अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस…
“अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस” हर वर्ष 04 मई को मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य उन अग्निशामकों को सम्मान देना होता है जिन्होंने अपनी सेवाओं के दौरान अपनी जान गवाँ दी या उनकी जिंदगी जोखिम में डाली, और साथ ही वर्तमान में सेवा में तैनात अग्निशमकों के योगदान की सराहना करना है.
अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस की स्थापना वर्ष 1999 में ऑस्ट्रेलिया में हुई एक दुखद घटना के बाद हुई. 2 दिसंबर 1998 को, ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में जंगल की आग बुझाते समय पांच अग्निशामकों की मौत हो गई थी. इन बहादुर आत्माओं की स्मृति को चिरस्थायी बनाने और दुनिया भर के अग्निशामकों के प्रयासों को सम्मान देने के लिए 4 मई को अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया. 4 मई को संत फ्लोरियन का पर्व भी मनाया जाता है, जो अग्निशामकों के संरक्षक संत माने जाते हैं.
अग्निशामक केवल आग बुझाने वाले नहीं होते, बल्कि वे जीवनरक्षक भी होते हैं. वे आपात स्थितियों में लोगों की सहायता करते हैं, प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत कार्य करते हैं और सुरक्षा जागरूकता फैलाते हैं. अग्निशमन सेवाओं में अत्यधिक प्रशिक्षण, सतर्कता और साहस की आवश्यकता होती है.
अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस केवल एक समारोह नहीं, बल्कि यह उन बहादुर व्यक्तियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जो हर दिन हमारी सुरक्षा के लिए संघर्ष करते हैं.
========== ========= ===========
International Fire Fighters Day

“International Firefighters’ Day” is celebrated every year on May 4. The purpose of this day is to honor those firefighters who lost their lives or risked their lives during their service, and also to appreciate the contributions of firefighters currently deployed in service.
International Firefighters’ Day was established in 1999 following a tragic incident in Australia. On 2 December 1998, five firefighters died while extinguishing a forest fire in Victoria, Australia. To perpetuate the memory of these brave souls and to honour the efforts of firefighters around the world, it was decided to celebrate May 4 as International Firefighters’ Day. May 4 also marks the feast day of Saint Florian, who is considered the patron saint of firefighters.
Firefighters are not only fire extinguishers, but they are also lifesavers. They help people in emergencies, provide relief during natural disasters, and spread safety awareness. Fire services require extreme training, vigilance, and courage.
International Firefighters’ Day is not just a celebration but an occasion to express gratitude to the brave individuals who fight for our safety every day.



