Article

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

आज भारत अपना तीसरा अंतरिक्ष दिवस मना रहा है. इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2024 में हुई थी. ज्ञात है कि 23 अगस्त 2023 की उस ऐतिहासिक शाम जब इसरो के चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में विक्रम लैंडर की सफल सॉफ्ट लैंडिंग की साथ ही प्रज्ञान रोवर भी चंद्र सतह पर तैनात हुआ था. इस उपलब्धि ने भारत को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने वाला विश्व का चौथा देश और दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में उतरने वाला प्रथम देश बना दिया. इसी ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई थी.

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का महत्व राष्ट्रीय गौरव से जुड़ा हुआ है. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के निकट सफल लैंडिंग विशेष रूप से महत्वपूर्ण थी, क्योंकि यह क्षेत्र कठिन भू-भाग और प्रकाश की जटिल परिस्थितियों के कारण वैज्ञानिक एवं तकनीकी दृष्टि से चुनौतीपूर्ण माना जाता है. भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम हमेशा से अपनी कम लागत, उच्च सटीकता और स्वदेशी तकनीक (आत्मनिर्भर भारत) के लिए जाना जाता रहा है. दुसरा महत्व – राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का केवल उपलब्धियों का प्रचार करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम जनता को अंतरिक्ष विज्ञान तथा उसकी उपयोगिताओं से परिचित कराना भी है. इसका उद्देश्य युवा मन में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उन्हें STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित) क्षेत्रों में कैरियर के लिए प्रेरित भी करना है. तीसरा महत्व अंतरिक्ष को आम जन-जीवन से जोड़ना है.

बताते चलें कि, भारत की अंतरिक्ष यात्रा अचानक शुरू नहीं हुई है बल्कि, इसके पीछे वर्षों की वैज्ञानिक अनुसंधान, संस्थागत निर्माण और दूरदर्शी नेतृत्व रहा है. भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का मूल उद्देश्य शुरू से ही अंतरिक्ष तकनीक का उपयोग राष्ट्रीय विकास के लिए करना रहा है. उदहारण- आर्यभट्ट जैसे शुरुआती उपग्रहों से लेकर आज के उन्नत पृथ्वी-अवलोकन, संचार और वैज्ञानिक उपग्रहों तक भारत ने लंबी यात्रा तय की है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने सीमित संसाधनों में लागत-प्रभावी तथा विश्वसनीय अंतरिक्ष तकनीक विकसित करने में पहचान बनाई है.

चंद्रयान-1 ने भारत की चंद्र-अन्वेषण क्षमता की नींव मजबूत की साथ ही मंगलयान ने भारत की अंतरग्रहीय क्षमता का प्रदर्शन किया. चंद्रयान-2 की चुनौतियों से मिले अनुभवों का उपयोग करते हुए चंद्रयान-3 को अधिक परिपक्व तकनीकी दृष्टिकोण के साथ तैयार करते हुए 23 अगस्त 2023 को विक्रम की सफल लैंडिंग और प्रज्ञान की तैनाती कर अंतरिक्ष यात्रा में एक कदम बढ़ाते हुए इतिहास रच दिया. चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारतीय वैज्ञानिकों ने मिशन में एकत्र किए गये सभी डेटा को वैज्ञानिक समुदाय और आम जनता के लिए उपलब्ध कराया.  

अंतरिक्ष तकनीक का संबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक स्वायत्तता से भी है. संचार, नेविगेशन, पृथ्वी-अवलोकन और मौसम संबंधी स्वतंत्र क्षमताएँ किसी भी आधुनिक राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण हैं साथ ही निजी कंपनियों और स्टार्टअप्स की भागीदारी ने अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था के नए अवसर खोले हैं. वहीं, रॉकेट निर्माण, उपग्रह निर्माण, अंतरिक्ष-आधारित संचार, पृथ्वी-अवलोकन डेटा, लॉन्च सेवाएँ और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों में निजी क्षेत्र की भूमिका बढ़ने से रोजगार और नवाचार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं.

भारतीय अंतरिक्ष यात्रा का अगला पड़ाव है मानव अंतरिक्ष उड़ान. गगनयान भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन है, जो भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजेगा. वर्ष 2025 में ही समूह कप्तान शुभांशु शुक्ला ने ISRO-NASA समर्थित Axiom-4 मिशन में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सात माइक्रोग्रैविटी प्रयोग किए हैं.

पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों से गहरे अंतरिक्ष की खोज की तैयारी करने का आह्वान करते हुए कहा कि, कि भारत ने चंद्रमा और मंगल तक पहुंच बना ली है, और अब अंतरिक्ष के गहरे क्षेत्रों का अन्वेषण करने का समय आ गया है. उन्होंने अंतरिक्ष यात्रियों के पूल के गठन की योजना की घोषणा की और युवाओं से इसमें शामिल होने का आग्रह किया. आने वाले वर्षों में भारत अपना स्वयं का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की दिशा में भी काम कर रहा है.

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि यदि दृढ़ इच्छाशक्ति और सही दिशा हो, तो सीमित संसाधनों के बावजूद किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. आइये हम सभी मिलकर यह संकल्प लेते हैं कि, भारतवर्ष में वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान और नवाचार की संस्कृति को और भी मजबूत बनाया जाए.

==========  =========  ===========

National Space Day

Today, India is celebrating its third Space Day. This day was initiated in the year 2024. It is known that on the historic evening of August 23, 2023, ISRO’s Chandrayaan-3 mission successfully soft-landed the Vikram lander in the Moon’s South Polar Region, and the Pragyan rover was deployed on the lunar surface. This achievement made India the fourth country in the world to successfully land on the Moon and the first to land in the South Polar Region. In honor of this historic achievement, August 23rd of each year was declared as National Space Day.

The significance of National Space Day is linked to national pride. The successful landing near the Moon’s South Pole was particularly significant, as this region is considered scientifically and technically challenging due to its difficult terrain and complex lighting conditions. India’s space program has always been known for its low cost, high precision, and indigenous technology (Atmanirbhar Bharat). The second significance of National Space Day is not only to promote achievements, but also to introduce students, teachers, and the general public to space science and its applications. Its aim is to develop a scientific temper in young minds and inspire them to pursue careers in STEM (Science, Technology, Engineering, and Mathematics) fields. The third significance is to connect space with everyday life.

It should be noted that India’s space journey did not begin suddenly; it was the result of years of scientific research, institutional development, and visionary leadership. The fundamental objective of the Indian space program has been to utilize space technology for national development. From early satellites like Aryabhata to today’s advanced Earth observation, communication, and scientific satellites, India has come a long way. The Indian Space Research Organization has established a reputation for developing cost-effective and reliable space technology within limited resources.

Chandrayaan-1 laid the foundation for India’s lunar exploration capabilities, while Mangalyaan demonstrated India’s interplanetary capabilities. Using the learnings from the challenges of Chandrayaan-2, Chandrayaan-3 was developed with a more mature technological approach. The successful landing of Vikram and deployment of Pragyan on August 23, 2023, marked a significant step forward in space travel, creating history. Following the success of Chandrayaan-3, Indian scientists made all the data collected during the mission available to the scientific community and the general public.

Space technology is also linked to national security and strategic autonomy. Independent communication, navigation, Earth observation, and meteorological capabilities are crucial for any modern nation. The participation of private companies and startups has opened up new opportunities for the space economy. The growing role of the private sector in rocket manufacturing, satellite construction, space-based communications, Earth observation data, launch services, and space applications can create new employment and innovation opportunities.

The next stage in India’s space journey is human spaceflight. Gaganyaan is India’s first human spaceflight mission, which will send Indian astronauts into space. In 2025, Group Captain Shubhanshu Shukla conducted seven microgravity experiments on the International Space Station during the ISRO-NASA-supported Axiom-4 mission.

Calling on scientists to prepare for deep space exploration, PM Modi said that India has reached the Moon and Mars, and now the time has come to explore the deeper reaches of space. He announced plans to create a pool of astronauts and urged young people to join. India is also working towards building its own space station in the coming years.

National Space Day is not just a celebration, but a testament to the fact that with strong will and the right direction, any goal can be achieved, despite limited resources. Let us all pledge to further strengthen the culture of scientific temper, research, and innovation in India.

:

Related Articles

Back to top button