हिरोशिमा दिवस
हिरोशिमा दिवस हर वर्ष 06 अगस्त को मनाया जाता है. यह दिन वर्ष 1945 में जापान के शहर हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराने की घटना की वर्षगांठ के रूप में याद किया जाता है. ज्ञात है कि, तीन दिन बाद 9 अगस्त को नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम गिराया गया था. जिसके कारण लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया साथ ही पूरी दुनिया ने परमाणु हथियारों की विनाशकारी शक्ति का भयावह अनुभव भी करवाया. हिरोशिमा दिवस केवल एक ऐतिहासिक घटना का स्मरण नहीं है, बल्कि यह मानवता, शांति, सह-अस्तित्व और परमाणु निरस्त्रीकरण का वैश्विक संदेश भी है.
द्वितीय विश्व युद्ध के अंत के दौरान, अमेरिका ने हिरोशिमा पर एक परमाणु बम गिराया. इस बम का विस्फोट 8:15 बजे सुबह हुआ. बम ने शहर को लगभग पूरी तरह से तबाह कर दिया और तत्काल हजारों लोगों की मौत हो गई. विस्फोट के तुरंत बाद, लगभग 70,000 – 80,000 लोग मारे गए और कई हजारों लोग घायल हुए. बम के प्रभाव से शहर की इमारतें, सड़के, और ढांचा पूरी तरह से नष्ट हो गया.
परमाणु विस्फोट के दीर्घकालिक प्रभावों में विकिरण से होने वाली बीमारियाँ, जैसे कैंसर और अन्य स्वास्थ्य समस्याएँ शामिल हैं. विस्फोट के कई सालों बाद भी, प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ा.
भारत सदैव विश्व शांति, अहिंसा और सह-अस्तित्व का समर्थक रहा है. भारत ने समय-समय पर वैश्विक परमाणु निरस्त्रीकरण तथा जिम्मेदार परमाणु नीति का समर्थन किया है. वर्तमान समय में विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में युद्ध, आतंकवाद और सामरिक तनाव देखने को मिलते हैं, तब हिरोशिमा दिवस का महत्व और भी बढ़ जाता है. यदि भविष्य में परमाणु युद्ध हुआ, तो उसका प्रभाव केवल किसी एक देश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी मानव सभ्यता, पर्यावरण और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा.
हिरोशिमा दिवस पर, दुनिया भर में इस दिन की याद में समारोह और श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है. यह दिन युद्ध के शिकार लोगों की याद में मनाया जाता है और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है. यह दिन परमाणु हथियारों के विनाशकारी प्रभावों और शांति की आवश्यकता को उजागर करने के लिए भी मनाया जाता है. कई देशों में, इस दिन के अवसर पर परमाणु हथियारों के खिलाफ और विश्व शांति के समर्थन में प्रदर्शन और संवेदनशीलता अभियान चलाए जाते हैं.
हिरोशिमा दिवस की घटनाओं को नई पीढ़ी के लिए एक महत्वपूर्ण शिक्षा के रूप में प्रस्तुत किया जाता है, ताकि लोग युद्ध के भयावह परिणामों को समझ सकें और भविष्य में ऐसे अत्याचारों से बचने के लिए प्रयासरत रहें. हिरोशिमा दिवस द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण की महत्वपूर्ण घटना को याद करता है और वैश्विक शांति, सहयोग, और परमाणु हथियारों की समाप्ति की दिशा में जागरूकता बढ़ाने का एक अवसर है.
========== ========= ===========
Hiroshima Day

Hiroshima Day is observed every year on August 6th. This day commemorates the anniversary of the 1945 atomic bombing of the Japanese city of Hiroshima. Three days later, on August 9th, a second atomic bomb was dropped on Nagasaki, affecting the lives of millions and terrifying the world’s experience of the destructive power of nuclear weapons. Hiroshima Day is not only a remembrance of a historical event, but also a global message of humanity, peace, coexistence, and nuclear disarmament.
Toward the end of World War II, the United States dropped an atomic bomb on Hiroshima. The bomb exploded at 8:15 a.m. The bomb almost completely devastated the city, killing thousands instantly. In the immediate aftermath of the explosion, approximately 70,000–80,000 people were killed and many thousands more injured. The impact of the bomb completely destroyed the city’s buildings, roads, and infrastructure.
The long-term effects of a nuclear explosion include radiation-related illnesses, such as cancer and other health problems. Even years after the explosion, affected people and their families continue to suffer physical and mental problems.
India has always championed world peace, non-violence, and coexistence. India has repeatedly supported global nuclear disarmament and a responsible nuclear policy. In the current era of war, terrorism, and strategic tensions in various regions of the world, Hiroshima Day assumes even greater significance. If a nuclear war were to occur in the future, its impact would not be limited to a single country, but would impact the entire human civilization, the environment, and the global economy.
On Hiroshima Day, ceremonies and tributes are held worldwide. The day commemorates and honors the victims of the war. It also highlights the devastating effects of nuclear weapons and the need for peace. In many countries, demonstrations and sensitization campaigns are held against nuclear weapons and in support of world peace. The events of Hiroshima Day serve as an important lesson for the new generation, so that people understand the horrific consequences of war and strive to avoid such atrocities in the future. Hiroshima Day commemorates a significant event in the final stages of World War II and is an opportunity to raise awareness and advocate for global peace, cooperation, and the elimination of nuclear weapons.



