ‘Sanjhat’. A key element of the Prasad prepared on this day is a special type of kheer (rice pudding), known locally as ‘Rasiya’. It is prepared by cooking rice with fresh sugarcane juice—or pure jiggery—and milk.

For the Kharna ritual, the observers prepare Prasad consisting of Rasiya (rice pudding made with jaggery), rotis (flatbreads) made from wheat flour, and bananas. This Prasad is consumed after the ritual, and other family members also partake of it. Great care is taken to ensure purity and simplicity; the Prasad is cooked on an earthen stove using mango wood, which is believed to preserve its sanctity.

‘Kharna’ or ‘Lohanda’ is not merely a ritual; it is a form of strict discipline. It entails observing a day-long fast—abstaining from both food and water—while preparing the Prasad with a pure and focused mind. In the evening, after sunset, the family members, relatives, and neighbors partake in the Prasad (sanctified food) following the performance of puja (worship). It is a truly unique and delightful sight, often regarded as a symbol of social harmony.

Following Kharna, those observing the fast undertake a rigorous 36-hour nirjala (waterless) fast, which continues until the offering of arghya (libations) to the Sun God. For the devotees, the day of Kharna serves as a period of spiritual purification, during which they strive to keep their thoughts, words, and actions pure. This day constitutes one of the core rituals of Chhath Puja and is observed with profound reverence and dedication.

:

Related Articles

Back to top button