एक जमाना था…
एक जमाना था जब कभी पूरा परिवार साथ बैठकर भोजन करना ट्रेडिशन था. संयुक्त परिवार से छोटे परिवारों का प्रचलन बढ़ा साथ ही परिवार की कुछ जरूरी आदतों को छोड़ते चले गए. मुखिया के काम करने का वक्त, बच्चों का खाना, आपसी संवाद, परिवार के महत्व को भूलते चले गए. एक्सपर्ट कहते हैं कि साथ खाना खाने से परिवार के सभी सदस्य के बीच में आपसी संवाद बढ़ता है, साथ ही अच्छी आदतों के साथ परिवार के वैल्यू और साथ ही हेल्दी ईटिंग की आदत पड़ती है.
आजकल बच्चे बहुत ज्यादा इंट्रोवर्ट और खोए रहने वाले हो रहे हैं. न जाने कब उनके जेहन में क्या नेगेटिव विचार चल रहे होते हैं. ऐसे में फैमिली कम्युनिकेशन जैसे ही खत्म होता है, तो वो गलत फैसलों की ओर बढ़ते हैं. साथ खाने से मुश्किल हालातों में भी कम्युनिकेशन बनता है. आज के इस दौर की बड़ी समस्या को सिर्फ “ईटिंग टूगेदर’ से दूर कर सकते हैं
पेरेंट्स बच्चों के साथ में खाना खाएंगे तो ख्याल रखेंगे कि वे हेल्दी फूड ले रहे हैं कि नहीं. अकेले खाते हुए कुछ भी असंतुलित और गैर-जरूरी खाने की प्रवृत्ति होती है. साथ में खाएंगे तो ऐसा फूड होगा जो सबकी पसंद का हो और न्यूट्रिशन से भरा हो. इससे आप बच्चों के बाहर खाना खाने की आदत भी कम कर पाएंगी.
कभी सोचा है आपने क्यों हमें खाना बनाने, खाने, चलने, दौड़ने, लाइफ के सबक सीखने के लिए किसी स्कूल में जाना नहीं पड़ता. क्योंकि ये सब हम घर पर ही सीखते हैं. बड़े होकर बच्चे ऊंचे मुकाम पाएंगे लेकिन मैनर्स डिनर टेबल पर ही सीखेंगे. बच्चों को इसके लिए किसी पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट क्लास में भेजने की जरूरत नहीं होगी, साथ खाते हुए उनमें अच्छी आदतें डाल सकेंगी.
किशोर बच्चों में साथ खाने की आदत डालना इस दौर में तो बहुत जरूरी है. उनकी जिंदगी में गैजेट्स और कई व्यक्तित्व वाले दोस्तों की जगह है. फैमिली वैल्यू मजबूत बनाने के लिए साथ खाना खाने पर जोर दें. उन्हें उनके रूम में खाना खाने की आदत न पड़ने दें. पेरेंट्स-बच्चों का रिश्ता गहरा होता जाता है. एक-दूसरे की लाइफ और एक्सपीरिएंस से सीखते हैं.
========== ========= ===========
There was a time…

There was a time when it was traditional for the entire family to eat together. As the joint family became more prevalent, smaller families began to abandon some important family habits. The head of the family’s work schedule, children’s meals, mutual communication, and the importance of family were forgotten. Experts say that eating together increases communication among family members, instilling good habits, family values, and healthy eating habits.
Children these days are becoming increasingly introverted and withdrawn. Negative thoughts often run through their minds. As family communication dries up, they are more likely to make wrong decisions. Eating together fosters communication even in difficult situations. A major problem of today’s times can be solved simply by “eating together.” Parents should ensure they are eating healthy food when they eat with their children. Eating alone can lead to unbalanced and unnecessary food. Eating together will ensure food that is both mutually beneficial and nutritious. This will also help reduce their children’s tendency to eat outside.
Have you ever wondered why we don’t have to go to school to learn cooking, eating, walking, running, and life lessons? Because we learn all of these things at home. Children will achieve great heights as they grow up, but they will learn manners at the dinner table. There’s no need to send them to personality development classes; eating together will instill good habits in them.
Instilling the habit of eating together in adolescents is especially important these days. Gadgets and friends with diverse personalities are a priority in their lives. To strengthen family values, emphasize eating together. Don’t let them eat in their rooms. Let it happen. The parent-child relationship deepens. We learn from each other’s lives and experiences.



