story

खामोश गवाह…

वो आवाज़ जो गुम हो गई..

डॉक्टर कैलाशनाथ सरपुर के सबसे पुराने निवासियों में से थे. उन्होंने हज़ारों बच्चों को जन्म दिया था—हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई—सबको. उनके क्लिनिक में कोई पूछता नहीं था कि तुम कौन हो. बस तुम बीमार हो और उन्हें तुम्हें ठीक करना है.

पर अब वे बूढ़े हो गए थे. उनका बेटा राजीव ने विदेश से वापस आकर क्लिनिक संभाल लिया था. राजीव अलग सोच था. उसने कहा, “पिताजी, अब हम सिर्फ़ हिन्दुओं का इलाज करेंगे.”

कैलाशनाथ चौंके. “क्या कह रहे हो बेटा?”

“देखिए, मुस्लिम लोग अपने डॉक्टरों के पास जाते हैं. उनके अपने अस्पताल हैं. तो हम क्यों…”

“क्योंकि हम डॉक्टर हैं!” कैलाशनाथ ने गुस्से से कहा. “हमें बीमारी नहीं देखनी चाहिए कि किस धर्म की है!”

राजीव चुप हो गया. पर उसने अपनी बात नहीं बदली. धीरे-धीरे क्लिनिक से मुस्लिम मरीज़ गायब हो गए. कैलाशनाथ ने देखा जैसे – उनकी ज़िन्दगी का एक हिस्सा कट गया हो. वे खिड़की से बाहर देखते, और सोचते – क्या वही शहर है जहाँ उन्होंने पचास साल पहले कदम रखा था?

एक दिन रात को उन्होंने राजीव से कहा, “बेटा, मैंने एक बार एक मुस्लिम बच्चे को बचाया था. उसके पिता ने मुझे गले लगाया और कहा था’- आप भगवान हैं.’ अगर मैं भगवान था, तो आज मैं क्या हूँ?”

राजीव के पास कोई जवाब नहीं था.

==========  =========  ===========

The Voice That Was Lost..

Doctor Kailashnath was one of the oldest residents of Sarpur. He had delivered thousands of babies—Hindu, Muslim, Sikh, Christian—everyone. At his clinic, no one asked who you were; the only thing that mattered was that you were sick and he had to heal you.

But now, he had grown old. His son, Rajiv, had returned from abroad and taken over the clinic. Rajiv thought differently. He said, “Father, from now on, we will treat only Hindus.”

Kailashnath was startled. “What are you saying, son?”

“Look, Muslims go to their own doctors. They have their own hospitals. So why should we…”

“Because we are doctors!” Kailashnath said angrily. “We shouldn’t look at which religion an illness belongs to!”

Rajiv fell silent, but he did not change his stance. Gradually, Muslim patients disappeared from the clinic. Kailashnath watched this happen—feeling as though a part of his life had been severed. He would gaze out the window and wonder—was this the same city where he had first arrived fifty years ago?

One night, he said to Rajiv, “Son, I once saved a Muslim child. His father embraced me and said, ‘You are God.’ If I was God then, what am I today?”

Rajiv had no answer.

:

Related Articles

Back to top button