राष्ट्रीय शिक्षा दिवस- 2026.
शिक्षा संस्कृत की ‘शिक्ष’ धातु से बना है जिसका अर्थ होता है सीखना या सिखाना। वैसे तो शिक्षा ज्ञान, कौशल, उचित आचरण, और मूल्यों को प्राप्त करने की एक सतत प्रक्रिया है. राष्ट्रीय शिक्षा दिवस भारत में हर वर्ष 11 नवंबर को मनाया जाता है. यह दिन स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए समर्पित है.
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने भारतीय शिक्षा प्रणाली की नींव को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके कार्यकाल के दौरान IITs (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान), UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग), और कई अन्य शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना हुई, जिनका उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा को बढ़ावा देना था. उनकी दृष्टि थी कि शिक्षा एक ऐसा साधन है जिससे समाज में प्रगति और विकास लाया जा सकता है.
वर्तमान समय के डिजिटल युग में शिक्षा का स्वरूप काफी बदल गया है. वर्तमान समय के दौर में साक्षरता दर बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता और सुलभता को बेहतर बनाने की बड़ी जिम्मेदारी है. सरकारी और गैर-सरकारी स्तर पर भी कई प्रयास हो रहे हैं, जैसे कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति जिसका उद्देश्य रटने की प्रवृत्ति को खत्म करके व्यावहारिक और कौशल-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना.
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का उद्देश्य शिक्षा की भूमिका को उजागर करना और इसकी महत्ता को समाज के हर वर्ग में प्रसारित करना है. इस दिन पर स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में शैक्षिक सेमिनार, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, निबंध लेखन, कार्यशालाएं और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं ताकि छात्रों और युवाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े.
========== ========= ===========
National Education Day- 2026.

The word ‘shiksha’ (education) is derived from the Sanskrit root ‘shiksh’, which means to learn or to teach. In a broader sense, education is a continuous process of acquiring knowledge, skills, proper conduct, and values. National Education Day is celebrated in India every year on November 11th. This day marks the birth anniversary of Maulana Abul Kalam Azad, the first Education Minister of independent India, and is dedicated to honoring his contributions to the field of education.
Maulana Abul Kalam Azad played a pivotal role in strengthening the foundations of the Indian education system. During his tenure, institutions such as the IITs (Indian Institutes of Technology), the UGC (University Grants Commission), and various other academic bodies were established with the aim of promoting high-quality education. He envisioned education as a powerful tool for driving progress and development within society.
In today’s digital age, the nature of education has undergone a significant transformation. The current era brings with it a major responsibility: not only to increase literacy rates but also to enhance the quality and accessibility of education. Various initiatives are being undertaken at both governmental and non-governmental levels—for instance, the new National Education Policy, which seeks to move away from rote learning and instead foster practical, skill-based education.
The objective of National Education Day is to highlight the role of education and promote an understanding of its importance across all segments of society. On this day, schools, colleges, and other educational institutions organize seminars, debates, essay-writing competitions, workshops, and various cultural activities, all aimed at raising awareness about the value of education among students and the youth.



