यह कहानी है रफ़ीक की. वह एक पत्रकार था, युवा, उत्साही। वह सरपुर की इन दरारों पर लिखना चाहता था. उसने कई इंटरव्यू किए- श्यामलाल से, फिरोज़ से, वसंत से, नैना से. सबने बातें तो कीं, पर अंत में सबने कहा “बस यही है, और कुछ नहीं.”
रफ़ीक को लगा कि वे सब डर रहे हैं. सबको पता था कि क्या हो रहा है, पर कोई पूरी बात नहीं करना चाहता था.
एक दिन रफ़ीक ने अपने अखबार में एक लेख लिखा “सरपुर: टुकड़ों में बंटता शहर.” उसने लिखा कि यहाँ के लोग धर्म, जाति, और राजनीति के नाम पर बँट रहे हैं, और इस बँटवारे की कीमत चुप्पी से चुका रहे हैं.
लेख छपा तो हंगामा मच गया. कुछ लोगों ने उसकी तारीफ़ की, तो कुछ ने उसे धमकी दी. एक रात उसके घर के बाहर कुछ लोग आए और बोले—”अगर दोबारा ऐसा लिखा तो…”
रफ़ीक ने अगले दिन फिर लिखा “ये धमकियाँ साबित करती हैं कि मैं सही कह रहा हूँ.”
पर उसके बाद उसके अखबार ने उसे हटा दिया। कहा “हमें संतुलित रहना है.”
रफ़ीक ने सोचा – संतुलित? यानी चुप?
उसने घर पर बैठकर एक डायरी लिखनी शुरू की. उसमें उसने सरपुर की हर बात लिखी, हर इंटरव्यू, हर घटना, हर वह बात जो लोग कहना चाहते थे पर कह नहीं पाए. उसने डायरी का नाम रखा—”खामोश गवाह.”
वह जानता था कि यह डायरी कभी प्रकाशित नहीं हो सकती. पर उसे लगा कि कम-से-कम कोई तो हो जो सब कुछ लिख ले. ताकि अगर कभी कोई पूछे “सरपुर में क्या हुआ था?” तो उसे जवाब मिल सके.
========== ========= ===========
Silent witness…
The Weight of Silence

This is Rafiq’s story. He was a journalist, young and enthusiastic. He wanted to write about the fissures in Sarpur. He conducted numerous interviews—with Shyamlal, Firoz, Vasant, and Naina. Everyone talked, but in the end, they all said, “That’s it, nothing more.”
Rafiq felt they were all afraid. Everyone knew what was happening, but no one wanted to tell the full story.
One day, Rafiq wrote an article in his newspaper, “Sarpur: A City Being Divided.” He wrote that the people here were being divided in the name of religion, caste, and politics, and were paying the price for this division with silence.
The article was published and caused an uproar. Some praised him, while others threatened him. One night, some people came outside his house and said, “If I write something like this again…”
Rafiq wrote again the next day, “These threats prove I’m right.”
But then his newspaper fired him. They said, “We have to remain balanced.”
Rafiq thought—balanced? Does that mean silent?
He sat at home and started writing a diary. In it, he wrote down everything about Sarpur—every interview, every incident, everything people wanted to say but couldn’t. He named it “Silent Witness.”
He knew this diary would never be published. But he thought at least someone would write everything down. So that if someone ever asked, “What happened in Sarpur?” they could have an answer.



