Education

भौतिकी से संबंधित – 242.

न्यूटन की गति के नियम

सर आइजेक न्यूटन ने सबसे पहले वर्ष 1687 में अपनी पुस्तक प्रिंसीपिया (Principia) में गति के नियमो (Law of Motion) को प्रतिपादित किया है, इसलिए इस वैज्ञानिक के सम्मान में गति के नियमों को न्यूटन के नियम कहा जाता है.

  1. गति का प्रथम नियम – (जडत्व का नियम– Law of inertia)

यदि कोई बस्तु विरामावस्था में है तो, वह तब तक विराम की अवस्था में ही रहेगी, जब तक उस पर बाहरी बल लगाकर गतिशील नहीं किया जायेगा, और यदि कोई वस्तु गतिशील है तो उस पर बाहरी बल लगाकर ही विरामावस्था में पहुँचाया जा सकता है. न्यूटन के प्रथम नियम को जड़त्व का नियम (Law Of Inertia) भी कहा जाता है.

उदाहरन: –

  • रूकी हुई गाड़ी के अचानक चलने पर उसमें बैठे यात्री पीछे की ओर झुक जाते है.
  • पेड़ को हिलाने से उसके फल टूटकर नीचे गिर जाते है.
  1. गति का दूसरा नियम–(संवेग का नियम– Law of Momentum)

वस्तु के संवेग (Momentum) में परिवर्तन की दर उस पर लगाये गये बल के अनुक्रमानुपाती (Directly Prepotional) होती है, तथा संवेग परिवर्तन आरोपित बल की दिशा में ही होता है.

उदाहरन: –

  • क्रिकेट खिलाड़ी तेजी से आती हुई गेंद को केंच करते समय अपने हाथों को गेंद के वेग को कम करने के लिए पीछे की ओर खीच लेता है, ताकि उसे चोट ना लगे.
  1. गति का तीसरा नियम –(क्रिया– प्रतिक्रिया का नियम Rule of Action and Reaction)

इस नियम के अनुसार प्रत्येक क्रिया के बराबर तथा विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है. इस नियम को क्रिया-प्रतिक्रिया का नियम भी कहा जाता है.

  • बन्दूक से गोली छोड़ते समय पीछे की ओर झटका लगना.
  • राकेट का आगे बढ़ना.

============== ======== ==== ==============

Related to Physics -242.

Newton’s Laws of Motion

Sir Isaac Newton first formulated the laws of motion in his book *Principia* in 1687; therefore, in honor of this scientist, these laws are known as Newton’s laws.

  1. First Law of Motion – (Law of Inertia)

If an object is at rest, it will remain at rest until an external force is applied to set it in motion; conversely, if an object is in motion, an external force must be applied to bring it to a state of rest. Newton’s first law is also known as the Law of Inertia.

Examples: –

  • When a stationary vehicle suddenly starts moving, the passengers inside lean backward.
  • Shaking a tree causes its fruit to detach and fall to the ground.
  1. Second Law of Motion – (Law of Momentum)

The rate of change of an object’s momentum is directly proportional to the force applied to it, and the change in momentum occurs in the direction of the applied force.

Example: – 

  • When catching a fast-moving cricket ball, a player pulls their hands backward to reduce the ball’s velocity, thereby preventing injury.
  1. Third Law of Motion – (Law of Action and Reaction)

According to this law, for every action, there is an equal and opposite reaction. This law is also known as the law of action and reaction.

  • The backward recoil experienced when firing a bullet from a gun.
  • The forward movement of a rocket.
:

Related Articles

Back to top button