राष्ट्रीय टेनिस दिवस…
जीवन में स्वस्थ रहना ही तो कई प्रकार के व्यायाम और खेल-कूद में अक्सर भाग लेते हैं. यह हमारे जीवन को स्वस्थ बनाने में मदद करता है. खेल भी कई प्रकार के होते हैं उन्हीं खेलों में एक खेल है टेनिस का. हर वर्ष 23 फरवरी को राष्ट्रीय टेनिस दिवस मनाया जाता है. यह केवल खेल उत्सव नहीं है बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का भी प्रतीक है.
टेनिस के इतिहास की बात करें तो टेनिस खेल की शुरुआत 12वीं शताब्दी में फ्रांस में हुई थी. वहीँ, आधुनिक ‘लॉन टेनिस’ की शुरुआत 19वीं शताब्दी में ब्रिटेन से हुई थी. बताते चलें कि, आज ही के दिन वर्ष 1874 में मेजर वाल्टर क्लॉपटन विंगफील्ड ने टेनिस के खेल का पेटेंट कराया था, जिसे उन्होंने “स्पैरिस्टिके” नाम दिया था. जबकि, भारत में टेनिस का आगमन वर्ष 1880 में ब्रिटिश अधिकारियों ने किया था.
टेनिस का विकास फ्रांस के ‘जेयू डी पौम’ से शुरू होकर आज दुनिया में मशहूर हो गया है. वर्तमान समय में यह ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट्स (विंबलडन, यूएस ओपन, फ्रेंच ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन) तक पहुँच चुका है. भारत में भी टेनिस दीवाने कई हैं और इस क्षेत्र में भारत ने कई खिलाड़ी दिए हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा फहराया है.
एक नजर उपलब्धियों पर: –
- वर्ष 1996 में लिएंडर पेस ने अटलांटा ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक और रिकॉर्ड ग्रैंड स्लैम युगल खिताब जीता था.
- वर्ष 1997 में महेश भूपति ने पहला ग्रैंड स्लैम जीता था.
महिला टेनिस में भारत की सबसे सफल खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने रैंकिंग में शीर्ष स्थान और कई ग्रैंड स्लैम भी जीते थे. भारत ने डेविस कप में एशिया की सबसे सफल टीम के रूप में तीन बार उपविजेता स्थान प्राप्त किया.
राष्ट्रीय टेनिस दिवस हमें याद दिलाता है कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि सहयोग, अनुशासन और सामूहिक ऊर्जा का प्रतीक है.
========== ========= ===========
National Tennis Day…

Being healthy is essential for people to regularly participate in various forms of exercise and sports. This contributes to a healthy lifestyle. There are many types of sports, and tennis is one of them. National Tennis Day is celebrated every year on February 23rd. It is not only a sporting celebration but also a symbol of social and cultural consciousness.
Regarding the history of tennis, the game originated in France in the 12th century. Modern lawn tennis originated in Britain in the 19th century. It is worth noting that on this day in 1874, Major Walter Clopton Wingfield patented the game of tennis, which he named “Sphairistikè.” Tennis was introduced to India in 1880 by British officials.
The development of tennis began with the French “Jeu de Paume” and has now become world-famous. Currently, it has reached the level of Grand Slam tournaments (Wimbledon, US Open, French Open, and Australian Open). India has many tennis enthusiasts, and in this field, India has produced numerous players who have brought the Indian flag to international prominence.
A look at some of the achievements: –
- In 1996, Leander Paes won a historic bronze medal at the Atlanta Olympics and a record-breaking Grand Slam doubles title.
- In 1997, Mahesh Bhupathi won his first Grand Slam.
India’s most successful women’s tennis player, Sania Mirza, has topped the rankings and won several Grand Slam titles. India has also finished runner-up three times in the Davis Cup, becoming Asia’s most successful team.
National Tennis Day reminds us that sports is not just about competition, but about cooperation, discipline, and collective energy.



