Health

विश्व निमोनिया दिवस- 2026.

बीमारियाँ भी कई प्रकार की होती है उनमें कुछ ऐसी बीमारियाँ भी हैं जो संक्रमण से फैलती है. ये बीमारी विशेष रूप से 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और बुजुर्गों के लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है. ऐसी ही गंभीर बीमारियों से के प्रति जागरूकता फैलाना के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 12 नवंबर को विश्व निमोनिया दिवस मनाया जाता है.

निमोनिया फेफड़ों को प्रभावित करने वाली बीमारी है जो बैक्टीरिया, वायरस या कवक (फंगस) के संक्रमण के कारण हो सकता है. इस संक्रमण के कारण फेफड़ों की छोटी हवा की थैलियों (एल्विओलाई) में सूजन आ जाती है और उनमें मवाद या तरल पदार्थ भर जाता है, जिससे मरीज को सांस लेने में भारी कठिनाई होती है और शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है.  

निमोनिया के लक्ष्णों की बात करें तो वैसे लोग जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, वे इसकी चपेट में जल्दी आते हैं. वहीं दूसरी ओर इसका एक बड़ा कारण वायु प्रदूषण भी व तंबाकू का सेवन करने वाले लोग. यह आमतौर पर संक्रमित व्यक्ति के खासने व छिकने के दौरान उसके मुंह से निकलने वाली सूक्ष्म बूंदों के कारण होती है.  

निमोनिया दिवस की शुरुआत वर्ष 2009 में ‘ग्लोबल कोएलिशन अगेंस्ट चाइल्ड निमोनिया’ द्वारा की गई थी. पहली बार 12 नवंबर 2009 को मनाई गई थी. हर वर्ष एक थीम के साथ निमोनिया दिवस मनाया जाता है वर्ष 2026 का थीम है “निमोनिया नियंत्रण का एक नया युग”.

 विश्व निमोनिया दिवस हमें याद दिलाता है कि जागरूकता, समय पर टीकाकरण और शुरुआती दौर में लक्षणों की पहचान करके अनगिनत जिंदगियों को बचाया जा सकता है. वैसे,  भी इस दिवस का उद्देश्य लोगों को टीकाकरण, सही उपचार, स्वच्छता और पोषण के महत्व के बारे में जानकारी देना है ताकि निमोनिया के मामलों में कमी लाई जा सके.

==========  =========  ===========

World Pneumonia Day- 2026.

There are many types of diseases, some of which spread through infections. Such illnesses can prove life-threatening, particularly for children under the age of five and the elderly. World Pneumonia Day is observed annually on November 12th with the aim of raising awareness about such serious conditions.

Pneumonia is a disease that affects the lungs and can be caused by bacterial, viral, or fungal infections. This infection leads to inflammation in the small air sacs (alveoli) of the lungs, causing them to fill with pus or fluid. This makes breathing extremely difficult for the patient and results in a deficiency of oxygen in the body.

Regarding the risk factors for pneumonia, individuals with weakened immune systems are more susceptible to the disease. Other significant contributing factors include air pollution and the use of tobacco. The infection is typically transmitted through tiny droplets released from the mouth of an infected person when they cough or sneeze.

World Pneumonia Day was initiated in 2009 by the ‘Global Coalition against Child Pneumonia’ and was first observed on November 12, 2009. Each year, the day is marked with a specific theme; the theme for 2026 is “A New Era for Pneumonia Control.”

World Pneumonia Day serves as a reminder that countless lives can be saved through awareness, timely vaccination, and the early identification of symptoms. Furthermore, the purpose of this day is to educate people about the importance of vaccination, proper medical treatment, hygiene, and nutrition, with the ultimate goal of reducing the incidence of pneumonia.

:

Related Articles

Back to top button