राष्ट्रीय पुरानी वस्तु दिवस…
हर वर्ष 02 मार्च को राष्ट्रीय पुरानी वस्तु दिवस मनाया जाता है. आधुनिक व भाग दौड़ भरी जिंदंगी से कुछ समय निकलकर वक्त की धुल में जमीं पुरानी यादें , किताबें या छूटे हुए कामों को पूरा करने का दिन है.
प्राय: हमारे घरों के कोनों में पड़ी पुरानी वस्तुएं चाहे वह दादाजी की घड़ी हो, बचपन का कोई खिलौना, या स्कूल के दिनों की कोई डायरी बस चीजें नहीं होती है. ये उस बीते दिन की यादें हैं जो सुखद अहसास देती है. ये हमें अतीत से जुड़ने का मौका देता है. पुरानी वस्तुओं को देखते समय हम अक्सर उन पलों को दोबारा जीते हैं जो शायद हम भूल चुके थे.
राष्ट्रीय पुरानी वस्तु दिवस केवल नॉस्टेल्जिया का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमें सामाजिक और व्यक्तिगत स्तर पर आत्ममंथन का अवसर देता है.यह हमें याद दिलाता है कि स्थायित्व और स्मृति भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना कि प्रगति और नवीनता। वहीँ , मिनिमलिज्म के दौर में यह दिन क व्यावहारिक उद्देश्य भी पूरा करता है. अनावश्यक पुरानी वस्तुओं को हटाना न केवल घर में जगह बनाता है, बल्कि मानसिक शांति भी देता है. भौतिक परिवेश की सफाई का सीधा सकारात्मक असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य और कार्यक्षमता पर पड़ता है.
राष्ट्रीय पुरानी वस्तु दिवस हमें जीवन में संतुलन करना सिखाता है. वहीँ, ‘पुरानी यादों’ को सहेज कर रखना हमारी संस्कृति और पहचान का हिस्सा भी है.
========== ========= ===========
National Antiques Day…

National Antiques Day is celebrated every year on March 2nd. It’s a day to take some time out from our modern, hectic lives and catch up on old memories, books, or unfinished tasks that have been lost in the dust of time.
Old objects often found in corners of our homes, whether it’s a grandfather clock, a childhood toy, or a school diary, aren’t just things. They’re memories of a bygone era that evoke a sense of well-being. They give us a chance to connect with the past. Looking at old objects often relives moments we might have forgotten.
National Antiques Day isn’t just a celebration of nostalgia, it offers us an opportunity for introspection on a social and personal level. It reminds us that permanence and memory are as important as progress and innovation. Furthermore, in this era of minimalism, this day also serves a practical purpose. Removing unnecessary old items not only frees up space in the home but also provides peace of mind. Cleaning our physical surroundings has a direct positive impact on our mental health and performance.
National Antiques Day teaches us to find balance in life. At the same time, preserving old memories is a part of our culture and identity.



