Health

विश्व अल्जाइमर दिवस

आज पुरे विश्व में एक ऐसी बीमारी का दिवस मनाया जा रहा है जिसे अक्सर बुढ़ापे की बीमारी कहा जाता है. कई जगहों पर इस बीमारी को कलंक के रूप में भी देखा जाता है. एक ऐसी बीमारी जिसमें व्यक्ति की याददाश्त, सोचने की क्षमता, तर्क शक्ति और अंततः दैनिक कार्यों को करने की क्षमता समाप्त हो जाती है. यह एक गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी है जिसे अल्जाइमर कहा जाता है. हर वर्ष 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है.

अल्जाइमर एक न्यूरोडिजेनेरेटिव विकार है, जो मस्तिष्क की कोशिकाओं को धीरे-धीरे नष्ट कर देता है. यह डिमेंशिया का सबसे आम रूप है. इसमें मुख्य रूप से दो असामान्य प्रोटीन—अमाइलॉइड-बीटा प्लाक और टाऊ टैंगल्स मस्तिष्क में जमा होते हैं, जिससे स्मृति, सोचने की क्षमता, व्यवहार और दैनिक गतिविधियों में गिरावट आती है. आसन भाषा में कहें तो- अल्जाइमर में मस्तिष्क की तंत्रिका कोशिकाओं और उनके बीच के संपर्कों को नुकसान पहुंचता है. जिसके कारण व्यक्ति को नई बातें याद रखने, परिचित कार्य करने, सही शब्द खोजने, समय और स्थान को समझने तथा निर्णय लेने में कठिनाई होती है.

अल्जाइमर दिवस की शुरुआत वर्ष 1994 में हुई थी. स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में अल्जाइमर डिजीज इंटरनेशनल ने अपने दसवें वर्षगांठ समारोह के दौरान 21 सितंबर को इस दिवस की घोषणा की थी. अल्जाइमर डिजीज इंटरनेशनल की स्थापना वर्ष 1984 को हुई थी. इसका उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना और इसके लक्षणों, प्रभावों, और इसके प्रबंधन के तरीकों के बारे में जानकारी प्रदान करना है.   

बढ़ती उम्र के साथ डिमेंशिया के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, पूरी दुनिया में करोड़ो लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं. वहीं, भारतवर्ष की बात करें तो यहाँ की समस्या और भी जटिल है. चुकि, यहाँ के लोग संयुक्त परिवार में रहते हैं जहाँ परिवार लंबे समय से वृद्धों की देखभाल का प्रमुख आधार रहे हैं. लेकिन, समय के साथ शहरीकरण, छोटे परिवार, रोजगार के लिए पलायन और बदलती जीवनशैली के कारण पारंपरिक देखभाल व्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है.  

इस बीमारी की सबसे बड़ी चुनौती है रोगी की देखभाल करना. चुकि, समय के साथ अल्जाइमर का प्रभाव केवल रोगी तक सीमित नहीं रहता बल्कि, रोगी को दवाओं, भोजन, व्यक्तिगत स्वच्छता, बाहर आने-जाने और अन्य दैनिक कार्यों में सहायता की आवश्यकता होती है.

वर्तमान समय के आधुनिक व डिजिटल युग में भी अल्जाइमर का इलाज उपलब्ध नहीं है. परन्तु, जीवनशैली में कुछ बदलाव करके इसके जोखिम को कम किया जा सकता है और लक्षणों की गति को धीमा किया जा सकता है. पढ़ना, पहेलियाँ सुलझाना, या नई भाषा और हुनर सीखने से मस्तिष्क कार्यशील होकर उसे स्वस्थ रखने में मदद करता है साथ ही नियमित व्यायाम और योग से मस्तिष्क में रक्त का संचार बेहतर होता है. संतुलित आहार के साथ परिवार और दोस्तों के संपर्क में रहने से मानसिक स्वास्थ्य मजबूत बनता है.

विश्व अल्जाइमर दिवस का मुख्य संदेश यह है कि अल्जाइमर और अन्य डिमेंशिया से प्रभावित लोगों को समझना, सहारा देना, और उन्हें समर्थन प्रदान करना हमारे समाज की जिम्मेदारी है. अल्जाइमर हमें यह भी याद दिलाता है कि आधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्था का लक्ष्य केवल जीवन को लंबा करना नहीं, बल्कि जीवन की गुणवत्ता, गरिमा और मानवीयता को बनाए रखना भी है.

==========  =========  ===========

World Alzheimer’s Day

Today, the world is celebrating a disease often referred to as a disease of old age. In many places, this disease is also seen as a stigma. It is a disease that causes a person’s memory, thinking, reasoning, and ultimately the ability to perform daily tasks. This is a serious neurological disease called Alzheimer’s. World Alzheimer’s Day is celebrated every year on September 21st.

Alzheimer’s is a neurodegenerative disorder that gradually destroys brain cells. It is the most common form of dementia. In this disease, two abnormal proteins—amyloid-beta plaques and tau tangles—deposit in the brain, leading to a decline in memory, thinking, behaviour, and daily activities. Simply put, Alzheimer’s damages the brain’s nerve cells and the connections between them. Due to which a person has difficulty in remembering new things, doing familiar tasks, finding the right words, understanding time and place and taking decisions.

Alzheimer’s Day was started in the year 1994. Alzheimer’s disease International declared this day on 21st September during its tenth anniversary celebrations in Edinburgh, Scotland. Alzheimer’s disease International was established in the year 1984. Its aim is to make people aware about this disease and provide information about its symptoms, effects, and ways to manage it.

With advancing age, cases of dementia are rapidly increasing. According to the World Health Organization, millions of people worldwide are affected by this disease. In India, the problem is even more complex. People here live in joint families, where families have long been the primary source of care for the elderly. However, over time, urbanization, smaller families, migration for employment, and changing lifestyles are putting increasing pressure on traditional care systems.

The biggest challenge with this disease is patient care. Over time, the impact of Alzheimer’s is not limited to the patient; the patient requires assistance with medications, meals, personal hygiene, movement, and other daily tasks.

Even in this modern and digital age, there is no cure for Alzheimer’s. However, some lifestyle changes can reduce the risk and slow the progression of symptoms. Reading, solving puzzles, or learning new languages ​​and skills helps keep the brain functioning and healthy. Regular exercise and yoga improve blood circulation. A balanced diet, along with staying connected with family and friends, strengthens mental health.

The key message of World Alzheimer’s Day is that it is our society’s responsibility to understand, support, and provide support to those affected by Alzheimer’s and other dementias. Alzheimer’s also reminds us that the goal of modern healthcare is not just to prolong life, but also to preserve quality, dignity, and humanity.

:

Related Articles

Back to top button