प्रपोज डे…
वैलेंटाइन्स वीक के दूसरे दिन यानी 08 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है.यह दिन केवल प्रेम निवेदन का अवसर नहीं है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होता है. यह दिन उन लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर होता है जो अपने दिल की बात कहने के लिए सही वक्त का इंतजार कर रहे होते हैं.
यूरोपीय परंपराओं से जुड़ा हुआ है प्रपोज डे. इस परम्परा में प्रेम को सार्वजनिक रूप से व्यक्त किया जाता है. दूसरे शब्दों में कहें तो प्रेम को शब्दों में ढालना सबसे कठिन कार्य होता है. जहाँ ‘रोज डे’ संबंधों में कोमलता और खुशबू लाता है, वहीं प्रपोज डे उस रिश्ते को एक आधिकारिक पहचान देने की दिशा में पहला कदम है.
समय के साथ प्रपोज करने के तरीकों में एक बड़ा बदलाव आया है. कभी घुटनों के बल बैठकर गुलाब का फूल या अंगूठी देना आज भी सबसे क्लासिक और प्रभावशाली माना जाता था. वहीँ, वर्तमान समय के दौर में सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के दौर में, कई लोग क्रिएटिव वीडियो, डिजिटल आर्ट या ‘मैसेज’ के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहें हैं.
भारत में “प्रपोज़ डे” केवल प्रेम निवेदन का दिन नहीं है, बल्कि यह सामाजिक संरचना, सांस्कृतिक द्वंद्व और बदलते मूल्यों का आईना भी है. यहाँ प्रेम का इज़हार व्यक्तिगत साहस से कहीं अधिक, सामाजिक स्वीकार्यता और पारिवारिक दबावों से जुड़ा हुआ होता है. वैसे तो भारत में प्रेम के इजहार का तरीका काफी हद तक बॉलीवुड से प्रेरित रहा है. वर्तमान समय के दौर में भारतीय युवा अपने प्रपोजल को “फिल्मी” बनाने के लिए भारी निवेश करते हैं, जिसमें बैकग्राउंड म्यूजिक, फोटोग्राफी और ड्रामेटिक एलिमेंट्स शामिल होते हैं.
भारतीय समाज में प्रेम का इज़हार अक्सर गोपनीयता में होता है. खुलेआम “प्रपोज़” करना अब भी कई जगहों पर असहज माना जाता है. प्रेम प्रस्ताव केवल दो व्यक्तियों का मामला नहीं, बल्कि परिवार, जाति और धर्म की दीवारों से भी टकराता है. आधुनिक युग के भारत में आज भी ‘अरेंज्ड मैरिज’ का बड़ा महत्व माना जाता है. अरेंज्ड मैरिज के तय होने के बाद मंगेतर रिश्तों की नई शुरुआत करने के लिए प्रपोज डे के दिन का इस्तेमाल किया जाने लगा है.
वैसे तो भारत में प्रेम प्रस्ताव करना अक्सर सामाजिक जोखिम उठाने जैसा होता हैअक्सर लोगों को सामजिक अपमान का सामना करना पड़ता है. वहीँ, युवा वर्ग सोशल मीडिया और निजी स्थानों पर प्रेम व्यक्त करते हैं.
अगर हम भारतीय बाजार की बात करें तो, आज का दिन एक बड़े मुनाफे का अवसर लेकर आता है. आज के दिन टेडी बियर, कस्टमाइज्ड ज्वेलरी और ग्रीटिंग कार्ड्स की मांग चरम पर होती है. वहीँ, कैफे और रेस्टोरेंट्स ‘कपल डिस्काउंट’ और ‘कैंडल लाइट डिनर’ के विशेष पैकेज का भी आयोजन किया जाता है.
प्रपोज डे अब केवल युवाओं का त्योहार नहीं रह गया है, बल्कि यह बदलते भारत की एक तस्वीर है, जहाँ लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में पहले से कहीं अधिक स्वतंत्र और मुखर हुए हैं. यह दिन भारतीय समाज की उस विडंबना को उजागर करता है जहाँ प्रेम का उत्सव मनाया जाता है, लेकिन प्रेम की स्वतंत्रता अब भी संघर्षरत है. प्रपोज डे वास्तव में साहस का उत्सव है.यह हमें याद दिलाता है कि प्रेम केवल व्यक्तिगत भावना ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का भी बीज होता है.
========== ========= ===========
Propose Day…

Propose Day is celebrated on the second day of Valentine’s Week, February 8th. This day is not only an occasion for expressing love but is also significant from a social and cultural perspective. It’s a golden opportunity for those who have been waiting for the right moment to express their feelings.
Propose Day is linked to European traditions, where love is expressed publicly. In other words, putting love into words is one of the most difficult tasks. While ‘Rose Day’ brings tenderness and fragrance to relationships, Propose Day is the first step towards giving that relationship an official identity.
Over time, there has been a significant change in the ways of proposing. While kneeling down and offering a rose or a ring is still considered the most classic and impactful way, in the current era of social media and messaging apps, many people are expressing their feelings through creative videos, digital art, or messages.
In India, “Propose Day” is not just a day for expressing love, but it is also a reflection of the social structure, cultural conflicts, and changing values. Here, expressing love is more than just personal courage; it is intertwined with social acceptance and family pressures. The way love is expressed in India has largely been inspired by Bollywood. In the current era, Indian youth invest heavily in making their proposals “filmy,” including background music, photography, and dramatic elements.
In Indian society, expressing love often happens in private. Openly “proposing” is still considered uncomfortable in many places. A marriage proposal is not just a matter between two individuals, but it also clashes with the walls of family, caste, and religion. In modern India, arranged marriages still hold great importance. After an arranged marriage is fixed, fiancés have started using Propose Day to begin their new relationship. In India, proposing marriage is often a social risk, and people frequently face social stigma. However, young people are increasingly expressing their love on social media and in private settings.
Looking at the Indian market, this day presents a significant profit opportunity. The demand for teddy bears, customized jewelry, and greeting cards reaches its peak. Cafes and restaurants also offer special packages such as “couple discounts” and “candlelight dinners.”
Propose Day is no longer just a festival for young people; it’s a reflection of a changing India, where people are more free and vocal in expressing their emotions than ever before. This day highlights the paradox in Indian society where love is celebrated, yet the freedom to love remains a struggle. Propose Day is truly a celebration of courage. It reminds us that love is not only a personal emotion but also a seed of social change.



